Thu Oct 15, 2026 | 07:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rajat Grover , Paediatrician & Neonatologist - Cloudnine Hospital, East Delhi

क्या उम्र के अनुसार सही है आपके बच्चे की वजन और लंबाई? जानें 1 से 15 साल में कितना होना चाहिए वेट और हाइट

बच्चे की उम्र के हिसाब से उसका वेट और लंबाई दोनों सही होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह उनके विकास का समय होता है। इस लेख में डॉक्टर ने 1 से 15 साल तक की उम्र में बच्चों का वजन और हाइट के बारे में विस्तार से समझाया है।
क्या उम्र के अनुसार सही है आपके बच्चे की वजन और लंबाई? जानें 1 से 15 साल में कितना होना चाहिए वेट और हाइटक्या उम्र के अनुसार सही है आपके बच्चे की वजन और लंबाई? जानें 1 से 15 साल में कितना होना चाहिए वेट और हाइट

Kis Umar Mein Kitna Hona Chahiye Baccho Ka Vajan Aur Lambai In Hindi: बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को उनकी हाइट और वजन के हिसाब से मापा जाता है। बच्चों की हाइट और वेट को सही तरीके से बढ़ाने के लिए उनकी डाइट पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए, लेकिन आजकल ज्यादातर बच्चे फास्ट फूड और जंक फूड पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। इस वजह से बच्चों की उम्र के हिसाब से वजन और लंबाई के बारे में जानना जरूरी है। इसलिए हमने Dr. Rajat Grover, Paediatrician and Neonatologist, Cloudnine Hospital, New Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि बच्चे की लंबाई और वजन मापने के साथ-साथ बच्चे की ग्रोथ के लिए खानपान, नींद, और शारीरिक एक्टिविटीज पर भी ध्यान देना चाहिए। 

बच्चों का वजन और हाइट नापना क्यों जरूरी है? - Why Is It Important To Measure The Weight And Height Of Children?

Dr. Rajat Grover के अनुसार, बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ उनकी हाइट और वजन बढ़ना (Age Ke Hisab Se Bacche Ki Height) एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर बच्चों की उम्र के मुताबिक उनकी हाइट नहीं बढ़ती है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि बच्चे के शरीर में पोषक तत्वों की कमी के हो। ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Child Height Child Height

यह भी पढ़ें- बच्चों की डाइट में फाइबर और प्रोटीन का सही संतुलन कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें

उम्र के हिसाब से कितनी होनी चाहिए हाइट और वजन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बच्चों की ग्रोथ को समझने के लिए लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग मानक तैयार किए हैं। इनकी मदद से डॉक्टर यह देखते हैं कि बच्चे की ग्रोथ उसकी उम्र के दूसरे बच्चों के मुकाबले कैसी हो रही है। हालांकि, टीनएज में उम्र के अनुसार हाइट और वजन में बदलाव हो सकता है।

उम्र

लड़कों का औसत वजन (किलोग्राम)

लड़कों की औसत लंबाई (सेमी)

लड़कियों का औसत वजन (किलोग्राम)

लड़कियों की औसत लंबाई (सेमी)

1 साल

9.6 kg

75.7 cm

8.9 kg

74.0 cm

2 साल

12.2 kg

87.1 cm

11.5 kg

85.7 cm

3 साल

14.3 kg

96.1 cm

13.9 kg

95.1 cm

4 साल

16.3 kg

103.3 cm

16.1 kg

102.7 cm

5 साल

18.3 kg

110.0 cm

18.2 kg

109.4 cm

6 साल

20.5 kg

116.0 cm

20.2 kg

115.1 cm

7 साल

22.9 kg

121.7 cm

22.4 kg

120.8 cm

8 साल

25.4 kg

127.3 cm

25.0 kg

126.6 cm

9 साल

28.1 kg

132.6 cm

28.2 kg

132.5 cm

10 साल

31.4 kg

137.8 cm

31.9 kg

138.6 cm

11 साल

35.6 kg

143.1 cm

36.9 kg

145.0 cm

12 साल

39.9 kg

149.1 cm

42.0 kg

151.2 cm

13 साल

45.8 kg

156.0 cm

46.0 kg

154.4 cm

14 साल

51.2 kg

163.2 cm

49.4 kg

158.6 cm

15 साल

56.5 kg

169.0 cm

52.1 kg

161.7 cm

बच्चों की ग्रोथ रुकने के क्या कारण हैं? - What Causes Stunted Growth In Kids?

