Wed Nov 18, 2026 | 07:13 PM IST

List of Specialist Doctors: क‍िस बीमारी में कौन से डॉक्टर के पास जाएं? देखें स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की पूरी लिस्ट

Types of Specialist Doctors: किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर सबसे बड़ी उलझन यही होती है कि किस डॉक्टर को दिखाएं? कई बार लोग छोटी समस्‍या में भी सीधे किसी स्पेशलिस्ट के पास चले जाते हैं, तो कुछ सही डॉक्टर की जानकारी न होने के कारण इलाज में देरी कर देते हैं। आइए जानें क‍िस बीमारी में कौन से डॉक्‍टर के पास जाना चाह‍िए?
List of Specialist Doctors: क‍िस बीमारी में कौन से डॉक्टर के पास जाएं? देखें स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की पूरी लिस्टList of Specialist Doctors: क‍िस बीमारी में कौन से डॉक्टर के पास जाएं? देखें स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की पूरी लिस्ट

हर डॉक्टर की विशेषज्ञता अलग-अलग होती है। कोई डॉक्टर दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज करता है, तो कोई त्वचा, आंखों, कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं को देखता है। कुछ डॉक्टर बच्चों की बीमारियों के विशेषज्ञ होते हैं, जबकि कुछ महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं का इलाज करते हैं। ऐसे में बीमारी के लक्षणों के अनुसार सही डॉक्टर का चुनाव करना जरूरी है। हर समस्या में सीधे किसी विशेषज्ञ के पास जाने की जरूरत नहीं होती। सामान्य बुखार, सर्दी, खांसी या कमजोरी जैसी परेशानियों में सबसे पहले जनरल फिजिशियन से सलाह ली जा सकती है। जरूरत पड़ने पर वे आपको संबंधित विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं। आइए जानते हैं क‍िस डॉक्‍टर के पास कब जाना चाह‍िए? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Rajeev Chowdry, Internal Medicine Specialist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

बीमारी के अनुसार डॉक्टर की सूची

बीमारी / लक्षण डॉक्टर का नाम क्या करते हैं?
सामान्य बीमारियां (बुखार, सर्दी, खांसी, सिरदर्द) जनरल फिजिशियन (General Physician) शुरुआती जांच करते हैं और जरूरत होने पर स्पेशलिस्ट को रेफर करते हैं।
दिल की बीमारी (हाई बीपी, छाती में दर्द) कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist) दिल से जुड़ी बीमारियों की जांच और इलाज जैसे ECG, ECHO करते हैं।
कान, नाक, गले की समस्या ईएनटी स्पेशलिस्ट (ENT Specialist) कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों का इलाज करते हैं।
हड्डियों और जोड़ों की समस्या ऑर्थोपेडिक सर्जन (Orthopedic Surgeon) हड्डी, नस और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का इलाज करते हैं।
महिलाओं की हेल्थ और प्रेग्नेंसी गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) पीरियड्स, गर्भावस्था और हार्मोनल समस्याओं का इलाज।
मानसिक स्वास्थ्य (डिप्रेशन, एंग्जाइटी) साइकोलॉजिस्ट / साइकेट्रिस्ट (Psychologist / Psychiatrist) साइकोलॉजिस्ट काउंसलिंग करते हैं, साइकेट्रिस्ट दवाओं से इलाज करते हैं।
बच्चों की बीमारियां पीडियाट्रिशन (Pediatrician) बच्चों के विकास, टीकाकरण और स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं।
पेट और पाचन की समस्या गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (Gastroenterologist) पेट, लीवर, आंत और पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करते हैं।
स्किन और बालों की समस्या डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) स्किन, बाल और नाखून से जुड़ी बीमारियों का इलाज करते हैं।
आंखों की समस्या ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट (Ophthalmologist) आंखों की जांच, इलाज और ऑपरेशन करते हैं।
थायराइड, डायबिटीज एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (Endocrinologist) हार्मोन और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारियों का इलाज करते हैं।
यूरिन या किडनी समस्या यूरोलॉजिस्ट (Urologist) पेशाब, किडनी और पुरुष प्रजनन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करते हैं।
कैंसर ऑन्कोलॉजिस्ट (Oncologist) कैंसर की जांच, स्टेजिंग, कीमोथैरेपी और इलाज करते हैं।

1. सामान्य बीमारियों के लिए जनरल फिजिशियन से म‍िलें

बुखार, सर्दी, खांसी, बदन दर्द, सिर दर्द, थकान या हल्की फुल्की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जनरल फिजिशियन से मिलना सही रहता है। वे प्राथमिक जांच करते हैं और जरूरत पर आगे विशेषज्ञ के पास रेफर भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आर्मपिट के दर्द को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें किन गंभीर समस्याओं का हो सकता है संकेत

2. दिल की बीमारी के ल‍िए कार्डियोलॉजिस्ट से म‍िलें

अगर आपको हाई बीपी, छाती में दर्द, धड़कन का असामान्य होना, सांस फूलना या दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह लें। ये डॉक्टर, ईसीजी, ईसीएचओ, टीएमटी जैसे टेस्ट करवा कर हार्ट की सही स्थिति का पता लगाते हैं।

3. कान-नाक-गले की समस्या में ईएनटी स्पेशलिस्ट से म‍िलें

ENT-Doctor-for-eyes-nose-throatENT-Doctor-for-eyes-nose-throat

सुनाई न देना, कान में दर्द, टॉन्सिल, गले की खराश या साइनस जैसी समस्याओं के लिए ईएनटी डॉक्टर सही होते हैं। ये नाक, कान और गले की बीमारियों के विशेषज्ञ होते हैं।

4. हड्डियों की समस्या में ऑर्थोपेडिक सर्जन से म‍िलें

घुटनों, कमर, पीठ या जोड़ों में दर्द, फ्रैक्चर, अर्थराइटिस जैसी समस्याएं हों, तो ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से मिलना चाहिए। वे हड्डियों, नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों का इलाज करते हैं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में बार-बार प्यास और भूख क्यों लगती है? जानें डॉक्टर से

5. महिलाओं की हेल्थ और प्रेग्नेंसी में गायनेकोलॉजिस्ट से म‍िलें

महिलाओं में पीरियड्स की गड़बड़ी, गर्भावस्था, हार्मोनल असंतुलन या प्रजनन से जुड़ी कोई भी समस्या हो, तो गायनेकोलॉजिस्ट से मिलना जरूरी है। ये डॉक्टर गर्भाशय और अंडाशय संबंधी जांच और इलाज में विशेषज्ञ होते हैं।

6. मानसिक समस्याओं के ल‍िए साइकोलॉजिस्ट या साइकेट्रिस्ट से म‍िलें

अगर आपको स्‍ट्रेस, एंग्जाइटी, डिप्रेशन, नींद न आना, घबराहट जैसी मानसिक समस्याएं हों, तो साइकोलॉजिस्ट या साइकेट्रिस्ट से संपर्क करें। साइकेट्रिस्ट दवाओं से इलाज करते हैं, जबकि साइकोलॉजिस्ट काउंसलिंग और थेरेपी द्वारा मदद करते हैं।

7. बच्चों की बीमारी के ल‍िए पीडियाट्रिशन से म‍िलें

नवजात से लेकर 14 साल तक के बच्चों में बुखार, खांसी, टीकाकरण या विकास संबंधी समस्याओं के लिए पीडियाट्रिशन से मिलें। वे बच्चों की इम्यूनिटी और पोषण से जुड़ी सलाह भी देते हैं।

8. पेट की समस्या के ल‍िए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से म‍िलें

अगर पेट दर्द, गैस, अपच, एसिडिटी, कब्ज, लिवर या पाचन संबंधी समस्या है, तो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। ये डॉक्टर पेट और आंतों की बीमारियों के विशेषज्ञ होते हैं।

9. स्किन और बालों की समस्‍याओं के ल‍िए डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाएं

पिंपल्स, स्किन रैशेज, एलर्जी, बाल झड़ना, डैंड्रफ या नाखून से जुड़ी कोई समस्या हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें। वे त्वचा की बारीक जांच करके इलाज बताते हैं।

10. आंखों की समस्या में ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट से म‍िलें 

धुंधला दिखना, चश्मे की जरूरत, आंखों में जलन या रेडनेस जैसी समस्याओं के लिए ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। ये आंखों के ऑपरेशन जैसे मोतियाबिंद का इलाज भी करते हैं।

11. थायराइड और डायबिटीज के ल‍िए एंडोक्रिनोलॉजिस्ट के पाए जाएं

अगर आपको थायरॉइड, डायबिटीज, हार्मोनल गड़बड़ी या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्या है, तो एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से संपर्क करें। ये शरीर की हार्मोनल प्रणाली को कंट्रोल करने वाले डॉक्टर होते हैं।

12. यूर‍िन और किडनी की परेशानी में यूरोलॉजिस्ट के पास जाएं

बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन, प्रोस्टेट समस्या या किडनी स्टोन जैसी बीमारियों के लिए यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। वे पुरुष प्रजनन तंत्र की बीमारियों में भी माहिर होते हैं।

13. कैंसर के इलाज के ल‍िए ऑन्कोलॉजिस्ट होते हैं

अगर किसी को कैंसर की आशंका हो या पहले से कैंसर है, तो ऑन्कोलॉजिस्ट से संपर्क करें। वे कैंसर की स्टेज, बायोप्सी, कीमोथैरेपी और इलाज पर काम करते हैं।

बीमारियों का इलाज तभी असरदार होता है जब हम सही डॉक्टर के पास समय रहते पहुंचें। आज की मुश्‍क‍िल भरी जीवनशैली में खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए यह जानना जरूरी है कि किस बीमारी के लिए किस स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेनी है। सही डॉक्टर, सही इलाज और समय पर की गई जांच ही अच्छे स्वास्थ्य का सीक्रेट है।

image credit: magnific 

FAQ

  • मुझे कैसे पता चलेगा कि किस प्रकार के डॉक्टर को देखना है?

    शरीर में प्रभाव‍ित अंग और लक्षणों के आधार पर डॉक्टर चुना जाता है। सामान्य समस्या हो, तो पहले जनरल फिजिशियन से मिलें, वह जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं।
  • नसों के लिए किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

    नसों से जुड़ी समस्याओं जैसे सुन्नपन, कमजोरी, झुनझुनी या लकवा जैसी स्थिति में न्यूरोलॉजिस्ट (Neurologist) से मिलना चाहिए। वे द‍िमाग और तंत्रिका तंत्र के विशेषज्ञ होते हैं।
  • एमडी (MD) डॉक्टर का मतलब क्या होता है?

    एमडी का मतलब होता है डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (Doctor of Medicine)। यह एमबीबीएस के बाद की स्पेशलाइज्ड डिग्री है, जिसमें डॉक्टर किसी खास क्षेत्र जैसे मेडिसिन, गायनेकोलॉजी या डर्मेटोलॉजी में विशेषज्ञता हास‍िल करता है।

Read Next

हड्डियों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करवाएं ये 7 जरूरी मेडिकल टेस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 18:47 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Rajeev Chowdry
  • Mar 30, 2022 19:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur