Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetna Jain , Gynecologist

पीरियड्स से पहले Green Discharge क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

Vaginal Green Discharge: पीरियड्स से पहले green discharge आना महिलाओं में सामान्य नहीं है, अगर किसी महिला को ग्रीन डिस्चार्ज आता है, तो उसके कारणों की जानकारी डॉक्टर ने इस लेख में दी है। 

Vaginal Green Discharge: वैसे तो महिलाओं के वजाइना से डिस्चार्ज निकलना आम बात हैं और इसकी वजह हार्मोनल बदलाव होते हैं। वजाइना डिस्चार्ज का रिलेशन सिर्फ हार्मोन से ही नहीं, बल्कि प्रेग्नेंसी से भी जुड़ा होता है। आमतौर पर महिलाओं को सफेद, हल्का पीला या ट्रांसपेरेंट होता है, जो वजाइना को इंफेक्शन से बचाता है। कई महिलाओं को वजाइना से हरा डिस्चार्ज होने लगता है और यह इंफेक्शन या हार्मोनल बैलेंस न होने का संकेत होता है। अगर किसी को यह पीरियड्स से पहले दिखता है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वजाइना से ग्रीन डिस्चार्ज आने का कारण और इसके इलाज के बारे में हमने गुड़गांव के क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के स्त्रीरोग विशेषज्ञ की डायरेक्टर डॉ. चेतना जैन (Dr. Chetna Jain, Director – Dept of Obstetrics & Gynecology, Cloudnine Group of Hospitals, Sector 14, Gurgaon) से बात की।

Green Discharge होने के कारण

डॉ. चेतना ने वजाइना के ग्रीन डिस्चार्ज आने के ये कारण बताए हैं।

बैक्टीरियल इंफेक्शन

बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बैक्टीरियल वेजिनोसिस है। इससे वजाइना के अंदर ‘गुड बैक्टीरिया’ और ‘खराब बैक्टीरिया’ के बीच बैलेंस बिगड़ जाता है। इसमें बैलेंस न होने के कारण हरे या पीले रंग का डिस्चार्ज होता है। इस डिस्चार्ज में से मछली जैसी दुर्गंध, खुजली और जलन महसूस होती है। कई बार यह समस्या गलत साफ-सफाई या बार-बार साबुन या वॉश के इस्तेमाल से बढ़ जाती है।

यौन संचारित संक्रमण (STIs)

अगर हरे डिस्चार्ज में झाग, गाढ़ापन और दुर्गंधयुक्त है, तो यह Trichomoniasis नाम के इंफेक्शन होने का संकेत हो सकता है। यह STI है, जो पैरासाइट के कारण होता है और इस वजह से महिला को वजाइना में जलन, खुजली और पेशाब करते समय दर्द के अलावा संबंध बनाते समय असुविधा होती है। यह इंफेक्शन पार्टनर से भी हो सकता है, इसलिए समय पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

green discaharge in hindi experts

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

फंगल या यीस्ट इंफेक्शन

आमतौर पर यीस्ट इंफेक्शन में सफेद, दही जैसा स्राव होता है, लेकिन गंभीर मामलों में यह हरे या पीले-हरे रंग का हो सकता है। इसका कारण Candida नाम का फंगस हो सकता है। इससे वजाइना में खुजली, सूजन और जलन जैसे लक्षण नजर आते हैं और यह समस्या तब होती है, जब इम्युनिटी कमजोर हो जाती है या फिर वजाइना के आसपास बहुत ज्यादा नमी हो जाती है।

हार्मोनल असंतुलन

दरअसल, पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में बहुत उतार-चढ़ाव होता है। उससे वजाइना के pH लेवल पर असर पड़ता है। कुछ महिलाओं में यह असंतुलन बैक्टीरिया या फंगस के बढ़ने का कारण बनता है, जिससे डिस्चार्ज का रंग बदल सकता है। अगर महिला को स्ट्रेस, नींद की कमी और खानपान में बदलाव होता है, तो स्थिति बिगड़ सकती है।

हाइजीन न होना

कुछ महिलाएं अनहाइजीनिक सैनिटरी पैड्स, टाइट या सिंथेटिक अंडरवियर पहनती है, जिससे वजाइना में इंफेक्शन हो सकता है। कई बार महिलाओं के वजाइना में लंबे समय तक गीलापन बना रहता है, जो संक्रमण को बढ़ा देता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को हरा या पीला डिस्चार्ज होना आम बात है। इसलिए हमेशा कॉटन के अंडरवियर पहनें और वजाइना को सूखा रखने की कोशिश करें।

सर्वाइकल इंफेक्शन

कभी-कभी सर्विक्स में सूजन या इंफेक्शन होने की वजह से भी हरा डिस्चार्ज आने लगता है। यह बैक्टीरिया या वजाइना संक्रमण से जुड़ा हो सकता है। सर्वाइकल इंफेक्शन होने पर हल्का दर्द, जलन और कभी-कभी हल्की ब्लीडिंग भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: किन कारणों से सामान्य से ज्यादा हो सकता है वजाइनल डिस्चार्ज? जानें डॉक्टर से

Green Discharge से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

डॉ. चेतना कहती हैं कि अगर डिस्चार्ज से दुर्गंध, झाग या खुजली, दर्द हो और पीरियड्स के बाद भी हरा डिस्चार्ज होता रहे, तो इंफेक्शन से बचने के लिए तुरंत डॉक्टर से मिलें। आमतौर पर डॉक्टर वजाइना स्वैब टेस्ट, pH टेस्ट या पैप स्मीयर के जरिए इसके कारण पता लगाते हैं। इसके अलावा, महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. रोजाना साफ और सूती अंडरवियर पहनें।
  2. हमेशा वजाइना की जगह को सूखा और साफ रखें।
  3. बिना डॉक्टर की सलाह के इंटिम वॉश या स्प्रे का इस्तेमाल न करें।
  4. रिलेशन के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें।
  5. डाइट में दही, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करें।
  6. अगर बार-बार इंफेक्शन होता है, तो डॉक्टर से pH बैलेंसिंग के उपाय जानें।

निष्कर्ष

डॉ. चेतना जोर देते हुए कहती हैं कि पीरियड्स से पहले हरा डिस्चार्ज आना सामान्य नहीं होता। इसका कारण इंफेक्शन, हाइजीन न होना और हार्मोनल बदलाव हो सकता है। महिलाओं को इस तरह के संकेतों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर किसी महिला को कुछ भी बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

FAQ

  • डिस्चार्ज के 5 प्रकार क्या हैं?

    डिस्चार्ज पांच तरह के होते हैं।साफ और चिपचिपा डिस्चार्ज गाढ़ा और सफेदपीला या हरा ग्रे डिस्चार्ज भूरे या ब्लड जैसे रंग का डिस्चार्ज 
  • चिपचिपा पदार्थ निकलने के क्या कारण हैं?

    यह वजाइना में होने वाला एक सामान्य डिस्चार्ज हो सकता है जो ओव्यूलेशन या यौन उत्तेजना के कारण होता है, या फिर यह भोजन में ज्यादा फैट, न्यूट्रिशन, इंफेक्शन या आंतरिक डिस्चार्ज हो सकता है। अगर डिस्चार्ज ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।
  • पेशाब के बाद सफेद पानी क्यों आता है?

    पेशाब के बाद सफेद पानी या स्राव आना पुरुषों में प्रोस्टेटाइटिस या अन्य संक्रमणों के कारण हो सकता है। अगर महिलाओं में हो, तो लिकोरिया कहते हैं। यह इंफेक्शन, हार्मोनल बदलाव या वजाइना की ठीक से सफाई न होने के कारण हो सकता है। यह सामान्य भी हो सकता है, खासकर महिलाओं में योनि को साफ और नम रखने के लिए, लेकिन अगर इसके साथ दुर्गंध, खुजली, जलन या रंग में बदलाव हो, तो डॉक्टर से जरूर मिले।

Read Next

क्या कैंसर के मरीजों के लिए करवा चौथ का व्रत रखना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2025 17:17 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Oct 08, 2025 17:17 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Oct 08, 2025 17:17 IST

    Modified By : Vani Malik
    Reviewed By : Dr Chetna Jain
  • Oct 08, 2025 17:16 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content