सर्दियों में हाई बीपी की समस्या बहुत ज्यादा हो जाती है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में तापमान के गिरावट होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है और ब्लड वेसेल्स भी सिकुड़ जाते हैं। इससे दिल पर खून को पंप करने का प्रेशर पड़ता है, जिससे हाई बीपी की समस्या होती है। इसके अलावा सर्दियों का आपकी धमियों पर गहरा असर होता है जो कि हाई बीपी की वजह बन सकता है। जानते हैं इस बारे में Dr Vinay Kumar Bahl, Head of Cardiovascular Sciences & Research - Metro Heart Institute, Noida और Dr. G Dimpu Edwin Jonathan, Consultant - Interventional Cardiology, Aster RV Hospital, Bengaluru से।
सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण
सर्दियों में बीपी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है धमनियों का सिकुड़न। दरअसल, Dr. G Dimpu Edwin Jonathan कहते हैं कि सर्दियों के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, खासकर बुजुर्गों और उन लोगों में जिन्हें पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या है। ठंड के कारण ब्लड वेसेल्स (blood vessels) सिकुड़ जाती हैं, जिसे 'वैसोकॉन्स्ट्रिक्शन' (vasoconstriction) कहा जाता है। Dr. Vinay कहते हैं कि ब्लड वेसेल्स के सिकुड़ने से, शरीर में खून को पंप करने के लिए दिल को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Half Body Pain: आधे शरीर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण
ठंड का धमनियों पर सीधा प्रभाव
डॉ. संजय कहते हैं कि मौसम बदलने के साथ शारीरिक गतिविधि, खान-पान और शरीर के वजन में होने वाले बदलाव भी ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकते हैं। International Journal of Health Sciences में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि सर्दियों के दौरान गर्मियों की तुलना में सिस्टोलिक (systolic) और डायस्टोलिक (diastolic) ब्लड प्रेशर में महत्वपूर्ण वृद्धि स्पष्ट रूप से दर्ज की गई है। हाई बीपी में इस मौसमी बदलाव के कई संभावित कारण हैं जैसे
- बाहरी तापमान में गिरावट के कारण शारीरिक गतिविधि में कमी आ जाती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन स्लो पड़ जाता है।
- इसके अलावा धूप की कमी से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। इसके अलावा विटामिन D सीरम कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है जिससे हाई बीपी की दिक्कत भी बढ़ सकती है।
ज्यादा नमक खाने के कारण
Dr. Vinay कहते हैं कि ठंड के मौसम में लोग अक्सर कम एक्सरसाइज करते हैं, नमक वाली चीजे ज्यादा खाते हैं जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती गै। इसके अलावा सर्दियों में वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है और इन सभी कारणों से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
1 (60)
सुबह के समय बीपी ज्यादा बढ़ सकता है
अचानक ठंड के संपर्क में आने से, खासकर सुबह-सुबह, ब्लड प्रेशर कुछ समय के लिए बढ़ सकता है। बुज़ुर्गों और पहले से दिल या रक्त वाहिकाओं (cardiovascular) से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए।
दिल के डॉक्टर की सलाह: सर्दियों में बीपी कैसे नियंत्रित रखें?
डॉक्टर विनय कहते हैं कि अपना बचाव करने के लिए, घर पर नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करें। कोशिश करें कि रोज एक ही समय पर जांच करें। इसके अलावा
- ठंड से बचने के लिए कई परत वाले कपड़े पहनें और अचानक बहुत ठंडी जगह पर जाने से बचें।
- घर के अंदर या दिन के गर्म समय में नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करें
- संतुलित आहार लें जिसमें नमक कम हो, और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं नियमित रूप से लें।
- डॉक्टर से सलाह लिए बिना अपनी दवाओं की डोज (मात्रा) में कोई बदलाव न करें।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के ये 5 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
अगर ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ रहता है, तो जांच और सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लें। अगर ब्लड प्रेशर 180/120 mmHg या उससे ज्यादा हो जाए और साथ ही सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी, देखने में बदलाव या बोलने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें।
निष्कर्ष:
डॉ. विनय कहते हैं कि हालांकि, सर्दियां शुरू होने के साथ अपनी सेहत का खास ख्याल रखें खासकर कि पुराने हाई बीपी के मरीज, दिल के रोगी और गर्भवती महिलाएं जिन्हें पहले से हाई बीपी की समस्या रही हो। इन सभी को सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा इस मौसम में जिन लोगों को स्ट्रोक का खतरा होता है उनके लिए भी सर्दियां स्ट्रेसफुल हो सकती हैं। इसलिए अपना अतिरिक्त ध्यान रखें और शरीर में कोई भी बदलाव महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
FAQ
हाई बीपी के मरीज को क्या खाना चाहिए
हाई बीपी के मरीज को हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।हाई बीपी में तुरंत क्या खाना चाहिए?
हाई बीपी में आपको केला, दही और नारियल पानी का सेवन करना चाहिए जो कि बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 28, 2026 17:11 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Vinay Kumar Bahl
-1793186015518.webp)