Delhi Rain Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में अचानक मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम का अचानक बदला मिजाज ने प्रदूषण से भले ही थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन मौसम में फिर होने वाले इस बदलाव के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। तापमान में गिरावट और मौसम में नमी के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, गले में खराश, वायरल फीवर और फंगल इंफेक्शन का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन से राहत पाने और इंफेक्शन से बचने के लिए आप हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के बताए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सर्दियों में बारिश के बाद इंफेक्शन से बचने के टिप्स
सर्दियों में बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है, लेकिन इसके साथ इंफेक्शन का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है, जिससे बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें।
1. मौसम के अनुसार कपड़े पहनें
बारिश के बाद ठंड बढ़ने के कारण शरीर में इंफेक्शन और अन्य समस्याएं बढ़ जाती है। हल्की ठंड में भी लोग अक्सर लापरवाही कर देते हैं, जो बाद में सर्दी-जुकाम का कारण बनती है। इसलिए, सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े, पतली जैकेट या शॉल जरूर पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिसके कारण उन्हें इंफेक्शन होने का जोखिम ज्यादा होता है।
इसे भी पढ़ें: बरसात के मौसम में इंफेक्शन से बचने के लिए फायदेमंद है पपीते के पत्ते का जूस, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें फायदे
2. गीले या नमी वाले कपड़े न पहनें
बारिश के मौसम में भीगने या पसीने वाले कपड़े अक्सर गीले हो जाते हैं, जिसे आप पहनकर रखने से इंफेक्शन से बचना जरूरी होता है। गीले कपड़े पहनकर लंबे समय तक रहने से शरीर का तापमान गिरता है और वायरल इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, अगर आपके जूते या मौजे भी गीले हो जाए तो उन्हें सुखाकर ही दोबारा पहनें, ताकि फंगल इंफेक्शन के साथ शरीर में ठंड लगने से होने वाले वायरल इंफेक्शन से भी बचाव संभव है।
3. इम्यूनिटी मजबूत करें
सर्दियों में बारिश के बाद इंफेक्शन होने की संभावना अक्सर कमजोर इम्यून सिस्टम वालों में ज्यादा होती है। ऐसे में इस मौसम में मजबूत इम्यून सिस्टम आपको वायरल इंफेक्शन से बचाने का बड़ा कवच है। इसलिए, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे संतरा, नींबू और आंवला शामिल करें। इसके साथ ही अदरक, लहसुन, हल्दी और तुलसी जैसे हर्ब्स का काढ़ा पिएं। इसके साथ ही सारा दिन गुनगुना पानी भी पिएं।
4. साफ-सफाई का ध्यान रखें
ठंड के साथ बारिश होने के बाद इंफेक्शन होने का जोखिम अक्सर आपके आसपास की साफ-सफाई पर भी निर्भर करता है। इसलिए, आप बाहर से आने के बाद, खाना खाने के पहले अपने हाथ-मुंह अच्छी तरह धोएं। मोबाइल फोन, चश्मा और अन्य चीजों के साथ-साथ साफ सफाई का ध्यान दें।

5. खानपान में सावधानी बरतें
सर्दी के मौसम में पकोड़े या तला-भुना खाना ज्यादा पसंद करते हैं, और इस मौसम में फास्ट या जंक फूड्स का क्रेज भी काफी बढ़ जाता है, जो इंफेक्शन का कारण बन सकता है। सर्दियों में बारिश होने पर जंक फूड से परहेज करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसके स्थान पर आप ताजा, गर्म और संतुलित भोजन करें, ज्यादा ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम या बहुत ठंडा पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे गले पर दबाव बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं ये 6 इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स, कई तरह के इंफेक्शन्स से होगा बचाव
6. हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें
सर्दी में बारिश के कारण मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण छींक आना, गले में दर्द, बुखार या शरीर दर्द की समस्या को हल्के में न लें। बल्कि शुरुआत में हल्के घरेलू नुस्खे अपनाएं और जल्दी आराम न मिलने पर डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
दिल्ली में बारिश के बाद ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। हालांकि, इस बदलते मौसम में इंफेक्शन से बचाव आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, जिसके लिए आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख सकते हैं और खुद को और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 23, 2026 11:48 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 23, 2026 11:48 IST
Published By : Katyayani Tiwari