Dr. Rajat Grover कहते हैं, "कई बार बच्चों की ग्रोथ रुकना सिर्फ खान-पान ही निर्भर नहीं करती। कई बार ग्रोथ न होने के कई अन्य कारक भी हो सकते हैं। 

  • आज के समय में ज्यादातर बच्चे जंक फूड और फास्ट खाना पसंद करते हैं, जो उनकी ग्रोथ को प्रभावित करता है। पेरेंट्स को बच्चों की डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स जरूर शामिल करने चाहिए। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है।
  • बच्चों की ग्रोथ में रुकावट जेनेटिक्स की वजह से हो सकता है। कुछ मामलों में बच्चों की हाइट और वजन उनके पेरेंट्स पर भी निर्भर करती है। 
  • बच्चों के शरीर में हार्मोन्स कम बनने पर भी ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। 
  • बच्चे में हार्ट, किडनी या जेनेटिक्स जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने पर भी बच्चों की ग्रोथ प्रभावित होती है।

बच्चों को हेल्दी रखने के टिप्स - Tips To Keep Children Healthy In Hindi

Dr. Rajat Grover ने पेरेंट्स को हेल्दी रखने के कुछ टिप्स दिए हैं, जिससे बच्चों की उम्र के अनुसार हाइट और वेट बढ़ सकता है। 

  • बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए शिशुओं को दो साल की उम्र तक ब्रेस्टफीड कराना चाहिए। इसके अलावा, उनकी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड शामिल करें, ताकि उनकी हड्डियों को मजबूती मिल सके। 
  • बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनकी डाइट में विटामिन्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फलों और सब्जियों को शामिल करें। इससे उनकी शारीरिक ग्रोथ बेहतर होती है।

Fruits For ChildrenFruits For Children

यह भी पढ़ें- बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है लेकिन रिपोर्ट सामान्य है? ये वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार

  • बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनकी डाइट में चिकन और मीट जैसे प्रोटीन युक्त फूड्स को भी शामिल किया जा सकता है, जिससे उनके शरीर में एनर्जी मिलती है, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। 
  • बच्चों की अच्छी शारीरिक और मानसिक ग्रोथ के लिए उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर दालों और अंडों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार आता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

Dr. Rajat Grover सलाह देते हैं कि खान-पान के अलावा, बच्चों के लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने जरूरी है।

  • बच्चों के लिए पर्याप्त और नियमित नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद मिलने से बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है।
  • बच्चों का रोजाना दौड़ने, खेलने, साइकिल चलाने और उम्र के अनुसार फिजिकल एक्टिविटीज में व्यस्त रखें।
  • बच्चे का स्क्रीन टाइम जैसे मोबाइल, टीवी या लैपटॉप देखना कम करने की कोशिश करें।
  • बच्चे को खाना खिलाते समय मोबाइल या टीवी न देखने की आदत डालें।

निष्कर्ष

अगर बच्चे का वजन लंबे समय तक नहीं बढ़ रहा है, तेजी से घट रहा है या उसकी लंबाई भी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके साथ पेरेंट्स इस बात का जरूर ध्यान रखें कि बच्चे की हाइट या वजन बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें। 

Read More on Baby Growth Chart

12 to 24 Months Baby Boy Growth Chart In Hindi | 12 to 24 Months Baby Girl Growth Chart In Hindi

FAQ

  • क्या लड़कियों की लंबाई पीरियड्स शुरू होने के बाद रुक जाती है?

    पूरी तरह नहीं रुकती, लेकिन रफ्तार धीमी हो जाती है। पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियां औसतन 2 से 3 इंच तक ही और बढ़ती हैं, क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन हड्डियों की ग्रोथ प्लेट्स को आपस में जोड़ देता है।
  • क्या जंक फूड और अत्यधिक सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से बच्चों की हड्डियां और लंबाई प्रभावित होती है?

    सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है और हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है। इसके अलावा, बहुत ज्यादा चीनी और जंक फूड ग्रोथ हार्मोन के स्राव को दबाते हैं।

Read Next

→ बच्चा बार-बार पड़ रहा है बीमार? रोज की ये 5 आदतें हो सकती हैं वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Satish Singh

Consultant

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे सतीश सिंह को डिजिटल मीडिया में 4 साल और प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 4 का अनुभव है। सतीश को हेल्थ के साथ-साथ खेल, ऑटोमोबाइल, कला एवं संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 8 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखते आ रहे हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2026 18:01 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jul 16, 2025 21:16 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 24, 2021 00:00 IST

    Published By : Satish Singh
    Reviewed By : Dr Rajat Grover