इन घरेलू तरीकों से दूर करें योनि की दुर्गंध

योनी की बदबू या दुर्गंध को दूर करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं। ये सुरक्षित भी हैं और आसान भी।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन घरेलू तरीकों से दूर करें योनि की दुर्गंध


महिलाओं की योनी से दुर्गंध आना एक सामान्य समस्या है। अधिकतर महिलाएं इसे केवल एक सामान्य स्थिति समझकर नजरअंदाज कर देती हैं जबकि ये सामान्य स्थिति नहीं सामान्य समस्या है जो अमूमन हर किसी को होती है। ऐसा जीवाणु या यीस्ट संक्रमण या यौन रोगों या फिर सफाई की कमी के कारण होता है। योनी की दुर्गंध काफी शर्मसार करने वाली स्थिति होती है। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द इसका इलाज करें। फिलहाल तो घर पर ही इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर देखें। अगर ये कारगर होते हैं तो अच्छी बात है वरना आप एक बार चिकित्सक से संपर्क कर लें।

 

इन कारणों से आती है योनी से दुर्गंध

  • योनी में यीस्ट संक्रमण
  • अधिक मात्रा में मीठा भोजन करना
  • किसी तरह का वजाइना रोग हो
  • गंदे अंडरगारमेंट्स पहनना
  • साफ-सफाई में कमी

 

योनी से दुर्गंध आने के लक्षण

  • योनी से बदबू आना
  • योनी और इसके आसपास के हिस्सों में खुजली होना
  • योनी से मछली जैसी या जंग जैसी बदबू आना


अधिक से अधिक पानी पियें

जितना अधिक आप पानी पियेंगे उतना अधिक आपका शरीर डिटॉक्स रहेगा और ये योनी से दुर्गंध को दूर करने का भी बेस्ट तरीका है। योनी से दुर्गंध शरीर में शर्करा की अधिक मात्रा के होने के कारण भी आती है। ऐसे में अधिक पानी पिएं। अधिक पानी शरीर से अतिरिक्त शर्करा को हटाता है और योनी को साफ रखता है।

इसे भी पढ़ें- कहीं आपकी वजाइना में ड्राइनेस का कारण ये तो नहीं...?

दही खाएं

योनी से दुर्गंध को दूर करने का बेहतर तरीका है - दही। दही योनी की बदबू को नियन्त्रित करता है। दरअसल दही में लैक्टोबेसिलस की मात्रा अधिक होती है जो योनी से स्रवित होने वाले सफेद पानी की अम्लियता को सन्तुलित रखता है। जिससे योनी से बदबू नहीं आती। इसके अलावा योनी को दही से साफ करें। इसके लिए रूई में दही की थोड़ी मात्रा लें और उसे योनी में 5 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद योनी को सॉफ्ट साबून या फेश वॉश से अच्छी तरह धोएं।

 

साफ अंडरगारमेंट्स पहनें

योनी को दुर्गंधरहित रखने के लिए हमेशा साफ अंडरगारमेंट्स पहनें। क्योंकि गंदे अंडरगारमेंट्स से भी योनी में संक्रमण हो जाता है जिसके कारण योनी से बदबू आने लगती है। इसलिए हमेशा योनी को साफ रखें और साफ अंडरगारमेंट्स पहनें।

 

Read more articles on Women's Helath in Hindi.

Read Next

महिलाओं की हेल्‍थ और ओरल हेल्‍थ के बीच क्‍या है लिंक, जानिए

Disclaimer