Fri Nov 27, 2026 | 07:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lavanya Kiran , Gynaecologogist & Fertility Exper

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं? इन पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूलें

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं के लिए सही पोषण और जरूरी पोषक तत्वों का सेवन जरूरी है, जिससे फर्टिलिटी बेहतर होती है और हेल्दी प्रेग्नेंसी में भी मदद मिलती है।
प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं? इन पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूलेंImages Credit- Magnific

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं को अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है, ताकि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और फर्टिलिटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सके। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान कौन से पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना चाहिए और कौन से जरूरी हैं? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Lavanya Kiran, Director & Lead Consultant – Obstetrics, Gynecology, Robotics, Regenerative Medicine, Cosmetic Gynaecology & Fertility, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

प्रेग्नेंसी प्लानिंग में महिलाओं को किन पोषक तत्वों पर ध्यान देना चाहिए?

Dr. Lavanya Kiran के अनुसार, प्रेग्नेंसी प्लान करना लाइफ का एक जरूरी कदम है। सही पोषण लेने से फर्टिलिटी बेहतर होती है और कंसीव करने में मदद मिलती है। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, उनके लिए बैलेंस न्यूट्रिशन लेना और सभी जरूरी विटामिन व मिनरल्स (minerals) का पर्याप्त सेवन करना बहुत जरूरी है। महिलाओं को इन पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।

1. फोलिक एसिड

प्रेग्नेंसी से पहले यह सबसे जरूरी पोषक तत्व है। फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स (तंत्रिका नली से जुड़ी जन्मजात कमियों) से बचाने में मदद करता है। रोजाना लगभग 400 mcg फोलिक एसिड लेना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार, कंसीव करने से एक महीने पहले ही इसे लेना शुरू कर देना चाहिए।

2. आयरन

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है और एनीमिया (खून की कमी) के खतरे को कम करता है। आयरन से भरपूर कुछ फूड्स में पालक, दालें, बीन्स, खजूर और फोर्टिफाइड अनाज (ऐसे अनाज जिनमें पोषक तत्व बढ़ाए गए हों) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में कौन से लक्षण सामान्य होते हैं और कौन से नहीं? बता रही हैं डॉक्टर

Which Nutrients Should Women Focus On Before Planning A PregnancyImages Credit- Magnific

3. कैल्शियम

कैल्शियम भ्रूण की हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है और यह मां की हड्डियों को भी सुरक्षित रखता है। ऐसे में कैल्शियम युक्त डाइट लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

4. विटामिन D

यह कैल्शियम को शरीर में सोखने (absorption), हड्डियों की अच्छी स्ट्रक्चर और इम्यूनिटी (immunity) के लिए जिम्मेदार है। पर्याप्त धूप लेना और विटामिन D से भरपूर फूड्स, जैसे फोर्टिफाइड दूध और अंडे का सेवन करने से शरीर में इसका स्तर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

5. विटामिन B12

विटामिन बी12 नसों और रेड ब्लड सेल्स (red blood cells) के निर्माण में मदद करता है। यह उन महिलाओं के लिए खासतौर से जरूरी है, जो वेजिटेरियन (vegetarian) या वीगन (vegan) डाइट लेती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के दौरान शाकाहारी डाइट अपनाना जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें

6. ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड भ्रूण के ब्रेन और आंखों के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। इनमें अखरोट, अलसी के बीज (flaxseed) और कम मरकरी वाली मछलियां शामिल हैं। इनको डाइट में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2018 में The Lancet में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कंसीव करने से पहले का समय मां और होने वाले बच्चे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है, जिसमें गर्भधारण से कम से कम 4 से 6 सप्ताह या 3 महीने पहले फोलिक एसिड लेना न्यूरल ट्यूब दोषों का खतरा 70% तक घटाने के साथ-साथ कम जन्म वजन, गर्भपात और प्री-एक्लेम्पसिया जैसी समस्याओं से बचाव में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, आयरन की कमी शुरुआती दौर में बच्चे के ब्रेन के विकास पर स्थायी असर डाल सकती है, जिंक भ्रूण व प्लेसेंटा के विकास के लिए जरूरी है, विटामिन बी12 स्तर बनाए रखने में सहायक है, आयोडीन की हल्की कमी भी बच्चे के आईक्यू को प्रभावित कर सकती है और कैल्शियम व विटामिन डी हड्डियों की सेहत व प्रेग्नेंसी की कॉम्प्लिकेशन्स के खतरे को कम करने में अहम हैं, साथ ही विटामिन ए, सेलेनियम, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के लिए फलों, हरी पत्तेदार सब्जियों, फलियों, नट्स और मछली से भरपूर बैलेंस डाइट लेने व प्रोसेस्ड व रेड मीट कम खाने की सलाह दी जाती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

Dr. Lavanya Kiran कहती हैं, सप्लीमेंट्स लेने के बारे में गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेना बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी से पहले सही मेडिकल जांच, सही पोषण, सही वजन और एक अच्छी लाइफस्टाइल एक स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान फर्टिलिटी सुधारने और हेल्दी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के लिए बैलेंस पोषण बेहद जरूरी है। कंसीव करने से कम से कम एक महीने पहले रोजाना लगभग 400 mcg फोलिक एसिड लेना न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही एनीमिया से बचाव के लिए आयरन, हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम व विटामिन D, नसों और रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन B12 (खासकर वेजिटेरियन या वीगन महिलाओं में), साथ ही भ्रूण के ब्रेन और आंखों के विकास के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड आहार में शामिल करें। कोई भी सप्लीमेंट शुरू करने से पहले गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

FAQ

  • हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए क्या खाएं?

    प्रेग्नेंसी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, साबुत अनाज, प्रोटीन, डेयरी प्रोडक्ट्स, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें।
  • प्रेग्नेंसी में क्या नहीं करना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में महिलाओं को स्मोकिंग, अल्कोहल, कैफीन, कच्चा खाना, अधपका खाना, पपीता और कच्ची मछली का सेवन करने से बचें।

Read Next

क्या घी नेचुरल रूप से डिलीवरी को आसान बनाता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 18:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Lavanya Kiran