कान में हवा भर जाए तो क्या करें? जानें बचाव के उपाय

Clogged Ear Home Remedies in Hindi: कान में हवा भर जाने या कान बंद होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा फायदा।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कान में हवा भर जाए तो क्या करें? जानें बचाव के उपाय


Clogged Ear Home Remedies in Hindi: कान शरीर का सबसे जरूरी अंग है। किसी ही ध्वनि या आवाज को सुनने के लिए कान का सही होना बहुत जरूरी है। कई बार सही से ध्यान न रखने के कारण और गंदगी आदि की वजह से कान बंद हो जाता है। इसकी वजह से आपको सुनने में परेशानी हो सकती है। कान में हवा भर जाने पर भी आपको सुनने में परेशानी के अलावा कान में दर्द, सूजन आदि का सामना करना पड़ सकता है। बहुत ज्यादा गंदगी, इन्फेक्शन या किसी इंजरी के कारण इस समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। इस समस्या से बचने के लिए कान में मैल नहीं जमने देना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कान में हवा भर जाने पर बहुत उपयोगी होते हैं।

कान में हवा भर जाए तो क्या करें?- Clogged Ear Home Remedies in Hindi

कान बंद होने पर या कान में हवा भर जाने पर आपको सुनाई देने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस समस्या में कान में सूजन और दर्द भी हो सकता है। कान बंद होने या कान में हवा भर जाने पर इन घरेलू उपायों को अपनाना फायदेमंद होता है-

Clogged Ear Home Remedies

इसे भी पढ़ें: कान में कौन-कौन से रोग होते हैं? जानें इन रोगों के लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

1. सरसों के तेल का इस्तेमाल 

कान बंद होने या कान में हवा भर जाने पर सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल को हल्का गर्म करके कान में दो से तीन बूँद डालें। ऐसा दो से तीन बार करने पर आपको कान में दर्द, सूजन और बंद कान की समस्या में फायदा मिलेगा।

2. स्टीम लें

कई बार कान बंद होना या कान में हवा भर जाना सर्दी-जुकाम के कारण होता है। चूंकि कान और नाक आपस में कनेक्टेड होते हैं, इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भाप लेना बहुत फायदेमंद होता है। कान में सूजन और बंद कान की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी से दिन में दो से तीन बार भाप लें।

3. जैतून के तेल का इस्तेमाल 

जैतून के तेल में मौजूद गुण कान से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। कान बंद होने या कान में हवा भर जाने पर जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करके कॉटन की सहायता से कान में डालें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

4. लहसुन का तेल 

कान से जुड़ी परेशानियों में लहसुन का तेल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन के तेल को तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन की तीन चार कलियां छील लें। अब इन्हें सरसों के तेल में डालकर अच्छी तरह से पकाएं। इसके बाद हल्का गुनगुना रहने पर रुई की सहायता से कान में इस तेल की दो से तीन बूंद डालें। ऐसा करने से आपको बंद कान या कान में हवा जाने की समस्या में फायदा मिलेगा।

5. टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल 

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कान बंद होने या कान में हवा जाने की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। आप कान में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे दिन में दो बार डालें। ऐसा करने से बंद कान और कान में हवा भरने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: कान में इंफेक्शन होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बरतें सावधानी

कान से जुड़ी परेशानियों में ऊपर बताये गए नुस्खे बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पेट दर्द की समस्या चुटकियों में दूर करता है काला नमक, जानें इस्‍तेमाल के 5 तरीके

Disclaimer