12 से लेकर 24 वर्ष की उम्र के बीच आमतौर पर 10 में 6 लोगों को मुंहासों की दिक्कत होती ही है। यह जरूरी नहीं कि दाने बस चेहरे पर उगें, वो पीठ और गले पर भी उग जाते हैं। मगर चेहरे पर उगने वाले मुंहासे ही सबसे बड़ी दिक्कत होते हैं। एलोपैथी में इसका इलाज दवाइयां और क्रीम हैं। इसके नतीजे कोई बहुत अच्छे तो नजर नहीं आते। मुंहासों का आयुर्वेदिक इलाज भी संभव है, जिसकी मदद से आप न सिर्फ इन्हें मिटा पाएंगे, बल्कि चेहरा और सुंदर हो जायेगा। आप चाहें तो साथ में मुंहासों को सुखाने वाली क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हम आपको कई घरेलू इलाज बता रहे हैं, जिन्हें बेधड़क अपनाया जा सकता है।
घरेलू नुस्खे से करें मुहासों का इलाज
1. पके हुए पपीते का गूदा लेकर चेहर पर कुछ देर मालिश करें और फिर उसे थोड़ा सूखने तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें, फिर नारियल या तिल के तेल से हल्कीं मसाज करें। इससे मुंहासों के दाग खत्मऔ होंगे और चेहरा साफ होगा।
2. जामुन के बीज को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाएं।
3. नारंगी के छिलकों को मुंहासों पर कुछ देर रगड़ें और फिर चेहरा धो लें।
4. छाछ से चेहरा धोने से मुंहासे और उसके बाद पड़ने वाले दाग साफ होते हैं।
5. करीब 10 ग्राम बेसन और इतनी ही हल्दी़ को थोड़ी दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें।
6. नीम, तुलसी, मेथी और पुदीना की थोड़ी पत्तियों को पीस लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी, संतरे के छिलके का पाउडर व कपूरकाची मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें।
7. मुंहासों को दूर करने का सबसे आसान उपाय यह है कि एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा नमक डालें और उसे रुई से मुंहासों पर लगाएं।
8. मसूर की दाल को पीसकर उसमें दूध, कपूर व घी मिलाएं और चेहरे पर लगायें।
9. जायफल और लाल चंदन को पानी में घिसकर उसे चहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं।
10. चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने के लिए कच्चे आलू का थोड़ा सा पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर चेहरा धो लें।
Read More Articles On Beauty In Hindi