पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए पिएं ये 5 होममेड ड्रिंक्स, जल्द मिलेगी राहत

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप कुछ होममेड ड्रिंक्स पी सकते हैं। इससे दर्द और ऐंठन से जल्द राहत मिलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए पिएं ये 5 होममेड ड्रिंक्स, जल्द मिलेगी राहत

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना एक सामान्य बात है। कई महिलाओं को यह दर्द थोड़ा कम होता है, तो कई महिलाओं को बहुत तेज दर्द झेलना पड़ता है। पीरियड्स में दर्द के कारण रोजमर्रा के कामों में भी दिक्क्तें होने लगती हैं। पीरियड्स के दौरान कमर, पेट और पैरों के दर्द से अधिकतर महिलाएं परेशान लगती हैं। कई महिलाएं पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पेन किलर्स का सहारा लेती हैं, लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आप पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कुछ होममेड ड्रिंक्स पी सकती हैं। तो आइए, जानते हैं कि पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप कौन सी ड्रिंक्स पी सकते हैं - 

पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए पिएं ये 5 होममेड ड्रिंक्स

गुनगुना पानी

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने का सबसे सरल और सस्ता इलाज है पानी पीना। पानी पीने से ना केवल दर्द में राहत मिलेगी, बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। अगर आपको पीरियड्स में बहुत दर्द या ब्लोटिंग हो रही है तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं। हालांकि, पीरियड्स में फ्रिज का ठंडा पानी ना पिएं। आपको पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको पीरियड्स क्रैम्प्स और ब्लोटिंग में जल्द राहत मिलेगी।  

इसे भी पढ़ें: पीरियड सही समय पर नहीं आता तो ऐसे करें अनार का सेवन, पीरियड्स को रेगुलर करने में होता है फायदेमंद

अदरक की चाय 

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। पीरियड्स में तेज दर्द या हैवी ब्लीडिंग की समस्य से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके डालें। इसे उबालने के बाद छान लें। इस ड्रिंक को गुनगुना करके पिएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।  

Periods-Drinks

स्मूदी

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप ताजी हरी सब्जियों की स्मूदी बनाकर भी पी सकती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन, आयरन और मिनरल्स होते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और पीरियड्स क्रैम्प्स को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप पालक की स्मूदी बना सकते हैं। इसमें आप सेब या अदरक भी शामिल कर सकते हैं। इस स्मूदी को पीने से गर्भाशय की मांसपेशियां रिलैक्स होंगी और दर्द-ऐंठन से जल्द राहत मिलेगी।  

इसे भी पढ़ें: पीरियड न आने पर क्या खाना चाहिए? जानें डायटीशियन से

कैमोमाइल की चाय 

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए कैमोमाइल की चाय भी काफी फायदेमंद होती है। कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। इसके अलावा, कैमोमाइल में मूड को रिलैक्स करने वाले गुण भी होते हैं। पीरियड्स के दौरान कैमोमाइल की चाय पीने से दर्द को कम करने में मदद मिलती है और मूड भी अच्छा होता है। 

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय पीने से पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे पीरियड्स में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। सौंफ की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच सौंफ को डालें। इसे 2 से 3 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर और ठंडा करके पिएं।

पीरियड्स में तेज दर्द और ऐंठन की समस्या से अधिकतर महिलाऐं जूझती हैं। पीरियड्स का दर्द कम करने के लिए आप गुनगुने पानी, अदरक की चाय, कैमोमाइल टी, स्मूदी और सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

हार्ट के मरीज को अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer