Post Diwali Weight Gain : दिवाली पर खाने-पीने का रूटीन थोड़ा बिगड़ दाता है। ऐसे में जब कुछ दिनों बाद लोग अपना वजन चेक करते हैं, तो एक से दो किलो तक बढ़ा हुआ दिखता है। वजन बढ़ने के कारण कई लोग परेशान होने लगते हैं कि दिवाली पर ज्यादा खाने से फैट बढ़ गया है, लेकिन पोस्ट दिवाली वजन बढ़ने का मतलब हमेशा शरीर में फैट जमा होना नहीं है। कई बार इसकी वजह पानी का जमा होना (Water Retention) भी हो सकता है। इस बारे में हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की न्यूट्रिशनल कंसल्टेंट ऋतिका शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि त्योहारों के बाद कई बार शरीर में पानी अस्थायी रूप से जमा हो सकता है। इसके अलावा, ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाने से शरीर में ग्लाइकोजन का स्टोरेज बढ़ सकता है। इस वजह से कुछ समय के लिए वजन बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है।
पानी जमा होने और फैट बढ़ने में कैसे करें फर्क?
ऋतिका शर्मा कहती हैं कि दिवाली के बाद शरीर में पानी जमा होने और फैट बढ़ने के अंतर को समझना बहुत जरूरी है।
वॉटर रिटेंशन के संकेत (Water Retention) |
फैट बढ़ने के संकेत (Fat Gain) |
|
वजन बढ़ने की स्पीड |
1 से 2 दिनों में अचानक वजन बढ़ जाता है। |
कई हफ्तों या महीनों तक वजन लगातार धीरे-धीरे बढ़ता है। |
शारीरिक बदलाव |
चेहरे, उंगलियों, टखनों या पैरों में हल्की सूजन महसूस होना। |
पेट, कमर या शरीर के अन्य हिस्सों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होना। |
कपड़े का फिट होना |
अंगूठी, घड़ी या जूते अचानक पहले से अधिक टाइट लगने लगते हैं। |
कपड़े धीरे-धीरे तंग होते हैं और साइज में स्थायी बदलाव आता है। |
खान-पान से कनेक्शन |
बहुत ज्यादा नमक या भारी कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने के तुरंत बाद वजन बढ़ना। |
लंबे समय तक रोजाना जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेना |
वजन में उतार-चढ़ाव |
कुछ ही दिनों में सामान्य खान-पान और पानी पीने से वजन अपने आप वापस कम हो जाता है। |
वजन कुछ दिनों में अपने आप कम नहीं होता बल्कि इसे घटाने के लिए समय और मेहनत लगती है। |
शरीर में पानी जमा होने के कारण
Cleveland Clinic के मुताबिक, खाने में नमक, चीज, चिप्स या फास्ट फूड खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है। वहीं, ऋतिका शर्मा कहती हैं कि शरीर में पानी जमा होने के इन कारणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है।
- दिवाली के दौरान चिप्स, नमकीन, पापड़, अचार, मिठाइयां और बाहर का खाना नॉर्मल से ज्यादा खाया जा सकता है। इनमें से कई चीजों में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब सोडियम बढ़ता है, तो शरीर कुछ समय के लिए ज्यादा पानी रोक सकता है।
- दिवाली पर मिठाइयां, पूड़ी, चावल और दूसरी कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें ज्यादा खाने से शरीर में ग्लाइकोजन का स्टोरेज बढ़ सकता है। इसके साथ पानी भी स्टोर हो सकता है। इसलिए कुछ समय के लिए शरीर में पानी जमा हो सकता है।
post diwali water retention or fat gain
यह भी पढ़ें- अचानक वजन बढ़ने का कारण सिर्फ थायराइड नहीं, ये 7 बीमारियां भी हो सकती हैं जिम्मेदार
शरीर में फैट बढ़ने के कारण
ऋतिका शर्मा ने कहा कि लोगों को शरीर में फैट बढ़ने के कारणों को भी समझना जरूरी है।
- शरीर में फैट तब बढ़ सकता है, जब लंबे समय तक व्यक्ति अपनी जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेता रहे।
- दिवाली के दौरान घी, तेल, मिठाइयां, तली हुई चीजें, ड्राई फ्रूट्स और मीठे ड्रिंक्स बहुत ज्यादा बढ़ने से कुल कैलोरी ज्यादा हो सकती है।
- अगर रोजाना शरीर की एनर्जी से ज्यादा कैलोरी ली जाती है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, तो यह फैट के रूप में जमा हो सकता है।
Post Diwali बढ़े वजन को सामान्य करने के लिए क्या करें?
ऋतिका शर्मा ने लोगों को सलाह दी है कि दिवाली के बाद बढ़ते वजन को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ ये बदलाव किए जा सकते हैं।
- त्योहारों के बाद कुछ दिनों तक चिप्स, नमकीन, अचार, पापड़ और पैकेज्ड फूड का इस्तेमाल बहुत सीमित कर दें।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वयस्कों को रोजाना 2,000 मिलीग्राम से कम सोडियम यानी 5 ग्राम से कम नमक लेने की सलाह दी जाती है। इसका मतलब है कि नमक को पूरी तरह से बंद न करके इसकी मात्रा को बैलेंस रखा जाए।
- अगर वजन बढ़ने की वजह शरीर में पानी जमा होना है, तो पानी पीना कम कर देना सही तरीका नहीं है। कुछ लोग पानी पीना छोड़ देते हैं, इससे किडनी के फंक्शन पर असर पड़ सकता है।
- पानी मौसम, उम्र और फिजिकल एक्टिविटी के अनुसार ही लेना चाहिए।
- त्योहारों के बाद खाने में दालें, साबुत अनाज, फल, सब्जियां और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें।
- पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने से कब्ज की समस्या कम हो सकती है।
- केला, संतरा, अमरूद, दालें और सब्जियों में पोटैशियम होता है, जो सोडियम और ब्लड प्रेशर को बैलेंस बनाने में मदद करता है। इसलिए डाइट में मौसमी फल जरूर लें।
- दिवाली के बाद बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। अगर इलाके में AQI खराब है, तो घर के अंदर हल्की कसरत करें।
- वजन अचानक बढ़ने पर कुछ लोग खाना छोड़ देते हैं। सिर्फ जूस पीते हैं या बहुत कम कैलोरी वाली डाइट शुरू कर देते हैं। लोग क्रैश डाइट से बचें, क्योंकि इसे मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद महिलाओं का वजन क्यों बढ़ने लगता है? डॉक्टर से जानें कौन से हार्मोन हो सकते हैं जिम्मेदार
निष्कर्ष
अगर दिवाली के बाद तुरंत वजन चेक करते हैं, तो हो सकता है कि वजन बढ़ा हुआ दिखें, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। एक-दो दिन में वजन बढ़ने का कारण शरीर में पानी जमा भी हो सकता है। वहीं, अगर लंबे समय तक वजन बढ़ा हुआ ही दिखता है, तो यह फैट बढ़ने का संकेत हो सकता है। इसलिए त्योहार के बाद नमक, पानी और डाइट में कुछ बदलाव करें। अगर शरीर में पानी जमा होगा, तो कुछ दिनों में वजन सामान्य हो जाएगा।
All Image Credit: Magnific
FAQ
दिवाली की देर रात तक जागने और शराब या कैफीन के सेवन से वॉटर रिटेंशन क्यों बढ़ जाता है?
नींद पूरी न होने पर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ जाता है, जो किडनी को सोडियम और पानी रोकने का संकेत देता है। इसके अलावा, शराब और बहुत ज्यादा चाय-कॉफी शुरू में पेशाब बढ़ाते हैं, जिससे शरीर हल्के डिहाइड्रेशन मोड में चला जाता है।पोस्ट-दिवाली डिटॉक्स टी (जैसे जीरा-धनिया-सौंफ का पानी) पानी निकालने में कैसे मदद करती है?
जीरा, धनिया और सौंफ के बीजों में प्राकृतिक हल्के मूत्रवर्धक गुण होते हैं। इन्हें पानी में उबालकर पीने से किडनी का फिल्ट्रेशन तेज होता है और साथ ही यह पेट की गैस और भारीपन को भी शांत करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 13:03 IST
Modified By : Aneesh Rawat Nov 10, 2026 13:03 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Rhitika Sharma
