Side Effects Of Wearing A Tight Belt: कई लोग कमर के साइज से ज्यादा टाइट बेल्ट लगा लेते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। टाइट बेल्ट से पाचन समस्याएं जैसे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याओं के लक्षण बढ़ सकते हैं। ऐसे मरीजों को टाइट बेल्ट लगाने से बचना चाहिए। ज्यादा टाइट बेल्ट लगाने से पेट में असहजता और ब्लोटिंग महसूस हो सकती है जिससे दिनभर खाने-पीने या काम करने में परेशानी हो सकती है। बहुत टाइट बेल्ट पहनने से आपका शरीर सीधा नहीं रहता, बल्कि झुकने की आदत बढ़ सकती है क्योंकि बेल्ट पेट को कसकर दबाती है, तो दबाव से राहत पाने के लिए आप अनजाने में आगे की ओर झुक सकते हैं और लंबे समय में बॉडी पॉश्चर खराब हो सकता है। बहुत कसी हुई बेल्ट से त्वचा पर बार-बार रगड़ लग सकती है। इससे त्वचा में जलन और खुजली हो सकती है। ज्यादा टाइट बेल्ट पहनने से सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। टाइट बेल्ट लगाने के अन्य नुकसान आगे विस्तार से जानते हैं। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Rajeev Chowdry, Internal Medicine Specialist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।
टाइट बेल्ट लगाने से नसों पर दबाव महसूस होता है
tight-belt-ke-nuksaan
टाइट बेल्ट, कमरबंद या बहुत कसकर फिट होने वाले कपड़े पेट के निचले हिस्से और हिप्स के आस-पास की नसों पर दबाव डाल सकते हैं। टाइट कपड़ों से जुड़ी नसों की समस्याओं में से एक समस्या है जिसे मेराल्जिया पैरेस्थेटिका (Meralgia Paresthetica) कहते हैं। इसमें जांघ के बाहरी हिस्से में जलन, झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द हो सकता है।
साल 2014 में Journal Of Physical Therapy Science में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कमर पर बहुत टाइट बेल्ट पहनकर बैठने से खड़े होने के दौरान पेल्विस की गति प्रभावित हो सकती है। बिना बेल्ट के पेल्विस के आगे झुकाव में औसतन 33.3 डिग्री का बदलाव हुआ, जबकि 90 प्रतिशत तक कसी बेल्ट पहनने पर यह बदलाव 36.6 डिग्री था।
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं
- टाइट बेल्ट लगाना पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट पर दबाव पड़ता है और पेट दर्द, गैस जैसी समस्याएं हो सकती है।
- टाइट बेल्ट, पेट पर दबाव बनाती है जिससे सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या टाइट कपड़े पहनना भी हो सकता है एसिड रिफ्लक्स का कारण? डॉक्टर से जानें सच
पेल्विक एरिया का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है
- टाइट बेल्ट से पेल्विक एरिया यानी पेट के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है।
- पेट के निचले हिस्से और जननांगों पर लंबे समय तक दबाव पड़ने से सूजन भी हो सकती है।
- बेल्ट लगाकर लंबे समय तक बैठे रहने से बचें।
- बीच-बीच में उठकर चलें।
- इससे पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा।
किन लोगों को टाइट बेल्ट लगाने से अधिक समस्या हो सकती है?
कुछ लोगों में बेल्ट या कपड़ों के कारण नस दबने की आशंका अधिक हो सकती है जैसे-
- भारी टूल बेल्ट पहनने वाले वर्कर्स
- मोटापे से पीड़ित लोग
- गर्भवती महिलाएं
- डायबिटिक मरीज
- फैशन बेल्ट लगाने वाले लोग
यह भी पढ़ें- कहीं आपकी टाइट चोटी हेयर फॉल का कारण तो नहीं? जानें एक्सपर्ट से
बेल्ट कितनी टाइट होनी चाहिए?
बेल्ट लगाकर कमर पर कंफर्ट महसूस होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है, तो मतलब बेल्ट सही ढंग से नहीं लगाई गई है। बेल्ट ऐसे लगाएं जिससे कमर और कपड़े के बीच दो उंगलियां आसानी से आ सकें। जींस या पैंट खरीदते समय फिटिंग का ख्याल रखें।
वजन कंट्रोल करें
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो बेल्ट लगाने में परेशानी हो सकती है और बेल्ट लगाने के कारण कमर में असहजता महसूस हो सकती है। मोटापे से बचने के लिए संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनाएं। इससे पेट और नसों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
टाइट बेल्ट से दर्द होने पर तुरंत क्या करें?
- टाइट बेल्ट से दर्द या किसी भी तरह की असहजता महसूस हो, तो बेल्ट निकाल दें।
- बेल्ट को ढीला कर दें। इससे नस पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है।
- आरामदायक कपड़े पहनें और इलास्टिक पैंट, ढीले कपड़े, बेल्ट सस्पेंडर जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
निष्कर्ष:
टाइट बेल्ट लगाने से कमर के निचले हिस्से और कूल्हों के आस-पास मौजूद नसों पर दबाव पड़ता है जिसे मेराल्जिया पैरेस्थेटिका कहा जाता है। टाइट बेल्ट लगाने से पेट दर्द, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षण बढ़ सकते हैं, ब्लोटिंग, गैस, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। टाइट बेल्ट लगाने से शरीर आगे की ओर झुक सकता है और लंबे समय तक टाइट बेल्ट लगाने की आदत लंबे समय में बॉडी पॉश्चर खराब कर सकती है। टाइट बेल्ट लगाने से पेल्विक एसिया का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। पेट के निचले हिस्से में सूजन हो सकती है। टाइट बेल्ट से त्वचा में खुजली, जलन और सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। जो वर्कर्स कमर पर भारी टूल वाली बेल्ट पहनते हैं उन्हें बेल्ट से नस दबने की समस्या का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा मोटापे से पीड़ित लोग, गर्भवती महिलाएं, डायबिटिक मरीज और फैशन बेल्ट लगाने वाले लोगों में भी इस समस्या का अधिक खतरा हो सकता है। बेल्ट इतनी टाइट होनी चाहिए जिससे कमर और कपड़े के बीच दो उंगलियां आसानी से आ सकें। टाइट बेल्ट के नुकसान से बचने के लिए वजन कंट्रोल करना भी जरूरी है। अगर टाइट बेल्ट लगाने से दर्द या असहजता महसूस हो, तो बेल्ट हटा दें, बेल्ट को ढीला कर दें, आरामदायक कपड़े पहनें, इलास्टिक पेंट चुनें, ढीले कपड़े पहनें, जरूरत पड़ने पर बेल्ट सस्पेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
image credit: magnific
FAQ
क्या बेल्ट पहनने से कमर का साइज कम होता है?
नहीं, बेल्ट को टाइट बांधने से कमर की चर्बी कम नहीं होती। इससे पेट कुछ समय के लिए दबा हुआ दिखाई दे सकता है, लेकिन शरीर में जमा फैट कम नहीं होता।टाइट बेल्ट पहनने पर किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
बेल्ट पहनने के बाद लगातार दर्द, त्वचा पर घाव, किसी हिस्से में सुन्नपन, झनझनाहट या सांस लेने में परेशानी हो, तो बेल्ट को ढीला करें या उतार दें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 29, 2026 12:57 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Oct 29, 2026 12:57 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Rajeev Chowdry
