Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

अगर इंसान के पेट में कुत्ते के बाल चले जाएं तो क्या होता है? डॉक्टर से जानें

आजकल घरों में लोग कुत्ते और बिल्लियां पालना काफी पसंद करते हैं। यहां जानिए, गलती से कुत्ते का बाल खा लें तो क्या होगा?

पालतू जानवर इंसानों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। खासकर कुत्ते, जिन्हें इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है। घर में पालतू कुत्ते के साथ खेलना, उसे गले लगाना या उसके साथ समय बिताना कई लोगों की रोजमर्रा की आदत होती है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि कुत्तों के झड़ते बाल हमारे कपड़ों, बिस्तर, फर्नीचर और कभी-कभी खाने तक में पहुंच जाते हैं। ऐसे में एक आम सवाल लोगों के मन में उठता है कि अगर गलती से कुत्ते का बाल हमारे पेट में चला जाए तो क्या होता है? क्या यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है या फिर यह अपने आप शरीर से बाहर निकल जाता है?

सोशल मीडिया और लोक मान्यताओं में इस विषय को लेकर कई तरह की बातें फैली हुई हैं। कुछ लोग मानते हैं कि कुत्ते का बाल इंसान के पेट में जाकर जानलेवा बीमारी का कारण (kutte ke baal khane se kya hota hai) बन सकता है, जबकि कुछ लोग इसे सामान्य घटना मानते हैं। इस लेख में पारस हेल्थ, गुरुग्राम के इंटरनल मेडिसिन विभाग के एचओडी, डॉ आरआर दत्ता (Dr. RR Dutta, HOD, Internal Medicine, Paras Health, Gurugram) से जानिए, इंसान के पेट में कुत्ते के बाल जाने से क्या होता है?

इंसान के पेट में कुत्ते के बाल जाने से क्या होता है? - What Happens If Dog Hair Goes Into The Human Stomach

डॉ आरआर दत्ता बताते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कुत्ते का बाल प्रोटीन आधारित केराटिन से बना होता है, जैसे इंसान का बाल। यह हमारे पाचन तंत्र में आसानी से पचता नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह हमेशा खतरनाक होगा। अगर कभी-कभी गलती से एक-दो बाल निगल लिए जाएं तो आमतौर पर वे बिना किसी नुकसान के मल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं। यह स्थिति उतनी गंभीर नहीं होती, जितना लोग समझते हैं। अगर किसी ने लगातार कुत्ते के बहुत सारे बाल निगल लिए हों, तो यह पेट या आंतों में हेयरबॉल बना सकता है। यह एक तरह की गांठ होती है जो पाचन तंत्र में रुकावट पैदा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या कुत्ते के पंजे मारने से भी हो सकता है रेबीज, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

हमारे पाचन एंजाइम्स प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़ने का काम करते हैं, लेकिन केराटिन नामक प्रोटीन को आसानी से नहीं तोड़ पाते। इसी कारण बाल पेट या आंत में लंबे समय तक रह सकता है। हालांकि, सामान्य परिस्थितियों में यह बिना दिक्कत बाहर निकल जाता है। सिर्फ बहुत ज्यादा मात्रा में बाल निगलने पर ही समस्या बढ़ सकती है।

क्या कुत्ते के बाल से बीमारी होती है? - does dog hair cause any disease

कुत्ते के बाल अपने आप में हानिकारक नहीं होते, लेकिन इनके साथ गंदगी, बैक्टीरिया आदि चिपके हो सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति गंदे वातावरण में रहने वाले कुत्ते का बाल निगल ले तो इंफेक्शन या पेट की तकलीफ की संभावना बढ़ सकती है। खासकर उन लोगों के लिए खतरा ज्यादा होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो, जैसे बच्चे, बुजुर्ग या प्रेग्नेंट महिलाएं।

इसे भी पढ़ें: क्या कुत्ते के चाटने से आपकी सेहत को पहुंच सकता है नुकसान? जानें डॉक्टर से

kutte ke baal khane se kya hota hai

डॉक्टर क्या कहते हैं?

डॉ आरआर दत्ता का कहना है कि कभी-कभार कुत्ते का बाल निगलने से घबराने की जरूरत नहीं है। यह स्वाभाविक रूप से बाहर निकल जाएगा। लेकिन यदि किसी को लगातार पेट में दर्द, उल्टी या कब्ज हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही, अगर बच्चे या प्रेग्नेंट महिला गलती से कुत्ते का बाल निगल लें तो उनकी देखभाल और भी जरूरी हो जाती है।

निष्कर्ष

कुत्ते का बाल पेट में जाना हमेशा खतरनाक नहीं होता, लेकिन सफाई की कमी और बार-बार ऐसा होने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा चिंता करने की बजाय पालतू जानवर की साफ-सफाई और अपनी हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कभी लक्षण गंभीर लगें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या सेक्स के बाद आपको भी आने लगते हैं चक्कर? डॉक्टर से जानें क्या हैं इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 04, 2025 12:21 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 04, 2025 12:21 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 04, 2025 12:21 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 04, 2025 12:21 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content