Thu Oct 22, 2026 | 07:38 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tushar Tayal , Internal Medicine

दवा खाने के कितनी देर बाद शराब पी सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कुछ लोग तबीयत खराब होने के बावजूद दवा खाने के कुछ घंटों बाद ही शराब पीने लगते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दवा खाने के कितने घंटों बाद आप शराब पी सकते हैं?
दवा खाने के कितनी देर बाद शराब पी सकते हैं? डॉक्टर से जानेंदवा खाने के कितनी देर बाद शराब पी सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Can I Drink Alcohol After Taking The Pill?: समय के साथ लोगों की आदतों में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल को अपनाने के चक्कर में लोग शराब पीने लगे हैं। यह आदत कब लत में बदल जाती है, किसी को पता ही नहीं चलता। बीते कुछ सालों से शराब पीने का ट्रेंड शुरू हुआ है, जो युवाओं को अपनी चपेट में लेने लगाा है। हालांकि, शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है। अगर लंबे समय तक शराब या अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर और किडनी डैमेज होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। जैसे- जैसे समय में बदलाव हुआ है, वैसे-वैसे देश में डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट डिजीज और अन्य बीमारियों के रोगियों में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में कुछ लोग जब डायबिटीज, हाई बीपी व अन्य समस्या की दवा लेते हैं, तो उनके मन में प्रश्न उठता है कि वह दवा लेने के कितने समय के बाद शराब पी सकते हैं? लोगों की इस बड़ी परेशानी को देखते हुए हमने Dr. Tushar Tayal, Associate Director - Internal Medicine at CK Birla Hospital, Gurugram से बात की। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर्स और स्लीपिंग पिल्स लेने के 24 घंटे तक शराब नहीं पीनी चाहिए। जिन लोगों को शराब पीने की आदत है, उन्हें दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

दवा लेने के कितनी देर बाद शराब पी सकते हैं? - When Can You Drink Alcohol After Taking Medicine In Hindi 

Dr. Tushar Tayal कहते हैं, “जब कोई बीमार होता है, तो उसका शरीर थकान महसूस करता है। ऐसे में उसे रिकवरी के लिए ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है। साथ ही, बीमारी से लड़ने के लिए शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में शराब और दवाओं को कुछ घंटों के अंतराल पर लेने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कई लोग यह सवाल पूछते हैं कि दवा लेने के बाद शराब कब पी सकते हैं? इसका उत्तर इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सी दवा ली है, उसकी प्रकृति क्या है, और शरीर पर उसका प्रभाव कैसा होता है। आमतौर पर एंटीबायोटिक्स, पेनकिलर्स और स्लीपिंग पिल्स लेने के बाद कम से कम 24 से 48 घंटे तक शराब पीने से बचना चाहिए। वहीं कुछ दवाओं में तो 72 घंटों तक शराब नहीं पीनी चाहिए। वहीं, कुछ दवाएं लिवर पर असर डालती हैं, और शराब उनके साइड इफेक्ट्स को बढ़ा सकती है। किसी भी दवा के बाद शराब पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, नहीं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।”

when-can-you-drink-alcohol-after-taking-medicine-inwhen-can-you-drink-alcohol-after-taking-medicine-in

इसे भी पढ़ें: क्या शराब पीने के बाद दवा खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

दवा और शराब बीच के क्या प्रतिक्रिया होती है? - Side Effects Of Taking Alcohol After Taking Medicine? 

Dr. Tushar Tayal ने बताया कि सामान्यत रूप से दवा शरीर में जाने के बाद लिवर के एंजाइम्स पर निर्भर करता है, जबकि शराब भी शरीर के लिवर द्वारा ही मेटाबोलाइज होती है। जब यह कुछ घंटों के बाद या एक साथ ली जाती है, तो इससे दवाओं के प्रभाव पर असर पड़ सकता है और कई मामलों में तो यह गंभीर रूप से साइड इफेक्ट्स दिखा सकती है। शराब और कुछ दवाएं लेने से लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, व्यक्ति को मतली, उल्टी, बेहोशी, ब्लज प्रेशर में अचानक परिवर्तन और चीजों को समझने में परेशानी हो सकती है।

किस दवा को लेने के कितने समय बाद शराब या बीयर पी सकते हैं?

डॉक्टर के अनुसार हर व्यक्ति का शरीर दवा पर अलग-अलग तरह से रिस्पॉन्ड करता है। कुछ दवाओं का असर लंबे समय तक शरीर पर बना रहता है। जबकि कुछ का असर कम समय में ही खत्म हो जाता है। ऐसे में आगे जानते हैं कि किस तरह की दवाओं के बाद आपको कितने समय तक शराब नहीं पीनी चाहिए। 

  • पैरासिटामोल और दर्द निवारक दवाएं – कम से कम 24 घंटे का इंतजार अवश्य करें। (What happens if you drink alcohol after taking paracetamol)
  • एंटीबायोटिक्स – डॉक्टर के अनुसार बताए गए कोर्स को पूरा खत्म करने के 24 से 72 घंटे बाद ही शराब ले सकते हैं। (How long should I wait to drink alcohol after taking antibiotics)
  • डिप्रेशन और एंटी-एंग्जायटी दवाएं – विशेषज्ञ की सलाह के बाद आप दवा और ड्रिंक करने में कम से कम 48 घंटे का अंतर रखें।
  • ब्लड प्रेशर और हार्ट की दवाएं – डॉक्टर की सलाह के बिना शराब का सेवन न करें।

क्या मैं दवा के 3 घंटे बाद शराब पी सकता हूं? - Can I drink alcohol after 3 hours of medicine?

