आंखों के आसपास और विशेष रूप से आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल का जमा होना बहुत आम है। हालांकि ये आमतौर पर हानिरहित होते हैं, ये जमाव कभी-कभी एक गंभीर स्थिति का संकेत देते हैं। कोलेस्ट्रॉल सहित प्राकृतिक वसा, पलकों के चारों ओर वृद्धि बना सकते हैं। इन विकासों में से एक अन्य स्थिति को जैंथेलाज्मा कहा जाता है। यह आपके रक्त में वसा के उच्च स्तर के कारण भी हो सकता है। वास्तिव में यह एक चर्बीयुक्त गांठ जो पलकों के अंदरूनी कोनों के आसपास जमा होते हैं।
आंखों के आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि डायबिटीज, लिवर से संबंधित समस्याएं, कोलेस्ट्रॉल का स्तर और कुछ आनुवांशिक कारक। आंखों के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ जाती है। इसलिए, जल्द से जल्द उन्हें कम करना महत्वपूर्ण है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो कई घरेलू उपचार हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आपको इन उपायों के बारे में पता होना चाहिए।
आंखों के आसपास जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलू उपाय
- लहसुन
- सेब का सिरका
- मेथी बीज
- केले के छिलके
लहसुन
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन का उपयोग फायदेमंद है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। आंखों के आसपास के कोलेस्ट्रॉल को हटाने के लिए, लहसुन का पेस्ट आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। यह आंखों के नीचे जमा अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढें: कोलेस्ट्रॉल कम करने और त्वचा रोगों को दूर करने में फायदेमंद है राई, जानें लाभ
टॉप स्टोरीज़
केले का छिलका
केले के छिलके का उपयोग प्राकृतिक तरीके से आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किया जाता है क्योंकि यह उपयोगी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइमों से भरा होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके को टुकड़ों में काट लें और आंखों के नीचे मालिश करें और 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।
सेब का सिरका
सेब का सिरका खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए इसे नियमित रूप से पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
इसे भी पढें: डायबिटिक प्रेगनेंसी में शिशु को हो सकता है मैक्रोसोमिया, जानें खतरे और प्रभाव
मेथी के बीज
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से ख़राब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके अलावा, यह इन मेथी दानों के पेस्ट को लगाने से आँखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। इन घरेलू उपचारों की मदद से आप आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
Read More Article On Home Remedies In Hindi