Acne Around Eyebrows: आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है। अगर हम चेहरे के इस हिस्से का ख्याल अच्छी तरह से नहीं रखेंगे, तो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को आइब्रो के आसपास एक्ने की समस्या होती है। ऐसा सफाई की कमी से हो सकता है। हम चेहरे को तो साफ करते हैं लेकिन आइब्रो के हिस्से को ठीक से साफ करना भूल जाते हैं। इस कारण से आइब्रो के आसपास के हिस्से में गंदगी और डेड स्किन सेल्स इकट्ठा होने लगते हैं। इन डेड सेल्स के कारण एक्ने की समस्या होती है। अगर आपको भी आइब्रो के आसपास के हिस्से में एक्ने की समस्या हो रही है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इसे दूर कर सकते हैं। जानें ऐसे 5 उपायों के बारे में।
1. गर्म सिंकाई करें- Hot Compress to Cure Acne
आइब्रो के आसपास हो गए हैं एक्ने, तो गर्म सिंकाई की मदद से एक्ने की समस्या दूर कर सकते हैं। गर्म सिंकाई करने से सूजन और दर्द कम हो जाएगा। सिंकाई के लिए नमक की पोटली का प्रयोग करें। नमक को हल्का गर्म करके, कपड़े की पोटली में बांध लें। अब इसे एक्ने पर रखकर सिंकाई करें। इस तरह एक्ने की समस्या जल्दी ठीक हो जाएगी।
2. एलोवेरा जेल लगाएं- Aloe Vera Gel For Acne Around Eyebrows
एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल की मदद से एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगा। आंखों के आसपास लगाने के लिए यह एक सुरक्षित तरीका है। एलोवेरा जेल की तासीर ठंडी होती है। इसे एक्ने पर लगाने से इन्फेक्शन जल्दी ठीक हो जाता है।
3. टी ट्री ऑयल लगाएं- Tea Tree Oil For Acne Treatment
आइब्रो के आसपास एक्ने की समस्या है, तो आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। एक्ने पर सीधे टी ट्री ऑयल न लगाएं। टी ट्री ऑयल को नारियल तेल के साथ मिलाकर एक्ने पर लगाएं। तेल को लगाने के लिए कॉटन बॉल की मदद लें। आधे घंटे बाद तेल को साफ पानी से धो लें। इस तरह एक्ने जल्दी ठीक हो जाएंगे।
4. खीरे का रस- Cucumber Juice For Acne Around Eyebrows
आइब्रो के आसपास एक्ने हो गए हैं, तो खीरे का रस लगाएं। इससे दाग भी हल्के होंगे और एक्ने की समस्या भी दूर हो जाएगी। खीरे के रस को लगाने से त्वचा का अतिरिक्त तेल कम होता है और एक्ने ठीक हो जाते हैं। खीरे के रस को सुबह-शाम लगाने से जल्द असर दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के मुंहासे करते हैं परेशान? इन्हें रोकने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 पोषक तत्व
5. हल्दी और चंदन का पेस्ट लगाएं- Apply Turmeric and Chandan Paste
एक्ने की समस्या दूर करने के लिए हल्दी और चंदन का पेस्ट अप्लाई करें। इस पेस्ट से एक्ने की समस्या जल्दी ठीक हो जाएगी। यह एक असरदार घरेलू उपाय है जिसे एक्ने पर लगाने से जलन, सूजन, दर्द और दाग की समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: thelist.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version