बारिश के मौसम में सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 उपायों से मिलेगी जल्द राहत

Dry Cough Home Remedies: मानसून में सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बारिश के मौसम में सूखी खांसी से हैं परेशान? इन 5 उपायों से मिलेगी जल्द राहत


Dry Cough Home Remedies In Hindi: मानसून तपती गर्मी और धूप से तो राहत दिलाता है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। बारिश के मौसम में नमी और उमस की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम काफी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में कई लोग सूखी खांसी से भी परेशान रहते हैं। अगर सूखी खांसी की समस्या बढ़ जाए, तो इससे सांस लेने में दिक्कत और पेट व पसलियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इससे राहत पाने के लिए महंगे कफ सिरप का सेवन करते हैं। लेकिन कफ सिरप के सेवन से कई तरह के साइड-इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से सूखी खांसी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में -

मानसून में सूखी खांसी से राहत पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Dry Cough In Monsoon In Hindi

शहद 

शहद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप मानसून में सूखी खांसी से परेशान हैं, तो शहद का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इससे गले में खराश और दर्द की समस्या भी दूर होगी। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इससे सिप-सिप करके धीरे-धीरे पिएं।

अदरक

अदरक भी सूखी खांसी को ठीक करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अदरक के सेवन से गले में दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। यह छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में भी मदद करता है। सूखी खांसी होने पर आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसे कप में छान लें। फिर इसमें  थोड़ा-सा शहद और काली मिर्च मिलाकर पिएं।

Monsoon-Dry-Cough-Remedies

हल्दी 

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।  मानसून में सूखी खांसी से राहत दिलाने में हल्दी कारगर साबित हो सकती है। यह गले, छाती और फेफड़ों में सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं। आप इसका दिन में 2-3 बार सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? जानें 5 घरेलू उपाय, जो जल्द दिलाएंगे समस्या से राहत

मुलेठी 

खांसी और गले से संबंधित समस्याओं में मुलेठी का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप मानसून में सूखी खांसी से परेशान हैं, तो मुलेठी का एक टुकड़ा मुंह में डालें और इसे चूसते रहें। इसके अलावा आप पानी में मुलेठी को उबालकर भी पी सकते हैं।

तुलसी 

आयुर्वेद में तुलसी को इसकेऔषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तुलसी एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जिसकी वजह से यह सूखी खांसी के इलाज में प्रभावी होती है। सूखी खांसी होने पर आप तुलसी की कुछ पत्तियां चबा सकते हैं। इसके अलावा, आप तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से आपको खांसी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में बढ़ जाता है वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन का खतरा, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

मानसून में सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो इनका उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

बेकिंग सोडा से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, जानें प्रयोग के 4 तरीके

Disclaimer