Wed Sep 23, 2026 | 03:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Anju Suryapani , Senior Consultant – Obstetrics, Gynaecology

डिलीवरी से पहले बैग में जरूर रख लें ये 20 चीजें, जानें मां और नवजात शिशु के लिए क्या-क्या है जरूरी?

डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल बैग में मां और बच्चे के कपड़े, जरूरी दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड, सैनिटरी पैड, बेबी डायपर और जरूरी पर्सनल चीजों के साथ अटेंडेंट के लिए भी जरूरी चीजें रखनी चाहिए। 
डिलीवरी से पहले बैग में जरूर रख लें ये 20 चीजें, जानें मां और नवजात शिशु के लिए क्या-क्या है जरूरी?डिलीवरी से पहले बैग में जरूर रख लें ये 20 चीजें, जानें मां और नवजात शिशु के लिए क्या-क्या है जरूरी?

प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों में हर होने वाली मां अपनी डिलीवरी को लेकर परेशान रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान डिलीवरी के लिए अस्पताल जाने से पहले ही महिलाओं के दिमाग में कई तरह के सवाल रहते हैं, जैसे वह अपना बैग कब तैयार करें या अस्पताल बैग में क्या रखना चाहिए? आखिरी समय पर जल्दबाजी में अपना सामान पैक करने के स्थान पर डिलीवरी की तारीख से कम से कम 3 से 4 हफ्ते पहले अस्पताल का बैग तैयार करना बेहतर होता है।

Dr.(Prof.) Anju Suryapani, Sr. Consultant- Obstetrics & Gynaecology, Metro Hospital, Noida का कहना है कि अपनी प्रेग्नेंसी के 8वें महीने के अंत तक अपना अस्पताल बैग पूरी तरह तैयार करके रख लें। अचानक लेबर पेन शुरू होने या वॉटर ब्रेक होने की स्थिति में अंतिम समय पर सामान ढूंढने की हड़बड़ी से बचने के लिए यह तैयारी काफी मददगार हो सकती है। इसलिए, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अस्पताल बैग में क्या-क्या रखना चाहिए?

डिलीवरी से पहले अस्पताल बैग में क्या-क्या रखना चाहिए?

National Health Service के अनुसार, महिलाओं को अपने अस्पताल बैग में जरूरी दस्तावेज, ढीले और कंफर्टेबल कपड़े, घर जाते समय पहनने वाले कपड़े और होने वाले बच्चे के कपड़े रखना जरूरी है।

Dr. Anju Suryapani कहती हैं कि डिलीवरी से पहले अस्पताल जाने के लिए अपना बैग तैयार करते समय आपको अपने, होने वाले बच्चे और अपने साथ रहने वाले अटेंडेंट की जरूरतों को भी ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए, आप सबकी जरूरतों के अनुसार, अलग-अलग चीजों को अपने अस्पताल बैग में रखें।

1. मां के लिए जरूरी समान

डिलीवरी के लिए अस्पताल जाते समय महिलाएं अपने लिए बैग में इन जरूरी चीजों को जरूर रखें-

  1. आरामदायक कपड़े- 2 या 3 ढीले-ढाले फ्रंट-ओपन नाइटी या कुर्ता रखें, जिसमें फीडिंग कराना आसान हो।
  2. नर्सिंग ब्रा- 2 या 3 मैटरनिटी या फ्रंट-ओपन ब्रेस्टफीडिंग ब्रा जरूर रखें।
  3. मैटरनिटी पैड्स- डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग के लिए हैवी-फ्लो वाले मैटरनिटी सैनिटरी पैड्स के पैकेट रखें।
  4. कॉटन अंडरवियर- 4 से 6 डिस्पोजेबल अंडरवियर या हाई-वेस्ट सूती पैंटी रखें, जो सी-सेक्शन के कट पर दबाव न डाले।
  5. पर्सनल केयर हाइजीन किट- टूथब्रश, पेस्ट, माइल्ड फेस वॉश, कंघी, लिप बाम, हेयर बैंड, मॉइस्चराइजर और हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें।
  6. चप्पल- एक जोड़ी ग्रिप वाली रबर चप्पल रखें, ताकि बाथरूम या वॉक करते समय फिसलने का डर न हो और 1-2 जोड़ी सूती मोजे रखें।
  7. टॉवल और वाइप्स- 2 साफ सूती तौलिए, रुमाल और वेट वाइप्स रखें।

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के दौरान कब पड़ सकती है सर्जरी की जरूरत? डॉक्टर से जानें 6 वजह

2. होने वाले शिशु के लिए सामान

नवजात शिशु की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए इसके सभी कपड़े पहले से धुले हुए और मुलायम सूती के होने चाहिए। इसके साथ ही इन चीजों को भी जरूरी बैग में रखें-

  1. बेबी क्लॉथ्स- 4 से 6 जोड़े साफ और सूती झबले रोम्पर्स होने वाले बच्चे के लिए रखें।
  2. न्यूबॉर्न डाइपर- 1-2 पैकेट न्यूबॉर्न बेबी साइज के डिस्पोजेबल या क्लॉथ डाइपर रखें।
  3. बेबी वाइप्स- अल्कोहल-फ्री और अनसेंटेड गीले वाइप्स या कॉटन बॉल्स अपने अस्पताल बैग में रखें।
  4. लपेटने की चादर- 3 से 4 मुलायम सूती या मलमल की चादरें बैग में रखें, ताकि बच्चे को गर्माहट के लिए लपेटा जा सके।
  5. कैप, मिटन्स और मोजे- 2 से 3 सूती टोपियां, दस्ताने और मोजे रखें, ताकि बच्चा खुद को खरोंच न मारे और ठंड से बचा रहे।
  6. बेबी ब्लैंकेट- मौसम के अनुसार 1 से 2 हल्के और मुलायम कंबल बच्चे के लिए रखें।
  7. बेबी टॉवल- 2 ज्यादा सोखने वाले माइक्रोफाइबर या कॉटन बेबी टॉवल रखें।

Hospital-Bag-Me-Kya-RakheHospital-Bag-Me-Kya-Rakhe

3. मेडिकल फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स

मेडिकल फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स आपके अस्पताल बैग का सबसे जरूरी हिस्सा हैं, जिसे एक अलग जिप-लॉक फाइल में रखें। इन फाइलों में-

  1. मैटरनिटी फाइल- प्रेग्नेंसी की शुरुआत से लेकर अब तक के सभी डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और ब्लड टेस्ट रिपोर्ट रखें।
  2. पहचान पत्र- पति-पत्नी दोनों के आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट की फोटोकॉपी।
  3. इन्श्योरेंस व पैनल डॉक्यूमेंट्स- हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, प्री-ऑथराइजेशन फॉर्म या CGHS/टीपीए कार्ड।

इसे भी पढ़ें: ये 5 लक्षण हैं लेबर पेन की शुरुआत का संकेत, डिलीवरी से पहले शरीर ऐसे देता है संकेत

4. पार्टनर या अटेंडेंट के लिए जरूरी सामान

  1. इलेक्ट्रॉनिक सामान- मोबाइल फोन और लंबे केबल वाला चार्जर या पावर बैंक रखें।
  2. एक्स्ट्रा कपड़े- 1 से 2 जोड़े आरामदायक कपड़े और टॉयलेटरीज रखें।
  3. स्नैक्स और पानी की बोतल- बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स, मखाना या जूस रखें।

डॉक्टर की सलाह

Dr. Anju Suryapani कहती हैं कि अस्पताल के लिए अपना बैग तैयार करने के लिए 36वें हफ्ते तक पैकिंग पूरी कर लें। इस बैग को घर में ऐसी जगह रखें, जहां से कोई भी उसे आसानी से उठा सके। कई बड़े अस्पताल नवजात शिशु के कपड़े, सैनिटरी पैड्स और बेसिन हाइजीन किट खुद देते हैं। इसलिए, पैकिंग करने से पहले एक बार अपने अस्पताल से यह जान लें कि आपको वहां से क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं। सही समय पर अस्पताल बैग रेडी रखने से आप हर समय एमरजेंसी के लिए तैयार रह सकते हैं।

निष्कर्ष
सही समय पर और पूरी तैयारी के साथ अस्पताल बैग तैयार रखना माता-पिता बनने के सफर को आसान बना देता है। जब आपकी जरूरत का हर छोटा-बड़ा सामान एक ही जगह पर सही तरीके से रखा होता है तो आप डिलीवरी के दौरान और उसके बाद पूरी तरह से अपने और अपने नन्हे मेहमान पर फोकस कर सकते हैं।

FAQ

  • क्या नवजात शिशु के लिए अलग से बेबी सोप या शैम्पू रखना चाहिए?

    आमतौर पर अस्पताल में जन्म के तुरंत बाद बच्चे को नहलाने की जल्दी नहीं होती है या अस्पताल खुद माइल्ड प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करता है। इसलिए, आप सिर्फ माइल्ड बेबी वाइप्स या न्यूबॉर्न-सेफ लोशन डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल करें।
  • क्या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मदद के लिए कुछ सामान रखना चाहिए?

    शुरुआती दिनों में सुविधा के लिए आप नर्सिंग पिलो, निप्पल शील्ड या सेफ निप्पल क्रीम अपने अस्पताल के बैग में रख सकती हैं, जो ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आराम देती है।

Read Next

प्रेग्नेंसी में अचानक गंध से परेशानी क्यों होने लगती है? डॉक्टर बता रहे हैं कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 15:03 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Anju Suryapani

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content