Tue Oct 13, 2026 | 09:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गर्दन पर मस्से क्यों होते हैं? जानें मस्सों को दूर करने के उपाय

Home Remedies To Remove Warts: गर्दन पर मस्से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होते हैं, जानें गर्दन के मस्सों को दूर करने के घरेलू उपाय।
गर्दन पर मस्से क्यों होते हैं? जानें मस्सों को दूर करने के उपायगर्दन पर मस्से क्यों होते हैं? जानें मस्सों को दूर करने के उपाय

Home Remedies To Remove Warts in Hindi: मस्सों की समस्या से दुनिया में तमाम लोग पीड़ित हैं। आमतौर पर मस्से गर्दन, हाथ, चेहरे और शरीर के कई अन्य अंगों में भी होते हैं। गर्दन पर मस्सों की समस्या बहुत ज्यादा लोगों में होती है। गर्दन पर होने वाले मस्से आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं। मस्से नॉन-कैंसरस होते हैं और यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होते हैं। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस शरीर में कटे व घाव आदि से प्रवेश करता है और इसके बाद शरीर में इसका संक्रमण फैलता है। मस्सों को छूने के बाद शरीर की दूसरी जगहों को छूने से भी आप खुद को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से संक्रमित कर सकते हैं। मस्सों को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी घरेलू नुस्खे फायदेमंद हो ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं गर्दन पर मस्से होने का कारण और इसे मस्सों को हटाने के घरेलू उपाय। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

गर्दन पर मस्से क्यों होते हैं?- What Causes Warts on Neck in Hindi

गर्दन पर मस्से पैपिलोमा वायरस संक्रमण के कारण होते हैं। इसकी वजह से शरीर की सतह पर दानें के रूप में मस्से उभरते हैं। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण होने पर स्किन की उपरी परत एपिडर्मिस में केराटिन नामक प्रोटीन बनता है। केराटिन प्रोटीन स्किन पर दानें की तरह से मस्से बनने का कारण होता है। गर्दन के अलावा ये मस्से आपके हाथों में, चेहरे पर, पीठ और कमर के आसपास सबसे ज्यादा होते हैं। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस शरीर में घाव या कटे हुए जगह से प्रवेश करता है। पुराने समय में जानकारी की कमी के कारण मस्से की समस्या को लोग नजरअंदाज करते थे। लेकिन अब जानकारी होने पर लोग इसका इलाज भी कराते हैं।

यह भी पढ़ें: आंखों के पास मस्से होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा छुटकारा

Warts on Neck Causes Home RemediesWarts on Neck Causes Home Remedies

गर्दन से मस्से हटाने के घरेलू उपाय- Home Remedies Remove Warts in Hindi

गर्दन पर मौजूद मस्से आपकी खूबसूरती को भी बिगाड़ सकते हैं। आज के समय में मस्सों को हटाने के लिए कई तरह के उपचार जैसे लेजर थेरेपी आदि मौजूद है। लेकिन कई बार ये उपचार फायदे की जगह नुकसान का कारण बन जाते हैं। गर्दन से मस्से हटाने के लिए आयुर्वेद में कई नुस्खों के बारे में बताया गया है। इन नुस्खों का इस्तेमाल सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। गर्दन से मस्सों को हटाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं-

1. मस्से हटाने के लिए सेब का सिरका

गर्दन पर मौजूद मस्सों को हटाने के लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना रुई में सेब के सिरके की कुछ बूंदे लेकर इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ देर मस्सों पर रुई को लगा रहने दें। इसके बाद रुई को हटा लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से मस्सों का रंग बदलने लगता है और स्किन सूखकर निकल जाएगी। सेब का सिरका लगाने पर अगर आपको जलन या कोई परेशानी होती है, तो आप एलोवेरा जेल लगाएं।

साल 2022 में JAAD International में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, मस्‍से हटाने के ल‍िए बनाए गए कुछ वीड‍ियोज पर स्‍टडी की गई और इसके घरेलू उपाय में सेब का सिरका, केले का छिलका, अरंडी का तेल, बेकिंग सोडा, प्याज, नींबू का रस, एलोवेरा, शहद, लहसुन, आलू और टी ट्री ऑयल वगैरह बताए गए। स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि वैकल्पिक उपायों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लहसुन जैसे कुछ घरेलू उपायों से त्‍वचा में जलन हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- काली गर्दन से हैं परेशान? त्वचा को साफ और निखरा बनाने में मदद करेंगे ये 3 एक्सफोलिएटिंग पैक

2. मस्सों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल

गर्दन पर मौजूद मस्सों को हटाने के लिए कैस्टर ऑयल और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और अच्छी तरह से मस्सों पर मसाज करें। मस्सों पर इस पेस्ट से मसाज करने के बाद एक घंटे तक के लिए उसे छोड़ दें। एक घंटे बाद उस जगह को धोकर साफ कर लें। ऐसा करने से महीने भर में आपको फर्क दिखेगा।

3. गर्दन के मस्से हटाने के लिए लहसुन

लहसुन गर्दन के मस्सों को हटाने के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। लहसुन का पेस्ट मस्सों वाली जगह पर लगाने से मस्से कम हो सकते हैं। मस्सों पर लहसुन के पेस्ट की एक लेयर लगाकर करी 15 से 20 मिनट के लिए उसे छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से इसे धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको मस्सों से छुटकारा मिल सकता है। आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. मस्सों को हटाने के लिए आलू

आलू के छिलके लगाने से भी मस्सों से छुटकारा मिल सकता है। आलू के छिलकों को लेकर मस्सों पर कुछ देर तक रगड़ने से मस्से दूर हो सकते हैं। ऐसा लगातार 10 से 15 मिनट के लिए कुछ दिनों तक करें, आपको परिणाम मिल सकता है। इसके अलावा आलू का रस भी मस्सों को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रात में मस्सों वाली जगह पर आलू का रस लगाएं और छोड़ दें। ऐसा कुछ दिनों तक करें, मस्से कम होना शुरू हो जाएंगे।

5. मस्से हटाने के लिए प्याज का रस

प्याज के रस का इस्तेमाल मस्सों को हटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक चम्मच प्याज का रस नियमित रूप से दिन में दो से तीन बार मस्सों पर लगाने से मस्से कुछ दिनों में दूर हो सकते हैं।

मस्‍सों को हटाने के ल‍िए ये सभी आयुर्वेद‍िक उपाय डॉक्‍टर की सलाह पर ही अपनाने चाह‍िए। जरूरी नहीं है क‍ि यह मस्‍सों को हटाने में पूरी तरह से प्रभावी हों। मस्‍से होने पर डॉक्‍टर से जांच कराएं। अगर एक्‍ज‍िमा या कोई अन्‍य स्‍क‍िन रोग है, तो इन घरेलू उपायों का प्रयोग न करें।

न‍िष्‍कर्ष:

गर्दन पर मौजूद मस्सों के ल‍िए लेजर थेरेपी की मदद ली जाती है। इसके अलावा, गर्दन से मस्से हटाने के लिए आयुर्वेद में कई नुस्खों के बारे में बताया गया है जैसे सेब के सिरके का इस्‍तेमाल, बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल, लहसुन, आलू, प्‍याज का रस वगैरह। डॉक्‍टर की सलाह पर इन उपायों की मदद ले सकते हैं।

image credit: Freepik.com

Read Next

→ कान के अंदर बहुत ज्यादा खुजली हो तो क्या करें? जानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 13, 2026 19:32 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Oct 13, 2026 19:31 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma
  • Jul 29, 2022 13:15 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh