कान से पानी निकलने के होने सकते हैं ये 4 कारण, जानें समस्या से राहत पाने के घरेलू उपाय

Ear Discharge: कान से पानी निकलना या कान बहना काफी परेशान करनी वाली समस्या होती है। यह कान में दर्द और कान में खुजली का कारण भी बन सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कान से पानी निकलने के होने सकते हैं ये 4 कारण, जानें समस्या से राहत पाने के घरेलू उपाय


Ear Discharge: क्या आपके कान से पानी निकलता है? कान से पानी निकलना या कान बहना सामान्य से लेकर गंभीर समस्या तक हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति के कान से सफेद या पीले रंग का तरल पदार्थ निकलता है। यह तरल पदार्थ पानी, खून, मवाद या पस हो सकता है। कान से निकलने वाला तरल पदार्थ अलग-अलग बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कान से पानी निकलने पर शुरुआत में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन फर्क न मिलने पर आपको ईएनटी विशेषज्ञ से ही संपर्क करना चाहिए। चलिए विस्तार से जानते हैं कान बहने के कारण और कान से पानी निकलने की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय-

कान से पानी निकलने के कारण (ear discharge causes)

कान से तरल पदार्थ या पानी निकलने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-

ear dischrge

  • 1. कान के अंदर पानी इकट्ठा होने पर कान से पानी निकल सकता है। नहाते समय या स्विमिंग के दौरान कान में पानी जा सकता है। वही पानी बाद में बाहर निकलता है।
  • 2. ईयरवैक्स की वजह से भी कान से तरल पदार्थ निकल सकता है। दरअसल, ईयरवैक्स ईयर इंफेक्शन से बचाता है। ऐसे में जब नहाते समय कान में पानी चला जाता है, तो कान से पीला, सफेद या भूरे रंग का पदार्थ निकल सकता है।
  • 3. कई बार ईयर कैनाल में चोट लगना भी कान से पानी निकलने का कारण हो सकता है। ईयर कैनाल में चोट लगने पर खून निकलने लगता है। इस समस्या में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, अन्यथा परेशानी बढ़ भी सकती है।
  • 4. कान से मवाद या पस निकलना भी कान बहने का कारण हो सकता है। जब ईयर कैनान या कान में इंफेक्शन होता है, तो इस स्थित में कान से मवाद निकल सकता है। ऐसे में आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें - कान से आने वाली बदबू को दूर करने के 6 घरेलू उपाय

कान से पानी निकलने का उपाय (ear discharge home remedies)

1. लहसुन 

कान बहने या कान से पानी निकलने की समस्या से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपाय के तौर पर लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है, यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले सरसों के तेल में  लहसुन की 2 कलियां डाल दें और गर्म करें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसके ड्रॉप को कान में डाल सकते हैं। कान में डालकर कुछ देर लेट जाए, इससे लहसुन और सरसों का तेल कान तक अंदर तक चला जाएगा। 

neem oil

2. नीम का तेल (Neem Oil)

नीम का तेल भी कान बहने और कान दर्द में उपयोग किया जाने वाला घरेलू उपाय है। नीम के तेल या नीम ऑयल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं। ऐसे में यह कान के इंफेक्शन से बचाव करता है। कान में संक्रमण होने पर नीम के तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए नीम ऑयल को प्रभावित कान में डालें और कुछ देर के लिए लेट जाएं। कुछ दिनों तक कान में नीम का तेल डालने से समस्या में आराम मिलेगा।

3. तुलसी

तुलसी स्वास्थ्य के साथ ही कान की समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी होता है। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। कान से पानी निकलने की समस्या को ठीक करने के लिए भी तुलसी का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का रस निकालें और इसे कान में डाल दें। इससे कान का संक्रमण ठीक होगा। कान बहने औऱ कान में दर्द की समस्या में भी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - कान में कौन-कौन से रोग होते हैं? जानें इन रोगों के लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

4. सेब का सिरका

कान की समस्याओं को दूर करने के लिए सेब का सिरका भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय हो सकता है। सेब के सिरके में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो कान में होने वाले सभी तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच पानी लें। अब इसमें कॉटन बॉल डालें और जिन कान से पानी निकल रहा है उस पर रख दें।

अगर आप भी कान से पानी निकलने की समस्या से परेशान हैं, तो उन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन कोई भी उपाय आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वहीं ये कान बहने या कान दर्द का पूर्ण इलाज नहीं है। संपूर्ण चिकित्सा के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

Read Next

एक्यूप्रेशर से दूर करें पाचन से जुड़ी ये समस्याएं, जानें किस पॉइंट को दबाने से मिल सकता है फायदा

Disclaimer