Sat Nov 7, 2026 | 02:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Purendra Bhasin , Ophthalmologist

पटाखों से आंखों में चोट लग जाए तो क्या करें? जानें तुरंत दिए जाने वाले फर्स्ट एड

पटाखों से आंखों में चोट लग जाए, तो जरा भी लापरवाही न करें। तुरंत पैनिक न हों और आंखों को ठंडे तथा सादे पानी से धोएं और डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। अपनी चोटिल आंखों को अपनी उंगलियों से रगड़ने या छूने की गलती भी न करें।
पटाखों से आंखों में चोट लग जाए तो क्या करें? जानें तुरंत दिए जाने वाले फर्स्ट एडपटाखों से आंखों में चोट लग जाए तो क्या करें? जानें तुरंत दिए जाने वाले फर्स्ट एड

पटाखे जलाने में जितना मजा आता है, ये उतने ही रिस्की भी होते हैं। इसलिए, बहुत ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है। इसके बावजूद कई बार ऐसा होता है कि पटाखे जलाते हुए आंखों में चोट लग जाती है। ध्यान रखें कि आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं और पटाखे की जरा सी चिंगारी भी आंखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, अगर अनजाने में आंखों में पटाखे जलाने के कारण चोट लग जाए, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसे में इस लेख में Gwalior स्थित Ratan Jyoti Netralaya के Founder & Director और Ophthalmologist Dr. Purendra Bhasin द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाएं।

पटाखों से आंखों में चोट लग जाए तो क्या करें?

Immediate Action After Firecracker Injury To Protect Your EyesImmediate Action After Firecracker Injury To Protect Your Eyes

Better Health Channel के अनुसार केमिकल बर्न्स के कारण आंखों में सूजन, जलन आदि समस्या हो सकती है। ऐसे में आप फर्स्ट एड के रूप में निम्न काम करें-

  • शांत रहेंः अक्सर आंखों में चोट लग जाने पर लोग पैनिक हो जाते हैं। आप शांत रहें। कुछ देर के लिए एक जगह शांति से बैठ जाएं।
  • आंखों को प्रोटेक्ट करेंः दिवाली के पटाखों से आंखों में चोट लग जाए, तो इसे बिल्कुल इग्नोर करने की गलती न करें। आंखों को गलती से भी न रगड़ें और अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करें। आंखों को सीधे छूने से भी बचें। कोई ऐसी चीज आंखों पर रखें, जिसका संपर्क आई बॉल तक न हो।
  • पानी से धोएंः अगर आंखों पर पटाखों के पार्टिकल्स घुस जाएं, तो तुरंत आंखों को धोएं। कम से कम 15 मिनट तक आंखों को नलके के रनिंग वॉटर से धो लें ताकि आंखों में जमे केमिकल्स निकल जाएं। हां, यदि आंख में कोई कण घुस गया है या कट/पंक्चर (Open Globe Injury) लगा है, तो आंख को पानी से बिल्कुल न धोएं।
  • डॉक्टर से मिलेंः अगर समस्या अधिक है, आंखें खोली तक नहीं जा रही हैं, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें। खुद से किसी भी तरह का प्रोडक्ट आंखों पर न लगाएं। डॉक्टर के ट्रीटमेंट को ही फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें: दिवाली से पहले ही Delhi की हवा हुई जहरीली, 24 घंटे इस हवा में सांस लेने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं?

पटाखों से आंखों में चोट लग जाए तो क्या न करें?

  1. आंखों को रगड़ने से बचेंः American Academy Of Ophthalmology के अनुसार, पटाखों से आंखें चोटिल हो जाए, तो आंखों को बिल्कुल न रगड़ें। इससे पटाखों के केमिकल्स आंखों को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  2. घरेलू उपचार से दूर रहेंः पटाखों से आंखें चोटिल हो जाएं, तो इसके प्रति लापरवाही न करें। कई लोग ऐसी स्थिति में घरेलू उपचार के तौर पर आई ड्रॉप या काजल आदि का उपयोग करते हैं। यह सब आप न करें। इससे आंखों को अधिक नुकसान पहुंचेगा।
  3. कट को छुएं नहींः अगर आपने नोटिस किया है कि आंखों के कॉर्नर के हिस्सों में कट लग गया है, तो उसे छूने से बचें। कट को छूने से हाथ में लगी गंदगी सीधे घाव पर लग सकती है। इससे संक्रमण हो सकता है।
  4. दवा यूज न करेंः आंखों पर खुद से कोई भी दवा न लगाएं। यह आपकी आंखों की रोशनी के लिए घातक हो सकता है। यहां तक कि ब्लीडिंग भी बढ़ सकती है। यही नहीं, चोटिल आंखों के लिए आप खुद से पेन रिलीफ की दवा भी न लें।
  5. खाने-पीने से बचेंः आंखों में पटाखों से चोट लग गई है, तो प्रॉपर ट्रीटमेंट मिलने से पहले तक कुछ भी खाएं या पिएं नहीं। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि सर्जरी आदि की जरूरत पड़ जाती है। इससे पहले कुछ भी खाना-पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

एक्सपर्ट की राय

पटाखों के कारण आंखें चोटिल हो जाए, तो इसका ट्रीटमेंट किया जाना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकि, आंखें कितनी ज्यादा जल गई हैं, इसके आधार पर ही ट्रीटमेंट होता है। कई बार सिर्फ दवाओं की मदद से चोटिल आंखें ठीक हो जाती हैं। अगर घाव गहरा है, तो सर्जरी की भी आवश्यकता होती है। इस संबंध में सीधे डॉक्टर के पास जाना आवश्यक होता है। वहीं, मरीज की स्थिति को देखते हुए सही इलाज की सलाह दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खराब AQI में सुबह की सैर करना कितना सुरक्षित? डॉक्टर से जानें कब करें मॉर्निंग वॉक

निष्कर्ष

पटाखों से आंखों में चोट लग जाए, तो यह गंभीर स्थिति हो सकती है। इसे इग्नोर किया जाना सही नहीं है। ध्यान रखें कि पटाखों की चिंगारी के कारण आंखों की रोशनी स्थायी रूप से जा सकती है। इस तरह की अप्रिय घटना आपके साथ न घटे, इसके लिए समय पर इलाज लेना आवश्यक है। ऐसे में आप डॉक्टर के पास जाने में जरा भी लापरवाही न करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • आंख पर लगाने के लिए कोई मेडिकल आई शील्ड न मिले, तो क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?

    किसी डिस्पोजेबल पेपर कप या थर्माकोल कप के निचले हिस्से को काटकर आंख के चारों ओर की हड्डी पर टेप से चिपका दें, ताकि पुतली पर कोई बाहरी दबाव न पड़े।
  • क्या आंख में फंसे बारूद के कण को साफ रुमाल या कॉटन बड से धीरे से निकालने की कोशिश करनी चाहिए?

    नहीं, किसी भी बाहरी वस्तु या रुमाल से आंखों में फंसे बारूद के कण को साफ नहीं करना चाहिए। सीधे डॉक्टर के पास। विशेष उपकरणों की मदद से बारूद के कण को निकाल देंगे।

Read Next

→ दिवाली पर पटाखों के तेज धमाकों से सहम जाता है बच्चा? डॉक्टर से जानें पेरेंट्स के लिए 5 टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 07, 2026 12:41 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin