Tue Nov 24, 2026 | 11:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

सर्दियों में बार-बार पेशाब क्यों आता है? डॉक्टर से जानें कारण

सर्दियों में बार-बार पेशाब आना आम है, जो कोल्ड-इंड्यूस्ड डाययुरेसिस और कम पसीने के कारण होता है। हालांकि, यूटीआई, डायबिटीज या प्रोस्टेट जैसी गंभीर समस्याओं के संकेत भी हो सकते हैं, जिसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
सर्दियों में बार-बार पेशाब क्यों आता है? डॉक्टर से जानें कारणसर्दियों में बार-बार पेशाब क्यों आता है? डॉक्टर से जानें कारण

सर्दियों के मौसम में अक्सर बहुत से लोगों को बार-बार पेशाब आता है। इसको लेकर अक्सर लोग परेशान भी रहते हैं, खासकर रात के समय। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि ऐसा क्यों होता है और कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं हैं? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

ठंड के मौसम में बार-बार पेशाब क्यों आता है?

डॉ. अरविंद के अनुसार, ठंड के मौसम में बार-बार पेशाब आना काफी आम बात है। यह अक्सर शरीर की एक नेचुरल प्रतिक्रिया होती है, जिसे कोल्ड-इंड्यूस्ड डाययुरेसिस (cold-induced diuresis) कहा जाता है। जब शरीर ठंड के संपर्क में आता है, तो शरीर को गर्मी को बचाने के लिए त्वचा के पास की ब्लड वेसल्स (blood vessels) सिकुड़ जाती हैं। इससे शरीर के मुख्य अंगों, जैसे कि किडनी की ओर ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जिसके कारण किडनी अधिक मात्रा में पेशाब बनाती है, जिससे व्यक्ति को बार-बार वॉशरूम जाने की जरूरत महसूस होती है।

1. पसीना कम आना

एक और कारण यह है कि सर्दियों में लोगों को पसीना कम आता है, जिसका मतलब है कि शरीर में लिया गया फ्लूइड मुख्य रूप से पेशाब के जरिए बाहर निकलता है। कई मामलों में, यह एक आम प्रतिक्रिया है और किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पेशाब में कोई परेशानी नहीं, फिर भी हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर? पुरुषों को जरूर पता होनी चाहिए ये 3 बातें

2. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

बार-बार पेशाब आने का कारण हमेशा ठंड का मौसम ही नहीं होता है। अगर पेशाब करते समय जलन या दर्द हो, अचानक तेज पेशाब लगे, पेट के निचले हिस्से में बेचैनी हो या पेशाब धुंधला (cloudy) आए, तो यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का संकेत हो सकता है।

what causes frequent urination in cold weather 1what causes frequent urination in cold weather 1

3. डायबिटीज के कारण

अगर बार-बार पेशाब आने के साथ बहुत ज्यादा प्यास लगे, थकान महसूस हो या बिना किसी साफ कारण के वजन कम हो जाए, तो यह डायबिटीज से जुड़ा हो सकता है।

4. प्रोस्टेट ग्रंथि का साइज बढ़ने

पुरुषों में, खासकर अधिक उम्र के लोगों में, प्रोस्टेट ग्रंथि का साइज बढ़ जाने (enlarged prostate) के कारण भी बार-बार पेशाब आ सकता है, खासकर रात के समय।

5. दवाइयों और कैफीन के कारण

कुछ दवाइयों, कैफीन और ब्लैडर (मूत्राशय) से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकती हैं।

ऐसे में यह ध्यान देना जरूरी है कि ये लक्षण सिर्फ ठंड के मौसम में होते हैं या पूरे साल बने रहते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में International Neurourology Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, ठंड के मौसम में कम तापमान से शरीर के ठंड-सेंसिटिव रिसेप्टर्स और सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव हो सकते हैं, जिससे मूत्राशय की मांसपेशियों में इनवोलेंट्री खिंचाव या संकुचन बढ़ता है और अचानक व बार-बार पेशाब जाने की इच्छा हो सकती है। इसके साथ ही सर्दियों में पसीने के रूप में कम लिक्विड निकलने के कारण भी पेशाब आने की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है, जिससे ओवरएक्टिव ब्लैडर (OAB) के लक्षण गर्मियों या सामान्य मौसम की तुलना में ज्यादा महसूस हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या छोटे बच्चे का रात में बिस्तर में पेशाब करना नॉर्मल है? डॉक्टर जानें कारण और इलाज का तरीका

डॉक्टर दे सकते हैं टेस्ट की सलाह

डॉ. अरविंद का कहना है, अगर बार-बार पेशाब आने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाए, नींद में खलल डाले या रोज के कामों पर असर डाले, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लक्षणों के आधार पर, डॉक्टर यूरिन टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट या अन्य जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, लोगों को सिर्फ इसलिए पानी पीना कम नहीं करना चाहिए ताकि उन्हें बार-बार वॉशरूम न जाना पड़े, क्योंकि ऐसा करने से डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) हो सकता है। बेहतर होगा कि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे और चाय, कॉफी या कैफीन वाली अन्य चीजों का सेवन कम किया जाए, खासकर सोने से पहले।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अरविंद के अनुसार, अगर बार-बार पेशाब आने के साथ बुखार हो, पेशाब में खून आए, तेज दर्द हो या पेशाब करने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

सर्दियों में बार-बार पेशाब आना अक्सर कोल्ड-इंड्यूस्ड डाययुरेसिस और कम पसीना आने जैसी आम शारीरिक प्रतिक्रिया के कारण होता है, जब ठंड में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने से किडनी में ब्लड फ्लो बढ़ता है। हालांकि, UTI, डायबिटीज, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, कुछ दवाएं या कैफीन भी इसकी वजह हो सकते हैं। यह देखना जरूरी है कि समस्या सिर्फ ठंड में है या पूरे साल। बार-बार वॉशरूम जाने के डर से पानी कम न पिएं, बल्कि कैफीन सीमित रखें। अगर नींद या दिनचर्या प्रभावित हो, बुखार, दर्द, पेशाब में खून या जलन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं?

    व्यक्ति को यूटीआई की समस्या होने पर पेशाब करते समय जलन, दर्द, बार-बार पेशाब आने, पेशाब में खून आने, पेशाब में धुंधलापन और पेशाब में बदबू आने की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज की समस्या में पेशाब से जुड़े लक्षण क्या है?

    डायबिटीज की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने, रात में पेशाब के लिए उठने, पेशाब में दर्द, जलन, पेशाब में धुंधलापन, पेशाब से बदबू आने और पेशाब करने में परेशानी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

विसरल फैट बढ़ने पर किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? जानें इसे कम करने के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 22:53 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N