Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

मॉनसून में हर समय थकान क्यों लगती है? डॉक्‍टर से जानें कारण और बदलते मौसम में एक्टिव रहने के आसान तरीके

मॉनसून में जहां एक तरफ गर्मी से राहत म‍िलती है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को थकान और मूड स्‍व‍िंग्‍स जैसी श‍िकायत होती है। डॉक्‍टर से जानें इसके पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं?

मॉनसून कई लोगों को गर्मी से न‍िजात द‍िलाता है, तो कई लोगों के ल‍िए थकान की वजह बनता है। कुछ लोगों को मॉनसून में अध‍िक नमी से पर‍ेशानी होने लगती है साथ ही अध‍िक कमजोरी और थकान होती है। Swetha. A, Deputy Chief Dietitian At Yashoda Hospitals, Secunderabad, Hyderabad ने बताया क‍ि कई लोगों को मॉनसून के द‍िनों में लो एनर्जी लेवल महसूस होता है। वैसे, तो यह एक कॉमन समस्‍या है, लेक‍िन इसे हल्‍के में लेने से द‍िनचर्या प्रभाव‍ित हो सकती है। लो एनर्जी लेवल के कारण अक्‍सर मॉनसून में मूड खराब लगता है, स्‍लीप पैटर्न भी ड‍िस्‍टर्ब हो जाता है। मॉनसून में सनलाइट की कमी से शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी भी हो सकती है।

मॉनसून में ज्‍यादा नमी के कारण थकान हो सकती है

low-energy-in-monsoon

साथ ही मॉनसून के द‍िनों में मौसम में नमी ज्‍यादा होती है और शरीर को अपना तापमान बरकरार रखने के ल‍िए ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है ज‍िससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप खराब रूटीन फॉलो करते हैं, देर से सोते हैं, अन‍िद्रा का श‍िकार हैं या फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी की कमी है, तो मॉनसून में अध‍िक थकान महसूस हो सकती है। साथ ही मॉनसून में एयर प्रेशर भी कम होता है ज‍िसके कारण थकान महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बहुत ज्यादा पसीना आने के बाद कुछ लोग कमजोरी क्यों महसूस करते हैं? डॉक्टर से समझें कारण

क्‍या कहती है स्‍टडी?

साल 2016 में Environmental Research नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, मॉनसून में हवा में नमी ज्‍यादा होती है, तो पसीना आसानी से वाष्‍पि‍त (Evaporate) नहीं हो पाता है। इससे शरीर की कूल‍िंग प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित होती है शरीर पर हीट स्‍ट्रेस बढ़ सकता है। स्‍टडी में ह्यूमिडिटी का संबंध श्वसन रोगों, हार्ट ड‍िजीज, एलर्जी, फैलने वाले रोगों के साथ देखा गया है।

यह भी पढ़ें- हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद रहती है थकान और कमजोरी? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अन्‍य कारण भी हैं ज‍िम्‍मेदार

  • मॉनसून में बाहर जाने की आजादी छ‍िन जाती है ज‍िससे कई लोग दबाव महसूस करते हैं और उन्‍हें थकान या कमजोरी महसूस होती है।
  • मॉनसून में हल्‍की ठंडक के कारण कई बार लोग ज्‍यादा सोने लगते हैं या ज्‍यादा आराम करते हैं और इससे भी लो एनर्जी और सुस्‍ती महसूस हो सकती है।
  • मॉनसून में ड‍िहाइड्रेशन के कारण भी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए खाएं सफेद तिल

मॉनसून में एनर्ली लेवल कैसे बढ़ाएं?

