Kya Anda Khane Se Pimple Hota Hai: मुझे अंडे खाना पसंद है। लेकिन अंडे खाकर मुझे अक्सर एक्ने की समस्या होती है। लेकिन इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? क्या अंडा स्किन के लिए अच्छा नहीं होता? लेकिन अंडे को, तो कई फेस पैक्स में मिलाया जाता है। यहां तक कि कई स्किन प्रोडक्ट्स में अंडा मिलाया जा सकता है। लेकिन फिर मेरी तरह कुछ लोगों को अंडा खाकर एक्ने की समस्या क्यों होती है? एक अंडे में करीब 25 एमएसजी आयोडीन पाया जाता है। इस वजह से कई लोग ऐसा मानते हैं आयोडीन के कारण अंडा खाने से एक्ने की समस्या होती है। इस लेख में हम जानेंगे आखिर अंडा खाने खाकर एक्ने होते हैं या नहीं और अगर होते हैं, तो उसका क्या कारण हो सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
क्या अंडा खाने से एक्ने होते हैं?- Does Egg Cause Acne
अंडे की तासीर गर्म गर्म हेाती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में अंडे खाएंगे, तो एक्ने की समस्या हो सकती है। एक्ने से बचने के लिए सीमित मात्रा में ही अंडे का सेवन करना चाहिए। उबला अंडा खाने के बजाय अंडा फ्राई या ऑमलेट खाएंगे, तो अतिरिक्त तेल के कारण एक्ने की समस्या हो सकती है। एग वाइट में एल्ब्यूमिन पाया जाता है। जब शरीर एल्ब्यूमिन को पचा नहीं पाता, तब एक्ने की समस्या हो सकती है। एल्ब्यूमिन एक तरह का प्रोटीन है जिसके ज्यादा सेवन से डाइजेशन खराब हो सकता है। अंडा खाते समय अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल खा रहे हैं, तो एक्ने की समस्या हो सकती है। अंडे खाने से एक्ने के अलावा रैशेज और एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपने ट्राई किया Pesto Egg जिसकी इंटरनेट पर है खूब चर्चा? जानें पेस्टो एग की रेसिपी
अंडे खाते समय एक्ने की समस्या से कैसे बचें?- How to Prevent Acne While Eating Egg
अगर आपको अंडा खाना पसंद है, लेकिन अंडा खाकर एक्ने हो जाते हैं तो अंडे की मात्रा का ख्याल रखें। एक अनुमान के मुताबिक, आप हफ्ते में 6 से 7 अंडे र्च-मसाले के साथ अंडे का सेवन न करें। अगर अंडा खाकर एक्ने हो रहे हैं, तो कुछ दिनों का गैप कर सकते हैं। दिनभर में 1 से 2 अंडे खा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो उबला हुआ अंडा खाएं। ज्यादा तेल वाला अंडा या मिर्च-मसाले के साथ अंडा खाने से बचें। पीरियड्स के दौरान या एक्ने होने पर अंडा न खाएं। उसके बाद आप डॉक्टर की सलाह पर अंडा खा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
शरीर की गंदगी साफ करने और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें घी और पुदीना की चाय का सेवन, जानें तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version