दबी हुई नस खोलने के 5 घरेलू उपाय जानें एक्सपर्ट से

Block Veins Home Remedies : दबी नस को खोलने के लिए चूना, पान की पत्तियां, हरसिंगार प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-   
  • SHARE
  • FOLLOW
दबी हुई नस खोलने के 5 घरेलू उपाय जानें एक्सपर्ट से


Home Remedies For Vein Blockage: आधुनिक लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन परेशानिों में नसों का दबना भी शामिल है। कभी-कभी ऐसी परिस्थिति आती है, जिसमें नसों में काफी तेज दर्द और ऐंठन जैसा महसूस हो सकता है। यह परेशानी कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक बनी रहती है। इस स्थिति में अगर आपको थोड़े समय के लिए नस दबी है, तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होती है। वहीं, अगर कई दिनों तक नस दबने की वजह से दर्द और ऐंठन जैसा महसूस होता है, तो इसका इलाज कराना जरूरी होता है। 

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि नसों में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने की वजह से नसे दब जाती हैं। नस दबने का मुख्य कारण नसों पर किसी कारण दवाब और खून जमने की वजह से हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य कारण से नस दबने की परेशानी हो सकती है। 

दबी नस को कैसे खोलें?

आयुर्वेद में दबी नस को खोलने के लिए कई तरह के उपचार का सहारा लिया जा सकता है। खासतौर पर चूना, पान, हरसिंगार की पत्तियां दबी नस को खोलने के लिए लाभकारी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें - नसों में ब्लॉकेज होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानें क्यों बंद हो जाती हैं नसें

1. मेथी का बीज है लाभकारी

दबी नस को खोलने के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ देँ। इसके बाद सुबह पानी से निकालकर इसे ब्लैंड कर लें। अब इसे दबी नस से प्रभावित हिस्से पर लगा लें और सूती कपड़े से पट्टी बांध लें। 2 से 3 घंटे बाद पट्टी खोल लें। इससे दबी नस में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

2. हरसिंगार की पत्तियां है फायदेमंद

दबी नस को खोलने के लिए हरसिंगार की पत्तियां काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए परिजात की पत्तियों को पानी में उबाल लें। जब पानी हल्दा गुनगुना हो जाए, तो इस पानी से प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। इसके अलावा आप इस काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपकी दबी नस  खुल सकती है। 

3. चूना भी है प्रभावी

दबी नस को खोलने के लिए चूना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पान के पत्तों को हल्का सा गर्म करें। अब इसमें थोड़ा सा चूना लगाकर प्रभावित हिस्से पर पट्टी की तरह लगाएं। कुछ समय तक इस पट्टी को रहने दें। इसके बाद इसे खोल लें। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिल सकता है। 

4. सेंधा नमक से करें सिंकाई

दबी नस को खोलने के लिए सेंधा नमक भी काफी फायदेमंद हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बाल्टी में गर्म पानी लें। इसके बाद एक सूती कपड़े की मदद से सेंधा नमक की पोटली तैयार कर लें। इसके बाद इस पानी में करीब 30 मिनट तक दबी नस से प्रभावित हिस्से को डुबोकर रखें। इससे नस में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है। 

5. चुकंदर का जूस पिएं

दबी नस को खोलने के लिए चुकंदर का जूस काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से न होने की वजह से नसों में दवाब हो सकता है। ऐसे में चुकंदर का जूस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। 

 

दबी नस को खोलने के ये घरेलू उपचार आपके लिए काफी प्रभावी हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

Read Next

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version