  1. मॉनसून के द‍िनों में अक्‍सर लोगों को तला-भुना खाने की क्रेव‍िंग होती है, लेक‍िन इससे पाचन खराब हो सकता है और शरीर में सुस्‍ती बढ़ सकती है। इससे बचने के ल‍िए डाइट में ताजे फल और सब्‍ज‍ियों को शाम‍िल करें, साथ ही व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स का सेवन करना न भूलें ताक‍ि एनर्जी बढ़ सके।
  2. मॉनसून में धूप की कमी से शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी हो सकती है ज‍िसे थकान और कमजोरी महसूस होती है, इससे बचने के ल‍िए सुबह के समय वॉक पर जाएं, या धूप के ल‍िए कुछ देर ख‍िड़की के नजदीक बैठें ताक‍ि सनलाइट म‍िल सके।
  3. मॉनसून में एक्‍ट‍िव रहने के ल‍िए हल्‍की एक्‍सरसाइज या स्‍ट्रेच‍िंग करें ताक‍ि शरीर में एनर्जी बनी रहे।
  4. एनर्जी लेवल बढ़ाने के लि‍ए अरोमाथेरेपी की मदद भी ले सकते हैं। इससे मूड स्‍व‍िंग्‍स से बचने में भी मदद म‍िलती है। प‍िपरम‍िंट, स‍िट्र‍स या कॉफी जैसे एसेंश‍ियल ऑयल की मदद ले सकते हैं।
  5. ऐसा नहीं है क‍ि पर्याप्‍त पानी का सेवन केवल गर्म द‍िनों में करना चाह‍िए, मॉनसून में भी पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं। इससे शरीर को मॉनसून में ज्‍यादा नमी से लड़ने में मदद म‍िलेगी।
  6. मॉनसून में एक्‍ट‍िव रहने के ल‍िए समय पर सोएं, समय पर उठें, खाने का समय फ‍िक्‍स करें और सूरज ढलने के बाद कुछ न खाएं। हेल्‍दी रूटीन फॉलो करने से बॉडी क्‍लॉक ठीक तरह से काम करती है और मौसम बदलने पर एंग्‍जायटी या तनाव महसूस नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- वायरल के बाद हो रही है थकान और कमजोरी? गिलोय से मिलेगी राहत

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

मॉनसून में हल्‍की थकान परेशानी की बात नहीं है, लेक‍िन जरूरत से ज्‍यादा थकान होने पर एलर्ट हो जाएं। अगर जरूरत से ज्‍यादा थकान हो, सांस लेने में परेशानी हो, पैर में सूजन, चेस्‍ट में टाइटनेस, चक्‍कर आना या वजन घटने जैसे लक्षण द‍िखें, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

मॉनसून के द‍िनों ज्‍यादा नमी, लो एयर प्रेशर के कारण लो एनर्जी महसूस हो सकती है। ड‍िहाइड्रेशन, आलस्‍य, ज्‍यादा देर आराम या बाहर न जाने के कारण भी सुस्‍ती बढ़ सकती है। मॉनसून में एनर्जी लेवल बढ़ाने के ल‍िए कुछ देर सनलाइट में हरने का प्रयास करें, हेल्‍दी और बैलेंस्‍ड डाइट लें, पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें, अरोमाथेरेपी की मदद लें, हेल्‍दी रूटीन फॉलो करें और पर्याप्‍त नींद लें। इन उपायों को अपनाने के बाद भी आराम न म‍िले, तो लक्षणों की जांच के ल‍िए डॉक्‍टर से संपर्क करें।

FAQ

  • मॉनसून में क‍िन लोगों को अध‍िक थकान होती है?

    ज‍िन लोगों को हार्ट ड‍िजीज हो, डायब‍िटीज या हाई बीपी के मरीज, बुजुर्ग, अन्‍य बीमारी के मरीजों को मॉनसून में ज्‍यादा थकान हो सकती है। 
  • मॉनसून में थकान से बचने के ल‍िए क्‍या खाएं?

    मॉनसून में आसानी से पचने वाले फूड्स जैसे सूप या उबली हुई सब्‍ज‍ियां खाएं, नमक का सेवन घटाएं, हर्बल टी पी सकते हैं, कच्‍ची चीजें या स्‍ट्रीट फूड्स के सेवन से बचें।

Read Next

दस्त और पेट में मरोड़ हो सकते हैं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन के संकेत, डॉक्टर से जानें किन्हें है ज्यादा खतरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 08, 2026 11:54 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jul 08, 2026 11:54 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content