कई बार आपने नोटिस किया होगा कि महंगे-महंगे और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद चेहरे की रौनक फीकी नजर आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग घरेलू उपायों की मदद भी लेते हैं, फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इन्हीं कारणों का जिक्र इस लेख में हम आगे करेंगे। इसकी पुष्टि करने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।
महंगे प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी स्किन डल क्यों नजर आती है?
-1777863906144.jpg)
स्किन पर अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी त्वचा पर इसका असर नजर नहीं आता है। इसके कही कारण हो सकते हैं, जैसे-
1. डेड स्किन सेल्स का बढ़ना
कई बार स्किन के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स काफी नहीं होते हैं। इसके साथ-साथ नियमित रूप से स्किन को एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है। जब हम ऐसा नहीं करते हैं, तो डेड स्किन सेल्स बढ़ जाते हैं और चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है। डाॅ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि सप्ताह में दो से तीन बार एक्सफोलिएट करना काफी होता है।
इसे भी पढ़ें: आप भी तो नहीं करते स्किन केयर से जुड़ी ये 5 गलतियां, आज ही छोड़ें वरना त्वचा हो सकती है डल और बेजान
2. बाॅडी डिहाइड्रेट होना
क्या आप जानते हैं कि डिहाइड्रेशन भी स्किन को डल और फीका बना देती है? जी, हां! यह सच है। 2015 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology (CCID) में प्रकाशित स्टडी के अनुसार पानी का हमारी स्किन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आमतौर पर हम स्किन के नेचुरल ऑयल को प्रोटेक्ट करने पर जोर देते हैं, जबकि हाइड्रेशन की मदद से त्वचा ड्राई नहीं होती है और टाइटनेस बरकरार रहती है।
3. प्रोटेक्टिव लेयर का डैमेज होना
-1777863929721.jpg)
जब कोई बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है और बार-बार स्किन को एक्सफोलिएट करता है, तो यह स्किन को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है। नतीजतन, त्वचा की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ने लगती है।
4. खराब जीवनशैली
जीवनशैली का असर सिर्फ हमारे स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता है। इसका असर हमारी त्वचा पर भी नजर आता है। अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद नहीं लेता है और अक्सर तनाव में रहता है, तो त्वचा पर इसका नेगेटिव असर दिखने लगता है। असल में नींद की कमी के कारण और नशीले पदार्थों का सेवन करने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है, जिससे त्वचा को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं और चेहरा बेजान नजर आने लगता है।
इसे भी पढ़े: पाचन ही नहीं त्वचा के लिए भी जरूरी होता है फाइबर, जानें कैसे?
निष्कर्ष
त्वचा की डलनेस दूर करनी है और प्राकृतिक चमक को बनाए रखना है, तो सिर्फ महंगे स्किन प्रोडक्ट्स काफी नहीं है। अच्छी और हेल्दी डाइट लें, जीवनशैली में अच्छी आदतों को अपनाएं और कोशिश करें कि रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और त्वचा को भी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या सिर्फ ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर चमक आ सकती है?
2015 की CCID में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट होती है और त्वचा का लचीलापन बढ़ता है। इससे चमक भी बेहतर होती है।बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन करने के क्या नुकसान हैं?
स्किन को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाती है, जिससे स्किन सेंसिटिव, लाल और डल नजर आने लगती है।स्किन केयर प्रोडक्ट्स काम क्यों नहीं करते?
अगर किसी की जीवनशैली खराब है, नींद पूरी नहीं हो रही है और तनाव ही है, तो त्वचा पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है और स्किन केयर प्रोडक्ट भी अच्छी तरह काम नहीं कर पाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 04, 2026 08:39 IST
Modified By : Meera Tagore May 04, 2026 08:39 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra