
Nose Bridge Pain: कुछ लोगों को नोज ब्रिज या नाक के पुल में दर्द महसूस होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। नाक के अंदर फोड़ा या पिंपल होने पर नोज ब्रिज में पेन महसूस होता है। सर्दी-जुकाम होने पर भी नोज ब्रिज में पेन हो सकता है। नाक की बीमारी साइनस में भी नोज ब्रिज पर दर्द का एहसास होता है। साइनस होने पर नाक की हड्डी बढ़कर टेढ़ी हो जाती है। मौसम में ठंडक के कारण भी नोज ब्रिज में पेन होने लगता है। चोट लगने पर भी नाक का दर्द महसूस हो सकता है। नाक के पुल पर महसूस होने वाले दर्द को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों (Home Remedies in Hindi) की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को विस्तार से आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. बर्फ से सिंकाई करें- Cold Compress in Hindi
नोज ब्रिज में दर्द हो रहा है, तो बर्फ की सिंकाई करें। बर्फ को सीधे त्वचा पर अप्लाई नहीं करते हैं। पहले बर्फ को सूती कपड़े में रखें और सिंकाई करें। दिन में 2 बार ठंडी सिंकाई करने से जल्दी आराम मिलेगा। बर्फ की सिंकाई करने से ब्लॉक हो चुकी नसों को आराम मिलता है और दर्द दूर हो जाता है।
2. भाप लें- Take Steam
नाक के पुल में दर्द हो रहा है, तो आप स्टीम लें। स्टीम में मेन्थॉल, कपूर या नीम का तेल मिला सकते हैं। इससे आराम मिलेगा। स्टीम लेने के लिए गर्म पानी के बाउल के थोड़ा ऊपर नाक को रखें और 10 से 15 मिनट के लिए भाप लें। इससे नोज ब्रिज में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।
3. नोज ब्रिज की मालिश करें- Nose Massage

नाक के पुल में दर्द हो रहा है, तो नोज ब्रिज के हिस्से की मालिश करें। मालिश के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें। मालिश के लिए आप किसी प्रोफेशनल एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं। उंगलियों की मदद से नोज ब्रिज पर प्रेशर देने से, ब्लॉक नाक खुल जाती है और दर्द से छुटकारा मिलता है।
4. हल्दी अप्लाई करें- Apply Turmeric On Nose Bridge
नाक के पुल पर दर्द महसूस हो रहा है, तो हल्दी अप्लाई करें। हल्दी की तासीर गर्म होती है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को नाक पर लगाकर रखें। फिर आधे घंटे बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- नाक में दर्द क्यों होता है? जानें कारण और इलाज
5. नाक पर तेल लगाएं- Apply Oil On Nose
नोज ब्रिज में पेन हो रहा है, तो नाक पर तेल अप्लाई करें। तेल लगाने से पहले उसे हल्का गर्म कर लें। आप बादाम तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल लगाकर सर्कुलर मोशन में हाथों को मूव करें। रातभर के लिए नाक पर तेल लगाकर रखें। तेल की गर्माहट से नाक की सूजन और दर्द कम हो जाएगा।
नोज ब्रिज पेन को कम करने में यह उपाय काम आएंगे। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version