
आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने से हमारी खूबसूरती पर बुरा असर डालती है। डार्क सर्कल होने की सबसे बड़ी वजह सही से नींद न लेना और घंटों कंप्यूटर पर काम करना है। इतना ही नहीं घंटो मोबाइल पर लगे होने के कारण कुछ लोगों के आंखों के आसपास सूजन और झुर्रियां होने लगती है। जिसके कारण उनका चेहरा काफी खराब दिखने लगता है। डार्क सर्कल की समस्या गर्मियों में अधिक होती है। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर महिलाएं बाहर के केमिकल्सयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आप केमिकल्सयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय से डार्क सर्कल की परेशानी से निजात पा सकती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गाजर आई मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आंखों के नीचे काले घेरे से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
कैसे बनाएं गाजर आई मास्क?
1. गाजर और अंडा आई पैक
आवश्यक सामाग्री
- गाजर - 1 मध्यम आकार का
- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
- अंडा - 1
इसे भी पढ़ें - स्किन को बेदाग बनाए गाजर से तैयार फेस पैक, जानिए किस तरह अपनी स्किन में लाएं निखार
पैक बनाने की विधि
- सबसे गाजर को अच्छे से धोकर छील लें।
- अब इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद इस पेस्ट में अंडे की सफेदी वाला हिस्सा और एलोवेरा जेल डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

2. गाजर और शहद आई पैक
गाजर जूस - 2 चम्मच
शहद - 1 चम्मच
कटोरी में गाजर जूस और शहद को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को आप कभी भी अपने आंखों के आसपास लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - प्रियंका चोपड़ा की तरह चाहती हैं खूबसूरत आइब्रोज, तो एक्सपर्ट से जानें पलकों को मोटी-घनी बनाने के घरेलू उपाय
कैसे लगाएं गाजर आई पैक (How to Apply Eye Mask)
- आई पैक लगाने से पहले अपने आंखों को अच्छे से धो लें।
- इसके बाद तैयार पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से आंखों के आसपास लगाएं।
- करीब 15 से 20 मिनट तक इस पैक को लगा हुआ छोड़ दें।
- मास्क लगाने के बाद कॉटन पर गुलाबजल लगाकर आंखों को बंद करके उसके ऊपर रखें।
- पैक अच्छे से सूखने के बाद इसे साफ कर लें।
- सप्ताह में 2 बार इस पैक को लगाने से डार्क सर्कल की परेशानी दूर हो जाएगी।
गाजर आई पैक लगाने के फायदे (Benefits of Carrot Eye Mask)
गाजर आई मास्क लगाने से ना सिर्फ आंखों के नीचे काले घेरों की परेशानी दूर होती है। बल्कि इस पैक के इस्तेमाल से आंखों के आसपास होने वाली सूजन की परेशानी भी कम होती है। साथ ही जो लोग दिनभर लैपटॉप पर काम में लगे होते हैं, उनके लिए यह पैक बहुत ही फायदेमंद है। इस मास्क को लगाने से आपके आंखों को ठंडक मिलती है। साथ ही आपका दिमाग शांत होता है। गाजर आई पैक लगाने से आंखों की थकान, आंखों में होने वाली जलन और खुजली की समस्या दूर होगी है। साथ ही आंखों के आसपास होने वाली झुर्रियां भी कम होती है।
Read more articles on Skin-Care in Hindi