Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Can You Get Pink Eye By Looking Into Someone's Eyes: कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू की समस्या आमतौर पर बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Can You Get Pink Eye By Looking Into Someone's Eyes: बारिश के मौसम में भले ही चिलकती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिलती हो, लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में फंगस इन्फेक्शन समेत कई तरह के अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बारिश और मानसून के दौरान आंखों से जुडी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश और बाढ़ की वजह से आई फ्लू का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों अस्पताल में भी आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। आई फ्लू या आंखों में संक्रमण को आंख आना या पिंक आई की समस्या भी कहते हैं। मेडिकल टर्म में इस बीमारी को  कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में आंख लाल हो जाती है और इन्फेक्शन फैलने लगता है। पिंक आई या आई फ्लू की समस्या के बारे में यह कहा जाता है की यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आपको भी हो सकती है।

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आपको भी आई फ्लू या पिंक आई हो सकता है?

क्या संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू होता है?- Can You Get Pink Eye By Looking Into Someone's Eyes in Hindi

कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू की समस्या आमतौर पर बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है। इस बीमारी में मरीज को आंख में सूजन, दर्द और लालिमा की समस्या होती है। इस परेशानी को आंख आना भी कहते हैं। आई फ्लू की समस्या में आंखों के कंजंक्टिवा में सूजन होने लगती है। आसान भाषा में कहें तो, इस बीमारी में मरीज की आंखों के सफेद हिस्से में इन्फेक्शन फैलता है और मरीज को गंभीर समस्याएं होती हैं। समय पर इलाज न मिलने की वजह से इस बीमारी में मरीज को कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। सीतापुर आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहते हैं की इस बीमारी में ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने से मरीज को गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है।

Can You Get Pink Eye By Looking Into Someone's Eyes

इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे आई फ्लू के मामले, ऐसे रखें अपना ध्यान

ऐसा कहा जाता है की आई फ्लू से संक्रमित मरीज की आंखों में देखने से आपको भी आई फ्लू हो सकता है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारियां आपको अक्सर मिल जाएंगी। डॉ धर्मेंद्र कहते हैं कि संक्रमित मरीजों की आंखों में देखने से आपको इन्फेक्शन नहीं हो सकता है, जब तक कि आप उस व्यक्ति या मरीज का सामान इस्तेमाल न करें। अगर आप संक्रमित व्यक्ति के मेकअप का सामान इस्तेमाल करते हैं या उसकी आंखों के डायरेक्ट संपर्क में आते हैं, तो इससे आपको आई फ्लू हो सकता है। आई इन्फेक्शन एक तरह का सेल्फ लिमिटिंग इन्फेक्शन है, जो 4-5 दिनों में अपने आप भी ठीक हो सकता है।

आई फ्लू के लक्षण- Eye Flu Symptoms in Hindi

आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। यह बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा होता है। इस समस्या में आपकी आंख के सफेद हिस्से में संक्रमण फैल जाता है, जिसकी वजह से कई परेशानियां होती हैं। ऐसे लोग जो सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से ग्रसित हैं, उनमें आई फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है। आई फ्लू होने पर आंखों में ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • आंखों में कीचड़ ज्यादा आना
  • सुबह उठने पर आंखों का चिपकना
  • आंखों में सूजन
  • आंख दर्द की समस्या
  • आंख से पानी आना और खुजली
  • आंखों का लाल होना

आंखों में संक्रमण या आई फ्लू का खतरा बारिश के मौसम में ज्यादा रहता है। इस मौसम में हवा में फंगस इन्फेक्शन फैलाने वाले जीवाणु बढ़ जाते हैं। आई इन्फेक्शन आमतौर पर एक आंख से शुरू होता है और दूसरी आंख में फैल जाता है। इसके लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बारिश के मौसम में आई इन्फेक्शन से बचाव के लिए आपको बारिश में भीगने से बचना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

आई फ्लू को ठीक होने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें सावधानियां

Disclaimer