सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए पिएं ये खास मसाला दूध, नहीं लगेगी ठंड

सर्दियां आते ही खान-पान में गर्म खाने की मांग अक्सर बढ़ जाती है। हर व्यक्ति हेल्दी रहने के साथ शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स को खाना पसंद करते हैं। ठंड के दौरान शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहत को बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है मसाला दूध। हल्दी, सोंठ, दालचीनी आदि मसालों से तैयार दूध पीने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं सर्दियों में मसाला दूध पीने के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में।
सर्दियों में मसाला दूध पीने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि सर्दियों में रात को सोने से पहले एक कप गर्म मसाला दूध पीना आरामदायक हो सकता है। इस दूध को पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे-
1. शरीर को गर्माहट मिलती है
सर्दियों में गर्म दूध और उसमें मिलाए गए सोंठ, दालचीनी, जायफल और इलायची जैसे मसाले शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। इसका स्वाद और खुशबू ठंड के मौसम में शरीर को आराम दे सकता है। खासतौर पर शाम या रात के समय इसका सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
2. इम्यून सिस्टम मजबूत होती है
मसाला दूध में इस्तेमाल होने वाली हल्दी, सोंठ और दालचीनी में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं, दूध से प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जिसे लेने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है।
साल 2017 में Journal of Dairy Veterinary & Animal Research में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हल्दी और दालचीनी जैसी जड़ी-बूटियां प्रतिरक्षा सिस्टम को मजबूत करती हैं। इनके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण इंफेक्शन से बचाव में मदद करते हैं।
3. पाचन को बेहतर रखने में मददगार
सर्दियों में कई बार खान-पान में बदलाव और शारीरिक गतिविधियां कम करने के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इलायची, सोंठ और दालचीनी जैसे मसालों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये मसाले पाचन क्रिया को आराम देने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: दूध, दही या पनीर: ऑस्टियोपीनिया में हड्डियों के लिए क्या खाना है बेहतर?
4. पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है
मसाला दूध पीने का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मौजूद मसाले और खुद दूध भी कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्वों आपके हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाव करने में मदद कर सकता है।
5. थकान दूर करने में फायदेमंद
ठंड के मौसम में कई लोगों को सुस्ती और थकान की समस्या महसूस होती है। ऐसे में गर्म दूध का सेवन शरीर को एनर्जी देने और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इलायची, दालचीनी और जायफल की खुशबू आपके मूड को बेहतर बनाता है।
Diet to overcome weakness problem
6. हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी
दूध कैल्शियम और प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों को रिपेयर करने और बेहतर विकास में मदद करता है। मसाला दूध का नियमित सेवन हड्डियों की मजबूती के फायदेमंद होता है।
मसाला दूध कैसे बनाएं?
सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप घर पर आसानी से इस मसाला दूध को तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए-
सामग्री
- दूध- 1 गिलास
- हल्दी- ¼ चम्मच
- सोंठ पाउडर- 1 चुटकी
- हरी इलायची- 1-2
- दालचीनी- 1/2 इंच
- गुड़- स्वादानुसार
- जायफल पाउडर- 1 छोटी चुटकी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध गर्म कर लें
- अब इसमें हल्दी, सोंठ, कटी हुई इलायची और दालचीनी डाल दें।
- इसके बाद धीमी आंच पर दूध को 3 से 5 मिनट तक उबलने दें।
- अब गैस बंद करके दूध को थोड़ा ठंडा होने दें।
- इसमें आप अपने स्वादानुसार गुड़ मिला लें।
- आखिर में जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और छानकर गर्मागर्म पिएं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में दूध में गुड़ मिलाकर पीना है कितना फायदेमंद? जानें सेहत पर इसका असर और जरूरी सावधानियां
मसाला दूध पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
मसाला दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। गुड़ में भी शुगर होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे पीने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें। जायफल का इस्तेमाल हमेशा बहुत कम मात्रा में करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एसिडिटी या दूध से एलर्जी की समस्या होने पर भी इसे पीने से पहले सावधानी बरतें।
निष्कर्ष
हल्दी, सोंठ, हरी इलायची, दालचीनी, गुड़ और जायफल से बना मसाला दूध सर्दियों के लिए एक स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक है। इन सभी चीजों को मिलाकर लेने से शरीर को गर्माहट मिलती है, पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है, पाचन बेहतर रहता है और शरीर को आराम मिलता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितना गिलास दूध पीना चाहिए?
एक हेल्दी व्यक्ति को रोजाना 1 से 2 गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। बच्चों और ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दूध की मात्रा थोड़ी बढ़ानी चाहिए।दूध कब-कब नहीं पीना चाहिए?
हैवी भोजन करना या नमकीन व खट्टी चीजों को खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। इसके अलावा, दस्त, स्किन से जुड़ी समस्याओं, या हैवी एसिडिटी की समस्या में दूध पीने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 29, 2026 15:59 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta