Sat Oct 10, 2026 | 02:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineeta Singh Tandon , Sr. Consultant – Internal Medicine

Navratri से पहले Energy और Glowing Skin के लिए Gen Z ले रहे IV ड्रिप्स, क्या ये ट्रेंड वाकई सेफ है?

नवरात्रि में गरबा नाइट्स हो या फिर शादी का मौसम हो, हर किसी को खूबसूरत दिखने के लिए ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो किसी को नाचने और गाने के लिए एनर्जी चाहिए। इसके लिए Gen Z खासतौर पर लिए IV विटामिन ड्रिप्स ले रहा है। क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद है? जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।
Navratri से पहले Energy और Glowing Skin के लिए Gen Z ले रहे IV ड्रिप्स, क्या ये ट्रेंड वाकई सेफ है?Navratri से पहले Energy और Glowing Skin के लिए Gen Z ले रहे IV ड्रिप्स, क्या ये ट्रेंड वाकई सेफ है?

नवरात्रि के दौरान लोगों ने गरबा नाइट्स की लगभग पूरी तैयारी कर ली है और इस तैयारी में Gen Z के बीच IV ड्रिप को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। ऑफिस या कॉलेज के लंबे काम के बाद खुद को एनर्जी देने और ग्लोइंग स्किन के लिए युवा IV विटामिन ड्रिप्स ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी IV ड्रिप्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर गुजरात के क्लिनिकों में इसे नवरात्रि IV ड्रिप्स (Navratri IV drips) के नाम से जाना जा रहा है। युवा फेस्टिव ग्लो (Festive Glow) लाने के लिए हाइड्रेशन ड्रिप के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या ये IV ड्रिप्स सेहत के लिए सुरक्षित हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Vineeta Singh Tandon, Senior Consultant, Internal Medicine, ISIC Multispeciality Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की विटामिन थेरेपी लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि शरीर को इसकी जरूरत क्यों है। सिर्फ एनर्जी या स्किन ग्लो के लिए IV ड्रिप्स लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है। इसलिए ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

IV विटामिन ड्रिप्स थेरेपी क्या है?

Dr. Vineeta Singh Tandon कहती हैं, “जब शरीर में किसी विटामिन या मिनरल की कमी हो जाती है, तो इसे पूरा करने के लिए डॉक्टर मरीज की मेडिकल कंडीशन देखते हुए विटामिन सप्लीमेंट भी दे सकते हैं। इसे टैबलेट के तौर पर भी लिया जा सकता है या फिर इसे शरीर तक पहुंचाने के लिए IV यानी Intravenous Therapy का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें हाथ की नस में सुई लगाकर ड्रिप के जरिए विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्व सीधे खून में पहुंचाए जाते हैं। हालांकि, ड्रिप में विटामिन और मिनरल की मात्रा एक जैसी नहीं होती।”

उन्होंने बताया कि यह तरीका उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें आंतों की समस्या है, क्योंकि इन पोषक तत्वों को पाचन तंत्र से होकर नहीं गुजरना पड़ता, तो क्रोहन या पाचन से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों के लिए इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है।

क्या IV से तुरंत एनर्जी और ग्लोइंग स्किन मिलती है?

Dr. Vineeta Singh Tandon ने कहा, “IV ड्रिप्स को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इससे थकान दूर होती है, शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में निखार आता है, लेकिन इन दावों को समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि थेरेपी किस व्यक्ति को और किस वजह से दी जा रही है। हालांकि, इसके कुछ फायदे भी हैं।”

  • एनर्जी बढ़ाने के लिए - अगर किसी व्यक्ति में न्यूट्रिशन की कमी है या डिहाइड्रेशन है, तो सही इलाज मिलने पर उसकी हालत में सुधार हो सकता है। दरअसल, यह सीधे खून में जाकर मिल जाता है, इसलिए जिन लोगों में पोषक तत्वों की भारी कमी होती है, उन्हें तुरंत रिफ्रेश और एनर्जी महसूस होती है। अगर किसी को लगातार थकान या कमजोरी रहती है, तो उसकी वजह जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए - विटामिन C और ग्लूटाथियोन (Glutathione) जैसे एंटीऑक्सीडेंट IV ड्रिप में इस्तेमाल किए जाने पर स्किन में निखार आ सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर व्यक्ति की स्किन ग्लो करेगी, इसके पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।
  • डिहाइड्रेशन में राहत - IV ड्रिप के जरिए फ्लूड मिलने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाया जा सकता है।

iv drip for glowing skiniv drip for glowing skin

यह भी पढ़ें- रात की पूरी नींद के बाद भी स्किन थकी हुई नजर आ रही है? जानें कारण

IV विटामिन ड्रिप के क्या नुकसान हो सकते हैं?

