Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

पित्ती होने पर तुरंत क्या करें? डॉक्टर से जानें राहत के आसान उपाय

बरसात के मौसम में अचानक लोगों में पित्ती की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि क्या करें तो जानते हैं त्वचा रोग विशेषज्ञ से कि पित्ती शांत करने के लिए तुरंत क्या कर सकते हैं।

पित्ती की समस्या जिन भी लोगों को होती है वे समझ नहीं पाते कि इस स्थिति से कैसे निपटें। दरअसल, पित्ती स्किन की एक बीमारी है जिसे मेडिकल भाषा में अर्टिकेरिया (Urticaria) कहते हैं। इसमें त्वचा पर खुजली वाले, उभरे हुए दाने या चकत्ते नजर आते हैं। ये तब होते हैं जब आपका शरीर हिस्टामाइन और दूसरे केमिकल छोड़ता है। इससे छोटे ब्लड वेसेल्स से तरल पदार्थ रिसकर स्किन टिशूज में चला जाता है। इससे छोटे दानों से लेकर बड़े चकत्तों तक हो सकते हैं और आमतौर पर 24 घंटे रह सकते हैं। देखने में ये स्थिति परेशान करने वाली हो सकती है और कई बार आपको समझ नहीं आएगा कि करें क्या? ऐसे में इस स्थिति का तुरंत इलाज जानने के लिए हमने रजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

पित्ती होने पर तुरंत क्या करें?

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि हालांकि, पित्ती ठीक होने पर 24 घंटे लग सकते हैं पर तुरंत रात के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं जैसा कि American Academy of Dermatology Association ने सुझाव दिया है

1. शरीर को ज्यादा गर्म होने से बचाएं

पित्ती शरीर के ज्यादा गर्म होने पर अक्सर निकल आती है इसलिए आपको करना ये है कि सबसे पहले शरीर को ठंडा करने के लिए ठंडी पट्टी (कोल्ड कंप्रेस) का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर इस्तेमाल खुजली वाली जगह पर लगा सकते हैं। आपको कुछ ही देर में बेहर महसूस होगा।

2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

पित्ती होने के बाद आपको हल्के और ढीले कपड़े पहनना चाहिए ताकि स्किन के साथ कपड़ों की रगड़ कम से कम हो। साथ ही कोशिश करें कि कॉटन कपड़े पहनें जो कि आरामदेह हो और आप बेहतर महसूस करें ताकि आपकी त्वचा भी सांस ले सके। इसके अलावा ध्यान दें कि जिन कपड़ों को आप पहन रहे हैं कहीं इसकी क्वालिटी इतनी खराब तो नहीं कि आपको पित्ती परेशान कर रही है।

3. स्ट्रेस कम लें

भले ही आपने ध्यान न दिया हो लेकिन स्ट्रेस की वजह से भी आपको पित्ती की समस्या हो सकती है। दरअसल, स्ट्रेस से शरीर में एड्रेनालिन रिलीज होता है जिससे पित्ती उभरते हैं और 30 से 60 मिनट तक रहते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि ठंडा पानी पिएं, लंबी सांस लें और थोड़ा घूमकर आएं।

इसे भी पढ़ें: जांघों पर लाल चकत्ते हो सकते हैं फंगल इंफेक्शन, जानें इनके घरेलू उपाय

4. एंटी-इच लोशन और बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

पित्ती कम करने के लिए खुजली कम करने वाली एंटी-इच लोशन जैसे प्रामोक्सिन (pramoxine) का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करके त्वचा को रूखा होने से बचाएं। हालांकि, अपने मन से कुछ भी इस्तेमाल न करें, डॉक्टर द्वारा बताया लोशन इस्तेमाल करें।

hives

पित्ती के कारणों पर दें ध्यान

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि अगर किसी को भी पित्ती की समस्या है तो उसे ध्यान देना चाहिए कि ये स्थिति आई कैसे है? ऐसे में सबसे पहले टिगर्स की पहचान करें जैसे NIH की ये रिसर्च इस बारे में कुछ जानकारी देती है।

  • आपने खाया क्या है जैसे डाइट में मूंगफली और दूसरे नट्स से आपको एलर्जी हो सकती है। अंडे और सी फूड्स से भी पित्ती उछलने का कारण हो सकते हैं।
  • अगर आपको पहले से ही लेटेक्स से एलर्जी है, तो केले, चेस्टनट, कीवी या आम खाने से पित्ती हो सकती है।
  • एक्सरसाइज और इमोशनल स्ट्रेस से भी पित्ती की समस्या हो सकती है।
  • किसी दवा, कीड़े के काटने या डंक मारने से रिएक्शन के रूप में पित्ती हो सकती है।
  • टाइट कपड़े पहनने से भी पित्ती की दिक्कत हो सकती है।
  • इम्यून सिस्टम से जुड़ी कोई समस्या होने पर।
  • दूषित पानी या सूरज की तेज रोशनी से भी आपको पित्ती हो सकती है।
  • कुछ प्रिजर्वेटिव, विटामिन और दूसरे सप्लीमेंट से भी ये समस्या हो सकती है।
  • कुछ मसाले भी पित्ती को टिर्गर कर सकते हैं।
  • कॉस्मेटिक्स, स्किन केयर प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट या दूसरी चीजों से पित्ती हो सकती है।
  • कई दवाइयां, जैसे एंटीबायोटिक्स, एस्पिरिन और इबुप्रोफेन, इसकी वजह बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना रैश या लाल चकत्तों के त्वचा में खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 मुख्य कारण

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर आपको पित्ती हुई है और अगले कुछ घंटों में ये खुद से सही नहीं हो रहा तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि कभी-कभी खुद से इसका कारण पता नहीं चल पाता। American Academy of Dermatology Association बताती है कि क्रोनिक हाइव्स लंबे समय तक रहने वाले चकत्ते वाले लगभग 50% लोगों को कभी पता नहीं चल पाता कि उनके लक्षण क्यों उभर रहे हैं। भले ही आपको कारण पता न चले, फिर भी इलाज से आपकी त्वचा साफ हो सकती है और नए चकत्ते बनने से रोके जा सकते हैं इसलिए समय रहते डॉक्टर के पास जाएं।

निष्कर्ष:

पित्ती से परेशान होने की जरूरत नहीं है पर समय पर सही इलाज जरूरी है इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद लें। साथ ही अपनी दवा सही समय पर लें। अगर आप बताई गई मात्रा या समय से कम दवा लेते हैं, तो इलाज बेअसर हो सकता है।

FAQ

  • क्रॉनिक अर्टिकेरिया क्या है?

    क्रॉनिक अर्टिकेरिया ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में बार-बार पित्ती निकलते हैं लगभग 6 हफ्तों के लिए। ये कई बार खुजली वाले हो सकते हैं और आपको काफी असहज कर सकते हैं।
  • अर्टिकेरिया में क्या नहीं खाना चाहिए?

    अर्टिकेरिया में आपको हिस्टामाइन बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए जैसे कि ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों से। प्रोसेस्ड, फर्मेंडेट और प्रिजरवेटिव फूड्स से। इसके अलावा खट्टे फल और सी-फूड्स के सेवन से बचें।

Read Next

कैसे पता करें कि नाभि खिसक गई है? डॉक्टर से जानें खुद से चेक करने का आसान तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 10, 2026 17:14 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content