How To Relieve Nerve Pain Behind Knee: घुटनों के पीछे नसों में दर्द की समस्या अक्सर लोगों को काफी परेशान करती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि इससे पूरे पैर, काल्फ और यहां तक कि घुटनों में भी गंभीर दर्द होता है। घुटनों के पीछे नसों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर फिजिकल एक्टिविटी अधिक करना, खेल-कूद और अधिक एक्सरसाइज आदि के कारण घुटनों की नसों और मांसपेशियों में दर्द होता है, लेकिन नसों में दर्द का एक बड़ा कारण नसों में ब्लॉकेज, खराब ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन भी है। क्योंकि इससे नसों में खून इकट्ठा होने और जमने लगता है, जो नसों में सूजन को ट्रिगर करता है। इससे नसें ब्लॉक हो जाती हैं। जिससे नसों में गंभीर दर्द की समस्या होती है। इससे उनका चलना-फिरना, बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है।
घुटनों के पीछे नसों में दर्द से छुटकारा पाने लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास लाभ नहीं मिलता है। जिसके चलते लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि घुटनों के पीछे नसों में दर्द का इलाज (ghutno ke piche dard ka ilaj) क्या है? इसके बारे में आपको डॉक्टर बेहतर जानकारी दे सकते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप घुटनों के पीछे नसों में दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको घुटनों के पीछे नसों में दर्द का घरेलू इलाज (Nerve Pain Behind Knee Home Remedies) बता रहे हैं।
घुटनों के पीछे की नसों में दर्द के घरेलू उपाय- Home Remedies To Relieve Nerve Pain Behind Knee
1. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले फूड्स खाएं
आपको हल्दी, प्याज, अनार, लहसुन, अदरक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह फूड्स नसों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और ब्लॉकेज को खोलने में मदद करते हैं। इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन ज्यादा करें जो ब्लड फ्लो बढ़ाने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढें: पैरों की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
2. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
घुटनों की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाने में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना भी प्रभावी साबित हो सकता है। यह उस स्थिति में ज्यादा कारगर है जब नसों में दर्द अकड़न या सूजन के कारण हो रहा है। हालांकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी स्ट्रेचिंग करना बहुत फायदेमंद होता है, आपको 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए।
3. घुटनों के पीछे सिकाई
सिकाई करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जो दर्द का कारण बनती है। इससे ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है, साथ ही ब्लॉकेज खोलने में भी मदद मिलती है। नसों में दर्द से छुटकारा दिलाने में गर्म सिकाई करना बहुत फायदेमंद है।
4. घुटनों के पीछे नसों और काल्फ की मालिश
ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने देने के लिए मालिश से बेहतर उपाय शायद ही कोई हो सकता है। अगर आप सरसों, नारियल तेल, या घी को गर्म करके घुटनों के पीछे वाले हिस्से की मालिश करते हैं, तो न सिर्फ सूजन दूर करने में मदद करेगा बल्कि दर्द में तुरंत राहत प्रदान करेगा।
इसे भी पढें: बिना सर्जरी के आइब्रो के नीचे जमा चर्बी करने में मदद करेंगे ये 5 उपाय
5. गर्म पानी में पैर डालकर बैठे
गर्म पानी में अगर आप सेंधा नमक या फिटकरी डालकर इसमें पैरों को डुबोकर रखते हैं, तो इससे नसों में तेजी से खून दौड़ता है। यह भी दर्द से तुरंत राहत प्रदान करने में बहुत लाभकारी है। यह सूजन को कम करके काल्फ, मांसपेशियों और नसों के दर्द को दूर करने में मददगार है।
All Image Source: Freepik.com
Read Next
Dengue Itching: डेंगू में खुजली हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानें 5 उपाय, जिनसे मिलेगी जल्द राहत
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version