Tue Nov 24, 2026 | 01:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Niraj Kumar , Senior Consultant – General Medicine

विसरल फैट बढ़ने पर किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? जानें इसे कम करने के टिप्स

विसरल फैट बढ़ने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक का जोखिम आदि। यहां तक कि विसरल फैट ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का भी कारण बनता है। इस लेख में डॉक्टर ने विसरल फैट कम करने के कुछ जरूरी टिप्स भी दिए हैं।
विसरल फैट बढ़ने पर किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? जानें इसे कम करने के टिप्सविसरल फैट बढ़ने पर किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं? जानें इसे कम करने के टिप्स

विसरल फैट शरीर की चर्बी को कहा जाता है, जो छाती और पेट के अंदरूनी हिस्सों में गहराई से जमा होती है। खासकर, लिवर, पेट, आंतों, किडनी तथा हृदय जैसे महत्वपूर्ण अंगों के चारों ओर लिपटी रहती है। जब शरीर में विसरल फैट की मात्रा बढ़ जाती है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। अक्सर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है।

इस बारे में Dr. Niraj Kumar, Senior Consultant, ShardaCare Hospital, Greater Noida कहते हैं, "विसरल फैट बढ़ने से फैटी एसिड और सूजन पैदा करने वाले केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो कि इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर रोग, स्ट्रोक और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए, बहुत जरूरी है कि विसरल फैट को बढ़ने न दिया जाए।"

विसरल फैट बढ़ने पर होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

Problems Caused By Increased Visceral FatProblems Caused By Increased Visceral Fat

1. टाइप 2 डायबिटीज

विसरल फैट को आप टाइप 2 डायबिटीज तथा इंसुलिन रेजिस्टेंस से जोड़कर देख सकते हैं। असल में, विसरल फैट फ्री फैटी एसिड रिलीज करता है और सूजन पैदा करता है। विशेषकर, लिवर और मांसपेशियों में इंसुलिन के फंक्शन प्रभावित होते हैं। यही नहीं, विसरल फैट के कारण ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है। Journal of Gastroenterology में प्रकाशित एक रिपोर्ट  के अनुसार, विसरल फैट की मोटाई बढ़ने का सीधा संबंध फास्टिंग इंसुलिन, इंसुलिन रेजिस्टेंस से पाया गया।

इसे भी पढ़ें: Heart Health Risk: पेट की चर्बी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा! डॉक्टर से जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

2. हृदय रोग का जोखिम

Health Problems Caused By Increased Visceral FatHealth Problems Caused By Increased Visceral Fat

Dr. Niraj Kumar कहते हैं, "आपको जानकर हैरानी होगी कि अंदरूनी अंगों को ढकने वाला विसरल फैट कितना हानिकारक है? इसकी वजह से हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में लंबे समय तक हल्की सूजन बनी रहती है, बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स, कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, विसरल फैट के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।"

3. फैटी लिवर रोग

Dr. Niraj Kumar के मुताबिक, "विसरल फैट लिवर को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। असल में, विसरल फैट से निकलने वाले फ्री फैटी एसिड पोर्टल वेन (Portal vein) के माध्यम से सीधे लिवर में जाते हैं और वहां वसा के रूप में जमा होने लगते हैं। ऐसे में लिवर में सूजन, फैटी लिवर, फाइब्रोसिस या सिरोसिस जैसी गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती हैं। यही कारण है कि विसरल फैट से जूझ रहे लोगों को इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।"

Journal of Gastroenterology में प्रकाशित एक रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट होता है कि लिवर में चर्बी जमा होने के लिए विसरल फैट सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है।

4. मेटाबोलिक सिंड्रोम

Journal of Korean Medical Science में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आयी कि जिन लोगों में मेटाबोलिक सिंड्रोम की समस्या होती है, उनमें विसरल फैट अधिक होता है। इन लोगों में फैटी लिवर की समस्या भी होती है। जानकारी के लिए बता दें कि हाई ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, असामान्य ब्लड लिपिड्स और पेट के मोटापे के इस समूह को मेटाबॉलिक सिंड्रोम कहा जाता है। अक्सर विसरल फैट के बढ़ने के कारण ये समस्याएं एक साथ होने लगती हैं।

5. स्लीप एपनिया और सांस लेने की समस्याएं

Dr. Niraj Kumar बताते हैं, "अंदरूनी अंगों, विशेषकर पेट के बीच वाले हिस्से में अधिक चर्बी जमने का सीधा संबंध ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea- नींद में सांस रुकने की समस्या) से है। इसकी वजह से नींद बार-बार बाधित होती है, नतीजतन कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन शरीर में बढ़ते हैं। ऐसे में श्वासनली में सूजन बढ़ती है।" American Diabetes Association के Diabetes Care में प्रकाशित अध्ययन से भी स्पष्ट होता है कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के 60 फीसदी से 90 फीसदी वयस्क मरीज अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होते हैं। इनमें जांघों या शरीर के अन्य हिस्सों की चर्बी की तुलना में पेट और गर्दन में जमा चर्बी अधिक होती है, जो कि ऊपरी श्वास नली के आकार और उसके फंक्शन को बाधित करती है।

इसे भी पढ़ें: कमर की चर्बी से क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

विसरल फैट कम करने के टिप्स

विसरल फैट कम करने के लिए कुछ जरूरी बातों पर अमल करना आवश्यक है, जैसे-

  1. नियमित रूप से 30 मिनट कार्डियो जरूर करें।
  2. सप्ताह में दो से तीन बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी फायदेमंद है।
  3. साबुत अनाज, सब्जियां और फाइबर का सेवन अधिक करें।
  4. डाइट में हेल्दी फैट्स भी शामिल करें।
  5. रोजाना 7-9 घंटे की गहरी नींद जरूर लें।
  6. तनाव भी विसरल फैट बढ़ाता है। इसे मैनेज करने की कोशिश करें।
  7. तनाव कम करने के लिए रेगुलर मेडिटेशन करें।

निष्कर्ष

आमतौर पर हमें यही लगता है कि विसरल फैट कई तरह की गंभीर बीमारियों का मूल कारण होता है, जबकि, सच्चाई यह है कि विसरल फैट की सामान्य मात्रा में शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह अंदरूनी अंगों को सुरक्षा प्रदान करता है, ऊर्जा स्टोर करता है और मेटाबोलिक तथा हार्मोन संकेतों को नियंत्रित करने में मदद करता है, लेकिन इसका अतिरिक्त मात्रा में बढ़ना सही नहीं है। इसलिए, जरूरी है कि विसरल फैट को कम करने पर अधिक जोर दिया जाए। यह हार्ट स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज, और मेटाबोलिक सिंड्रोम का मुख्य कारण बन सकता है। इससे बचना आवश्यक है।

All Image Credit: Maginific

FAQ

  • क्या दुबले-पतले दिखने वाले लोगों में भी विसरल फैट अधिक हो सकता है?

    हां, ऐसा हो सकता है। इस स्थित को TOFI यानी Thin Outside, Fat Inside कहा जाता है। इसमें व्यक्ति बाहर से दुबला दिखता है, लेकिन अस्वस्थ खान-पान और शारीरिक निष्क्रियता के कारण उसके आंतरिक अंगों के आसपास विसरल फैट जमा हो जाता है।
  • विसरल फैट को तेजी से बढ़ाने वाले सबसे प्रमुख खाद्य पदार्थ कौन-से हैं?

    रिफाइंड शुगर, मीठे पेय पदार्थ (सोडा/पैकेटबंद जूस), ट्रांस फैट्स, मैदा और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से विसरल फैट को सबसे तेजी से बढ़ता है।

Read Next

शुगर पेशेंट को क्यों जल्दी हो सकती है हाई बीपी की दिक्कत? डॉक्टर से समझें इन दोनों का मेडिकल कनेक्शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 12:43 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Niraj Kumar