Home Remedies For Ankle Pain And Swelling: अक्सर लोग टखनों में दर्द की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। टखनों में अकड़न, ऐंठन का एक बड़ा कारण सूजन भी है। साथ ही इसके टखनों में सूजन और दर्द के लिए गठिया, हाई यूरिक एसिड और मोच आदि जैसी स्वास्थ्य स्थितियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। आमतौर पर टखनों में दर्द पेन किलर या बाम आदि लगाने से आसानी से ठीक हो जाता है, लेकिन अगर टखनों में सूजन अधिक होने पर कई बार काफी उनमें काफी गंभीर दर्द होता है, जिससे लोगों का चलना-फिरना, बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू उपाय टखनों में सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनसे सूजन और जोड़ों के दर्द से आसानी से राहत पाई जा सकती है। इस लेख में हम आपको टखनों में सूजन और दर्द दूर करने के 5 घरेलू उपाय ( takhno me sujan aur dard ke upay) बता रहे हैं।
टखनों में सूजन और दर्द के उपाय- takhno me sujan aur dard ke upay
1. गर्म पानी में पैर डालकर बैठें
किसी बाल्टी या बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें फिटकरी या सेंधा नमक मिलाएं। अब इसमें पैर डुबोकर बैठें, इससे न सिर्फ टखनों का दर्द कम होगा, बल्कि सूजन भी दूर होगी।
इसे भी पढें: पीठ की नस में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 का घरेलू उपाय
टॉप स्टोरीज़
2. सरसों के तेल में हल्दी या लहसुन गर्म करके लगाएं
अगर आप सरसों के तेल को गर्म करके लगाते हैं, तो यह सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी है। खासकर अगर आप हल्दी और लहसुन डालकर सरसों के तेल को गर्म करके इससे टखनों की मालिश करते हैं, तो यह दर्द से जल्द राहत प्रदान करता है।
3. पुदीने का तेल लगाएं
पुदीने का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह सूजन से लड़ने में बहुत प्रभावी है। गठिया के कारण टखनों में होने वाले दर्द से राहत प्रदान करने में पुदीने के तेल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बस 2-3 बूंद पुदीने के तेल से टखनों की मालिश करें, इससे बहुत आराम मिलेगा।
4. नारियल तेल और लहसुन
लहसुन में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं। आप 4-5 लहसुन की कलियों को पीसकर इसे नारियल तेल में गर्म करके लगा सकते हैं। इस पेस्ट को टखनों पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे धीरे-धीरे सूजन कम होगी और दर्द में आराम मिलेगा। दिन में 2 बार इस पेस्ट को जरूर लगाएं।
इसे भी पढें: फिटकरी और सरसों तेल लगाने से दूर होती हैं त्वचा और बालों की ये 5 समस्याएं
5. हल्दी का सेवन करें
सब्जियां में हल्दी डालकर खाएं या गर्म पानी में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं। गठिया के रोगियों को भी डाइट में हल्दी शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे सूजन और दर्द में बहुत आराम मिलता है।
All Image Source: Freepik.com