Dr. Tushar Tayal बताते हैं कि 3 घंटे के समय में दवाओं का असर शरीर पर होता है। ऐसे में शराब पीने से आपको साइड इफेक्ट्स होने की संभावना अधिक होती है। साथ ही, व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी होना, या बेहोशी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

क्या शराब पीने के बाद दवा ले सकते हैं? Can you drink alcohol after taking the after pill? 

डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दवा लेने के बाद आप जब तक स्वस्थ नहीं होते हैं, तब तक शराब का सेवन न करें। इतना ही नहीं, डॉक्टर दवा लेने के बाद किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। शराब या नशा करने से आपको कई तरह की गंभीर समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपको शराब पीने की आदत है तो डॉक्टर से दवा लेते समय अपनी स्थिति के बारे में अवश्य बताएं।

कौन-सी दवाएं शराब के साथ लेने पर क्या नुकसान हो सकते हैं?

Health Direct के अनुसार, कुछ दवाओं को शराब के साथ लेने पर शरीर पर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कई बार मरीज को गंभीर नुकसान हो सकता है और यह जानलेवा भी हो सकता है।

  • एंटीडिप्रेसेंट - जो लोग शराब के साथ डिप्रेशन की दवा लेते हैं, तो मरीज को सुस्ती, चक्कर आना और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • एलर्जी की दवा - इससे मरीज को बहुत ज्यादा सुस्ती, चक्कर आना और चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है।
  • एंटीबायोटिक्स दवा - इससे मरीज को पेट में दर्द, जी मिचलाना, बहुत ज्यादा पसीना, गर्मी महसूस होने के साथ हार्ट बीट बढ़ सकती है।
  • डायबिटीज की दवा - इंसुलिन, मेटफॉर्मिन या डायबिटीज की दवाएं लेने वाले अगर शराब भी पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर तेजी से कम हो सकता है। शराब के असर के कारण कम ब्लड शुगर के लक्षणों को पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता है।

दवा लेने के बाद शराब पी ली तो क्या करें?

Dr. Tushar Tayal कहते हैं, “अगर किसी ने दवा के साथ शराब पी ली है और इसके बाद मरीज को बहुत ज्यादा नींद आने लगे, लगातार उल्टी हो, बेहोशी महसूस हो, सांस लेने में परेशानी हो या व्यक्ति को जगाना मुश्किल हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे में लक्षणों को सामान्य हैंगओवर समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के बिना दवा की अगली खुराक छोड़ें या बंद न करें। इसी तरह, शराब के असर को कम करने के लिए खुद से दूसरी दवा लेने से भी बचें।"

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद शराब का सहारा क्यों लेने लगते हैं कुछ लोग? जानें मेंटल हेल्थ पर इसका असर

निष्कर्ष
अगर कोई डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट डिजीज या किसी अन्य समस्या के लिए रेगुलर दवाएं लेते हैं, तो शराब के सेवन के बारे में डॉक्टर से सलाह लें। बीमारी के दौरान शराब से परहेज करना बेहतर है, खासतौर पर अगर दवा ले रहे हैं। इसके अलावा, दवा और शराब के बीच एक सुरक्षित अंतर रखना जरूरी है। अगर किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

FAQ

  • क्या शराब पीने के बाद खाली पेट दवा लेने से खतरा और बढ़ जाता है?

    शराब और खाली पेट दवा का कॉम्बिनेशन पेट की एसिडिटी को तेजी से बढ़ाता है और दवा के अवशोषण की दर को बिगाड़ देता है। इससे पेट में जलन, गंभीर एसिड रिफ्लक्स और नसों में दवा का अचानक ओवरडोज प्रभाव देखने को मिल सकता है।
  • क्या बीयर या वाइन जैसी कम अल्कोहल वाली ड्रिंक्स के साथ दवा ली जा सकती है?

    अल्कोहल का प्रकार (बीयर, वाइन या व्हिस्की) मायने नहीं रखता, उसमें मौजूद एथिल अल्कोहल दवा के साथ प्रतिक्रिया करता है। बीयर में मौजूद अल्कोहल भी लिवर के एंजाइम्स को प्रभावित करता है और दवा के दुष्प्रभाव बढ़ा सकता है।

Read Next

→ ऑपरेशन के घाव में इंफेक्शन हो गया है? लालिमा से पस निकलने तक, इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2026 17:01 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Tushar Tayal
  • Feb 10, 2025 17:16 IST

    Published By : Vikas Arya