सॉफ्ट और शाइनी लिप्स आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ावा देते हैं, लेकिन जब लिप्स पर सूजन या फिर रैशेज होने लगे तो यह काफी दर्दनीय हो सकता है। इसकी वजह से खाने-पीने में भी परेशानी होने लगती है। लिप्स पर सूजन और रैशेज का कारण एलर्जी या फिर इंफेक्शन हो सकता है। इस तरह की स्थिति में आपके होंठों का रंग फीका पड़ जाता है। साथ ही काफी ज्यादा दर्द भी महसूस होता है। लिप्स पर एलर्जी होने पर आप कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से लिप्स की एलर्जी में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं होंठों की एलर्जी कैसे दूर करें?
होंठों की एलर्जी का इलाज?
एलर्जी की वजह से लिप्स पर सूजन और रैशेज हो सकते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपचार को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं होठों की एलर्जी का इलाज क्या है?
इसे भी पढ़ें - किनारों से क्यों फटते हैं होंठ? जानें कारण और बचाव के तरीके
बर्फ से करें सिंकाई
लिप्स पर एलर्जी या फिर सूजन की परेशानी होने पर आप बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी वजह से लिप्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे होंठों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकता है।
शहद का करें इस्तेमाल
लिप्स की एलर्जी से ग्रसित व्यक्ति को शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद के इस्तेमाल से आप एलर्जी की परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो स्किन पर होने वाली एलर्जी को कम कर सकता है। साथ ही इससे खुजली और जलन को शांत किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा शहद लें। इसे कॉटन की मदद से अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स की एलर्जी से काफी हद तक आराम पा सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
लिप्स की एलर्जी से परेशान होने पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो लिप्स की एलर्जी को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच सेब के सिरका में 2 चम्मच पानी मिक्स कर दें। अब इसे अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स की एलर्जी को कम किया जा सकता है।
नारियल का तेल
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जिसकी मदद से आप लिप्स की एलर्जी को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह लिप्स की सूजन को शांत कर सकता है। इसके लिए नारियल के तेल को अपने लिप्स पर लगाएं। इससे लिप्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो एलर्जी की परेशानी कम करने में मददगार है।
लिप्स पर एलर्जी की शिकायत होने पर आप इऩ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version