Dr. Vineeta Singh Tandon ने सलाह दी है कि IV ड्रिप्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसे नॉर्मल ब्यूटी ट्रीटमेंट की तरह नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसे लेने के कई रिस्क भी हो सकते हैं।

  • अगर सुई लगाने या ड्रिप देने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो इंफेक्शन हो सकता है। इससे नसों में दर्द, सूजन या जलन भी हो सकती है।
  • ड्रिप में मौजूद किसी तत्व से एलर्जी होने का रिस्क भी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से जानकारी लेना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • अधिक मात्रा में विटामिन या मिनरल्स लेने से शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर किसी को हेल्थ कंडीशंस हैं, तो अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
  • सेहतमंद लोगों को थकान दूर करने, इम्युनिटी बढ़ाने या स्किन बेहतर बनाने के लिए IV विटामिन ड्रिप के लंबे समय तक होने वाले पर्याप्त रिसर्च मौजूद नहीं है।

क्या हर व्यक्ति को IV विटामिन ड्रिप्स लेनी चाहिए?

Dr. Vineeta Singh Tandon सलाह देती हैं कि IV विटामिन ड्रिप की जरूरत व्यक्ति की सेहत, न्यूट्रिशन की कमी और मेडिकल स्थिति के आधार पर तय की जानी चाहिए। जिन लोगों को पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी है या जिन्हें किसी खास मेडिकल कारण से IV के जरिए पोषण देना जरूरी है, उन्हें डॉक्टर इसकी सलाह दे सकते हैं। सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाने या रोजाना की थकान दूर करने के लिए इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करना जरूरी है। अगर लगातार थकान, नींद की कमी, स्ट्रेस, खानपान या अन्य हेल्थ से जुड़ी समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

रिसर्च क्या कहती है?

Cureus में 2025 में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल में IV विटामिन थेरेपी के फायदे और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई है। इसमें बताया गया है कि नसों के जरिए दिए गए न्यूट्रिशन सीधे ब्लड फ्लो में पहुंचते हैं, इसलिए यह तरीका उन मरीजों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें आंतों से जुड़ी समस्या है। हालांकि, इस रिव्यू में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सेहतमंद लोगों में एनर्जी बढ़ाने, इम्यूनिटी सुधारने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए IV विटामिन थेरेपी के फायदों के पर्याप्त मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।

निष्कर्ष
IV विटामिन ड्रिप को सिर्फ ग्लोइंग स्किन या एनर्जी के लिए नहीं लेना चाहिए। इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। एनर्जी और स्किन ग्लो पाने के लिए पर्याप्त नींद, भरपूर पानी और हरी सब्जियां-फल ही सबसे बेहतर तरीका है।

All Image Credit: Magnific

 

FAQ

  • IV ड्रिप और ओरल सप्लीमेंट्स (गोलियां/कैप्सूल) में क्या अंतर है?

    गोलियां या सिरप पहले पाचन तंत्र में जाते हैं, जहां से लगभग 20% से 50% विटामिन अवशोषित होते हैं। IV ड्रिप सीधे नसों में जाती है, जिससे 100% एब्जॉर्प्शन होता है। हालांकि, बिना वजह इतना हाई-डोज न्यूट्रिएंट्स लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • क्या IV ड्रिप से मिला स्किन का ग्लो हमेशा बना रहता है?

    IV ड्रिप से मिलने वाला ग्लो या एनर्जी सिर्फ कुछ दिनों से लेकर एक से दो हफ्तों में खत्म हो जाती है। जब तक शरीर की अंदरूनी डाइट, नींद और मेटाबॉलिज्म सही न हो, तो सिर्फ ड्रिप्स से स्थायी निखार नहीं मिल सकता।
  • किन मेडिकल स्थितियों में IV ड्रिप लेना जानलेवा या बेहद खतरनाक हो सकता है?

    जिन लोगों को किडनी की बीमारी, हार्ट की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या कोई ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। 

Read Next

→ उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए विटामिन D? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 10, 2026 12:33 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineeta Singh Tandon