Doctor Verified

आई फ्लू होने पर भूलकर भी न करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल, आंखों को पहुंच सकता है नुकसान

Home Remedies To Not Follow in Eye Flu: आई फ्लू की समस्या में गलत दवा, ड्रॉप्स या घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना बहुत नुकसानदायक होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आई फ्लू होने पर भूलकर भी न करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल, आंखों को पहुंच सकता है नुकसान


Home Remedies To Not Follow in Eye Flu: बारिश के बाद से आई फ्लू का कहर देश के कई हिस्सों में चल रहा है। आई फ्लू होने पर आंखों में लालिमा, जलन और चुभन जैसी परेशानियां होती हैं। हर उम्र के लोगों में आई फ्लू का कहर देखा जा रहा है। आई फ्लू को लेकर लोगों में तमाम भ्रामक जानकारियां हैं, इसकी वजह से ज्यादातर लोग परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। आई फ्लू को कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। आमतौर पर आई फ्लू 5 से 6 दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन कुछ लोगों में यह संक्रमण ज्यादा दिनों तक बना रह सकता है। आई फ्लू की समस्या में गलत दवा या ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना बहुत नुकसानदायक होता है। इसके अलावा कुछ आई फ्लू होने पर घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। ऐसा करना भी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आई फ्लू होने पर आपको इन घरेलू उपायों को अपनाने से बचना चाहिए।

आई फ्लू में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल- Home Remedies To Not Follow in Eye Flu in Hindi

बिना डॉक्टर की सलाह के ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल हो या घरेलू नुस्खे आजमाना, ये दोनों ही आई फ्लू की समस्या को और गंभीर बना सकते हैं। इस परेशानी में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आई फ्लू को ठीक करने से जुड़े तमाम दावे सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मिल जाएंगे। इनका इस्तेमाल आपके लिए बहुत गंभीर हो सकता है।

Home Remedies To Not Follow in Eye Flu

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि आई फ्लू की समस्या में इन घरेलू नुस्खों को आजमाने से कई परेशानियां हो सकती हैं-

आई फ्लू को ठीक करने के लिए न करें चूने का इस्तेमाल

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तमाम ऐसे पोस्ट मिल जाएंगे, जिनमें यह कहा गया है कि आई फ्लू में चूने का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि इस समस्या में आंखों में चूना लगाने से आपके आंखों की रौशनी भी जा सकती है। चूना आंख में जाने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसकी वजह से आपकी आंखें डैमेज हो सकती हैं।

आंखों में न डालें शहद

ऐसा कहा जाता है कि शहद आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन आंखों में सीधे इसका इस्तेमाल करने से कई परेशानियां हो सकती हैं। आज के समय में मार्केट में काफी मिलावटी शहद मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है? जानें इस दावे की सच्चाई

नमक के पानी से आंख धोना

नमक के पानी से आंख धोने से आई फ्लू ठीक हो सकता है, ये दावा भी आप तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा होगा। लेकिन आपको बता दें ऐसा करने से आपकी आंखों को कई गंभीर नुकसान होते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

आंखों में लार न लगाएं

ऐसा कहा जाता है कि आंखों में काजल की तरह लार लगाने से एक ही दिन में आई फ्लू ठीक हो जाता है। आई फ्लू होने पर इस तरह के किसी भी दावे पर बरोसा करना नुकसानदायक होता है। आई फ्लू होने पर आंखों में लार लगाने से इन्फेक्शन बढ़ सकता है।

आई फ्लू होने पर क्या करें?- What To Do In Eye Flu in Hindi

आई फ्लू के लक्षण दिखने पर सबसे पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के आधार पर दवा या आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने से ही आपको फायदा मिलेगा। आई फ्लू होने पर आंखों को बार-बार छूने से भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस परेशानी में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

घुटने के पीछे की नस में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer