Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या कैंसर के मरीजों के लिए करवा चौथ का व्रत रखना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

Is It Safe To Fast During Cancer: कैंसर से पीड़ित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करना चाहिए या नहीं, यह मरीज की कंडीशन से पता चलता है। इस संबंध में विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Health Risks Of Fasting For Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें एब्नार्मल सेल्स बहुत तेजी से असामान्य तरीके से ग्रो करते हैं। इस वजह से बॉडी के हेल्दी सेल्स नष्ट होते चलते हाते हैं। ऐसे में मरीज का स्वास्थ्य तेजी से खराब होने लगता है। इसे कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह की मेडिसिन, कीमोथेरेपी और कई ट्रीटमेंट किए जाते हैं। इसके बावजूद, देखने में यह आता है कि कैंसर के मरीजों की रिकवरी की गति बहुत धीमी होती है। बहरहाल, कुछ ही दिनों में करवा चौथ है। हर विवाहित महिला अपनी पति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं और उनकी लंबी आयु तथा सफलता की कामना करती हैं। कैंसर से पीड़ित विवाहित महिलाएं भी चाहती हैं कि वे इस व्रत को करें और अपने पति की दीर्घायु की उम्मीद करें। हालांकि, यहां एक सवाल का जवाब हर कैंसर पीड़ित विवाहित महिला को पता होना चाहिए कि क्या वे इस अवस्था में करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं? करवा चौथ का व्रत करने पर उनके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानें इस लेख में इसी तरह की तमाम जरूरी बातें।

क्या कैंसर से पीड़ित विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं?- Should Cancer Patients Avoid Karwa Chauth Fast

MD Anderson Cancer Center के मुताबिक कैंसर से पीड़ित महिलाओं को व्रत करना चाहिए या नहीं, यह उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। असल में, जब कैंसर से रिकवरी में डाइट का अहम योगदान होता है। ऐसे में अगर कैंसर से पीड़ित मरीज व्रत करते हैं, उनके शरीर न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, बल्कि वे कुपोषित भी सकते हैं। ऐसा होने पर कैंसर पीड़ित मरीजों पर ट्रीटमेंट भी सही तरह से काम नहीं करता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि कैंसर से पीड़ित विवाहित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में रहकर करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, नहीं होगी थकान-कमजोरी

कैंसर से पीड़ित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करने के नुकसान

कुपोषण की रिस्क

कैंसर से पीड़ित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए। यह बिल्कुल सही नहीं है। इसका जिक्र हमने पहले भी किया है। जब कैंसर के मरीज खाना नहीं खाते हैं या फास्टिंग करते हैं, तो इसकी वजह से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो उन्हें कुपोषित बना सकता है। यहां तक कि अच्छी और हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करने की वजह से ट्रीटमेंट भी असर नहीं करता है।

पानी की कमी

करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है। अगर कैंसर से पीड़ित महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं, तो इसकी वजह से उनकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है यानी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। यह स्थिति कैंसर के मरीजों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसकी वजह से उन्हें सिरदर्द, थकान, कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के बाद महिलाएं करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं? फॉलो करें ये 5 जरूरी टिप्स

दवाओं का असर

कैंसर पीड़ित विवाहित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से दवाओं का असर प्रभावित हो सकता है। डॉक्टरों की मानें, तो रिकवरी में सिर्फ दवाएं काफी नहीं होती हैं। इसके साथ-साथ यह बहुत जरूरी है कि मरीज अच्छी डाइट। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और दवा बेहतर तरीके से असर करती है। निर्जला व्रत रखने से दवाओं के प्रभाव में भी कमी नजर आ सकती है।

खराब स्वास्थ्य

कैंसर से पीड़ित महिलाएं जब करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं, तो इसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसमें सिर घूमना, चक्कर आना, थकान, उल्टी, कमजोरी आदि शामिल हैं। यही नहीं, करवा चौथ का व्रत रखने की वजह से कैंसर में नजर आने वाले लक्षण बढ़ सकते हैं। यह भी ठीक नहीं है। यहां तक कि डाइट से समझौता करने की वजह से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में आयरन की कमी होने पर भी करवा चौथ का व्रत रखा जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

विवाहित महिलाएं बहुत प्यार और हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ का व्रत करती हैं, लेकिन अगर कोई कैंसर से पीड़ित है, तो बेहतर होगा कि आप इस व्रत को न करें। यह व्रत उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है और ट्रीटमेंट की गति भी धीमी हो सकती है। यहां तक कि व्रत रखने पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी नजर आ सकते हैं। हां, अगर इसके बावजूद, आपको व्रत करना है, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से कंसल्ट करें। बिना उनकी सलाह के व्रत न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी है?

    मान्यता यह है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति की लंबी आयु होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर महिला को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो बेहतर है कि वे इसका व्रत करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। अगर कैंसर जैसी घातक बीमारी है, तो इस व्रत को करने से बचें।
  • कैंसर को फैलने से कैसे रोके?

    कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें एब्नॉर्मल सेल्स असामान्य तरीके से फैलते चले जाते हैं। इसे रोकने के लिए मेडिसिन,सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की जाती है। हालांकि, मरीज की कंडीशन को देखते हुए डॉक्टर इलाज करते हैं।
  • कैंसर मरीज को क्या नहीं खिलाना चाहिए?

    कैंसर के मरीज को हमेशा हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए। उन्हें ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जो उनके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसमें कच्चा मांस, मछली, अंडे आदि। इसके अलावा, शुगर युक्त ड्रिंक, तली-भुनी चीजें भी उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

Read Next

ऑफिस में रहकर करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, नहीं होगी थकान-कमजोरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2025 16:35 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2025 16:35 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2025 16:35 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2025 16:35 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content