Kalmegh Benefits Side Effects And Uses In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों कई तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है कालमेघ। औषधीय गुणों से भरपूर कालमेघ में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन सही तरीके से करना जरूरी है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें कालमेघ का सेवन करने के क्या फायदे हैं, नुकसान हैं और इसका सेवन कैसे करें?
कालमेघ का दूसरा नाम क्या है? - What Is The Other Name Of Kalmegh?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, कालमेघ (Kalmegh) को अलग-अलग भाषा और प्रदेशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कालमेघ को संस्कृत भाषा में इसे कालमेघ या भूनीम के नाम से जाना जाता है। वहीं, हिंदी भाषी प्रदेशों में इसे कालमेघ कहा जाता है। अंग्रेजी में एंड्रोग्राफिस पैनिकुलता (Andrographis paniculata), King of Bitters जैसे नामों से जाना जाता है और तमिल भाषी लोग इसे Nilavembu कहते हैं।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए करें कालमेघ का उपयोग, जानें सही तरीका और फायदे
कालमेघ के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Kalmegh?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा आगे बताती हैं, कालमेघ को आयुर्वेद में एक औषधीय पौधा के रूप में जाना जाता है। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन इसके गुण बहुत प्रभावशाली होते हैं। अगर इसके फायदों की बात करें तो यह जड़ी-बूटी के रूप में ब्लड शुगर और लिवर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है और पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
औषधीय गुणों से भरपूर कालमेघ के सेवन से आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक बढ़ा सकते हैं और इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके सेवन से आप सर्दी-जुकाम जैसे अन्य संक्रमण से बचाव कर सकते हैं।
-1769869025896.jpg)
पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
इस आयुर्वेदिक औषधि के सेवन से आप पेट की कई समस्याओं में राहत पा सकते हैं, जैसे कब्ज, गैस और अपच आदि। इसके अलावा, अगर आपको भूख नहीं लगती है तब भी कालमेघ आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा को हेल्दी रखे और ब्लड को साफ करे
कालमेघ एक डिटॉक्सिफायर (detoxifier) की तरह काम करता है, जिसके सेवन से आपका खून साफ होता है और त्वचा निखरती है। जिन लोगों को कील मुंहासे, खुजली आदि की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
औषधीय गुणों से भरपूर कालमेघ का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
फैटी लिवर में फायदेमंद
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी में से एक कालमेघ का सेवन करने से लिवर को डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, फैटी लिवर की समस्या से राहत देने और लिवर की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
कालमेघ के नुकसान - Side Effects Of Kalmegh In Hindi
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा आगे कहते हैं कि कालमेघ स्वाद में बहुत कड़वा होता है, इसलिए अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी या चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर बहुत कम होने की संभावना बनी रहती है। इसके सेवन से कई बार आपको कमजोरी भी महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद है कालमेघ, जानें कैसे करें इस्तेमाल
किनको कालमेघ का सेवन करने से बचना चाहिए? - Who Should Avoid Consuming Kalmegh?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, प्रेग्नेंट महिलाओं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, लो ब्लड प्रेशर होने और कमजोरी या कुपोषण की समस्या होने पर लोगों को कालमेघ का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टर से सलाह लिए बिना छोटे बच्चे को इसका सेवन न करने दें।
क्या कालमेघ ब्लड शुगर कम करता है? - Does Kalmegh Lower Blood Sugar?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि, हां, आयुर्वेद के अनुसार कालमेघ इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज है उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस औषधि का प्रयोग डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा के विकल्प के रूप में नहीं करना चाहिए।
क्या कालमेघ फैटी लिवर के लिए अच्छा है? - Is Kalmegh Good For Fatty Liver?
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में कालमेघ को लिवर टॉनिक भी कहा जाता है। इसमें मौजूद उपयोगी तत्व लिवर की सुजन कम करते हैं और फैटी लिवर के दौरान आपके शरीर में जो अतिरिक्त वसा एकत्रित हो जाती है उसको कम करने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से आप हेपेटाइटिस जैसी बीमारी से राहत पा सकते हैं और यह जड़ी बूटी आपके लिवर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम भी करता है। आप अपने आस पास ध्यान देंगे तो पाएंगे कि कई दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें- कालमेघ (हरा चिरायता) में होते हैं कई बेहतरीन औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके प्रयोग और फायदे
कालमेघ का काढ़ा कैसे बनाएं? - How To Make Kalmegh Kadha?
डॉक्टर चंचल शर्मा आगे बताती हैं कि कालमेघ का काढ़ा बनाने के लिए पहले डेढ़ कप पानी लें, फिर उसमें 1 छोटा चम्मच सूखा कालमेघ डालकर उसे आधा होने तक उबालें। फिर किसी गिलास या कप में छान लें और हल्का गुनगुना रहने पर इसका सेवन करे। आप एक दिन में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
कालमेघ का सेवन करने के तरीके - Ways To Consume Kalmegh In Hindi
1. कालमेघ को आप चूर्ण के रूप में खा सकते हैं। इसके लिए आप कालमेघ को गुनगुने पानी या शहद के साथ ले सकते हैं।
2. कालमेघ का काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है। यह काढा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जिनको लिवर और इम्यूनिटी से संबंधित समस्या है।
3. कालमेघ टैबलेट या कैप्सूल के रूप में भी लिया जा सकता है, लेकिन इसका प्रयोग हमेशा आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करें।
4. कालमेघ का रस भी पिया जा सकता है लेकिन यह स्वाद में बहुत कड़वा होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लें।
1 दिन में कितना कालमेघ ले सकते हैं? - How Much Kalmegh Can Be Taken In A Day?
डॉक्टर चंचल शर्मा बताती है कि सामान्य मात्रा: चूर्ण के रूप में आप एक दिन में 0.5–1 ग्राम तक कालमेघ ले सकते हैं। लेकिन इसे पूरे दिन में 1–2 बार ही लें। काढ़ा के रूप में आप 20–40 ml कालमेघ का सेवन एक दिन में कर सकते हैं। कालमेघ के टेबलेट का सेवन कैसे और कितना करना है इसकी जानकारी डॉक्टर से लें। इससे अधिक मात्रा में इसका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी रखने, ब्लड को डिटॉक्स करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और फैटी लिवर को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसका अधिक सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर, कमजोरी दूर होने, पेट दर्द होने, उल्टी होने और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ लें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 31, 2026 19:52 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 31, 2026 19:52 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma