Thu Oct 8, 2026 | 02:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Purendra Bhasin , Ophthalmologist

बार-बार आंखें रगड़ना पड़ सकता है भारी, बच्चों और बड़ों को आज ही क्यों छोड़ देनी चाहिए यह आदत?

बार-बार आंखें रगड़ने की आदत किसी भी मायने में सही नहीं होती है। वैसे भी आंखें काफी सेंसिटिव होती हैं और बार-बार मलने के कारण आंखों की कॉर्निया को भारी नुकसान हो सकता है। इस लेख में जानें बार-बार आंखें मलने से क्या होता है?
बार-बार आंखें रगड़ना पड़ सकता है भारी, बच्चों और बड़ों को आज ही क्यों छोड़ देनी चाहिए यह आदत?बार-बार आंखें रगड़ना पड़ सकता है भारी, बच्चों और बड़ों को आज ही क्यों छोड़ देनी चाहिए यह आदत?

अक्सर लोगों की अपने आंखों को मलने की आदत होती है। जरा सा आंखों में कुछ चला जाता है, तो लोग बिना देरी किए आंखों को रगड़ने लगते हैं, जिससे कुछ ही देर में आंखें लाल हो जाती हैं। इसी से पता चलता है कि आंखों को मलना कितना खतरनाक हो सकता है। आज World Sight Day में हम यह जानेंगे कि आखिर बार-बार आंखों को रगड़ने की यह आदत क्यों खतरनाक है और इससे किस तरह के भारी नुकसान हो सकते हैं?

World Sight Day के मौके पर Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Founder & Director, Ratan Jyoti Netralaya, Gwalior कहते हैं, "वैसे तो आंखों में खुजली, थकान या जलन होने पर आंखें मलना बहुत स्वाभाविक प्रतिक्रिया लगती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आंखों को बार-बार मलना या आंखों को मलने की यह आदत बिल्कुल सही नहीं है। इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए यह आदत सही नहीं है।"

बार-बार आंखें मलने के नुकसान

Yhy You Should Stop Rubbing Your EyesYhy You Should Stop Rubbing Your Eyes

1. नाजुक कॉर्निया पर दबाव

Dr. Purendra Bhasin कहते हैं, "हमारी आंखें शरीर का बहुत ही सेंसिटिव हिस्सा है। अगर आप बिना सोचे-समझे आंखों को बार-बार रगड़ते हैं, तो इससे आंख की सतह पर मौजूद नाजुक कॉर्निया पर दबाव पड़ता है। अगर कोई लंबे समय तक अपनी इस आदत में सुधार नहीं करता है, तो केराटोकोनस (keratoconus) जैसी बीमारी हो सकती है। यह कॉर्निया से जुड़ी बीमारी है, जिसमें कॉर्निया धीरे-धीरे पतला होकर बाहर की ओर उभर सकता है। ऐसे में आंखों की नजर प्रभावित हो सकती है। हालांकि, केवल आंखें मलना ही इसका एकमात्र कारण नहीं है। इस बीमारी के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिक।"

Translational Vision Science & Technology (TVST) के अनुसार, आंखें जितनी अधिक बार मली जाती हैं, कॉर्निया के आकार में गड़बड़ी उतनी ही बढ़ जाती है। आंखें मलने का यह सीधा असर कॉर्निया के आकार पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: World Sight Day 2026: क्या चश्मा लगाने से आंखों की रोशनी कम होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

2. लालिमा और सूजन बढ़ना

Dr. Purendra Bhasin के अनुसार, "बार-बार आंखें मलने से उसमें रेडनेस और सूजन बढ़ सकती है। बच्चों में ऐसा अधिक होता है, क्योंकि वे अक्सर अपने हाथों को साफ नहीं करते हैं। गंदे हाथों में धूल, एलर्जेंस या संक्रमण फैलाने वाले माइक्रोऑर्गनिज्म होते हैं, जो आंखों तक पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि उन्हें आंखों में खुजली या अन्य समस्याएं अधिक परेशान करती हैं।"

3. संक्रमण का जोखिम

गंदे हाथों से बार-बार मलने से आंखों में बैक्टीरिया और वायरस चले जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ आंखें लाल हो जाती हैं और सूजन हो जाती है, बल्कि आंखों में कंजंक्टिवाइटिस यानी आंख आने की समस्या भी हो सकती है। यहां तक कि कई अन्य संक्रमण का जोखिम भी बढ़ता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चे और बुजुर्गों को इस समस्या का जोखिम अधिक होता है।

4. पलकों की सूजन

बार-बार मलने से सिर्फ आंखों में ही सूजन नहीं होती है, बल्कि पलकों में भी सूजन हो सकती है। असल में, अक्सर लगातार आंखें मलने के पीछे एलर्जी, ड्राई आई, पलकों की सूजन या आंखों में किसी बाहरी कण की मौजूदगी हो सकती है। इसलिए पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे न सिर्फ बच्चों को आंखें मलने से रोकें, बल्कि समय-समय पर उनकी जांच करवाएं।

क्या करें?

अपनी आंखों को रगड़ने की आदत में आज से ही सुधार कर लें। इसके बजाय आप यहां बताए गए कुछ टिप्स अपना सकते हैं, जैसे-

  1. आंखों में कुछ चला जाए, तो उसे रगड़े नहीं।
  2. आंखों को साफ पानी से ही धोएं।
  3. बच्चों के नाखून छोटे रखें।
  4. बच्चों के हाथों को साफ रखें।
  5. आंखों में किसी भी तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: आंखों में ये 7 बदलाव हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत, डॉक्टर ने बताया कब रहें सावधान

डॉक्टर की सलाह

Dr. Purendra Bhasin सलाह देते हैं, "अगर आपका बच्चा या घर का बड़ा अपनी आंखों को बार-बार मलता है, तो कुछ बातों पर गौर किया जाना जरूरी है। जैसे कि आप नोटिस करें कि क्या उन्हें धुंधला दिख रहा है, आंखों में दर्द हो रहा है और आंखों के कारण सिर में भी दर्द होता है। ऐसी स्थिति में बेहतर है कि आप नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवाएं। इसमें ज्यादा देर न करें, क्योंकि कई बार स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।"

निष्कर्ष

आमतौर पर लोगों को आंखें मलना मामूली आदत लगती है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रही है तो यह हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। यह आंखों से संबंधित किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आप अक्सर आंखें रगड़ते हैं, तो बेहतर है कि एक बार अपनी आंखों की जांच करवाएं। संभवतः आंखों से जुड़ी किसी बीमारी के कारण ऐसा हो रहा है।

All Image Credit: Magnific

Read Next

→ World Sight Day 2026: क्या चश्मा लगाने से आंखों की रोशनी कम होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2026 13:26 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2026 13:26 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin