Fri Oct 16, 2026 | 08:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

यूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर खाना सही है या नहीं? डॉक्टर से समझें

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे परेशानी हो सकती है। यहां डॉक्टर से जानिए, किन स्थितियों में सावधानी जरूरी है।
यूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर खाना सही है या नहीं? डॉक्टर से समझेंयूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर खाना सही है या नहीं? डॉक्टर से समझें

अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो क्या आप भी खाने की प्लेट में टमाटर देखकर सोचते हैं कि इसे खाना चाहिए या नहीं? हाई यूरिक एसिड की समस्या में खान-पान को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं। कुछ लोग टमाटर, दाल जैसी सामान्य चीजों को अपनी डाइट से निकाल देते हैं। मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर विभाग के डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, हाई यूरिक एसिड में टमाटर का सेवन किया जा सकता है लेकिन अगर यूरिक एसिड बहुत ज्यादा बढ़ा है और इसके साथ कई अन्य समस्याएं भी हैं तो डॉक्टर मरीज की स्थिति को देखकर टमाटर खाने या न खाने की सलाह दे सकते हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर खाना सही है या नहीं?

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, आमतौर पर यूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती। टमाटर में प्यूरीन की मात्रा कम होती है और प्यूरीन शरीर में टूटकर यूरिक एसिड बनाता है। इसलिए हाई यूरिक एसिड या गाउट वाले व्यक्ति सामान्य मात्रा में टमाटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है और अगर किसी खास फूड से परेशानी या लक्षण बढ़ते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

  • यूरिक एसिड बढ़ने पर चिंता ऐसे फूड्स से होती है जिनमें प्यूरीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
  • इनमें कुछ तरह के मांस, ऑर्गन मीट और कुछ समुद्री फूड्स शामिल हैं।
  • इसके मुकाबले टमाटर कम प्यूरीन वाले फूड्स में आता है। इसलिए केवल टमाटर खाने की वजह से यूरिक एसिड बढ़ने की आशंका आमतौर पर नहीं मानी जाती।
  • हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को पूरी डाइट पर ध्यान देना चाहिए, न कि किसी एक फूड को दोष देना चाहिए।

साल 2015 में BMC Musculoskeletal Disorders में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार-

  • इस बात का सीधा प्रमाण नहीं मिला है कि टमाटर खाने से गाउट (गठिया) ट्रिगर होता है, लेकिन इसे लेकर एक वैज्ञानिक संबंध जरूर देखा गया है।
  • इस स्टडी में शामिल 20% गठिया रोगियों ने टमाटर को अपने दर्द का ट्रिगर माना।
  • इसके अलावा, बड़े पैमाने पर किए गए विश्लेषण में यह भी पाया गया कि ज्यादा टमाटर खाने से खून में यूरिक एसिड (serum urate) का लेवल थोड़ा बढ़ जाता है।
  • इसका मतलब यह है कि गाउट के मरीजों द्वारा टमाटर को दर्द बढ़ाने वाला फूड बताने के पीछे एक ठोस जैविक कारण (biological basis) मौजूद है।
  • यूरिक एसिड बढ़ने के इस संबंध के कारण मरीजों को इसके सेवन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है।

क्या टमाटर गाउट का दर्द बढ़ा सकता है?

डॉ. अक्षय चुघ का कहना है कि हर व्यक्ति में ऐसा होना जरूरी नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को टमाटर खाने के बाद बार-बार जोड़ों में दर्द, सूजन या अन्य परेशानी महसूस होती है, तो वह अपनी डाइट और लक्षणों का रिकॉर्ड रख सकता है और डॉक्टर से बात कर सकता है। बिना किसी खास कारण के टमाटर को हमेशा के लिए डाइट से हटाना सही नहीं है।

Is Tomato Safe For High Uric AcidIs Tomato Safe For High Uric Acid

इसे भी पढ़ें: बढ़ते यूरिक एसिड से फैटी लिवर की हो सकती है समस्या, डॉक्टर से जानें कनेक्शन और बचाव के उपाय

टमाटर खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने पर टमाटर खा रहे हैं तो उसकी मात्रा और उसे किस तरह खाया जा रहा है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • ताजे टमाटर को सलाद या अन्य सब्जियों के साथ खाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • टमाटर से बनी ऐसी डिश से बचना समझदारी हो सकती है जिनमें बहुत ज्यादा नमक, तेल या अन्य अनहेल्दी चीजें शामिल हो।
  • साथ ही पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने की प्रोसेस में किडनी की अहम भूमिका होती है।

डॉक्टर की सलाह

हाई यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए केवल टमाटर को डाइट से हटाना सही नहीं है। शराब, शुगर से बनी ड्रिंक्स, ज्यादा चीनी वाले फूड्स और प्यूरीन से भरपूर कुछ खास फूड्स का सेवन कम करना जरूरी हो सकता है। वजन को हेल्दी लिमिट में रखना, पर्याप्त पानी पीना और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को सही समय पर लेना भी जरूरी है। अगर यूरिक एसिड लगातार बढ़ा हुआ है या बार-बार गाउट अटैक हो रहे हैं, तो केवल खान-पान के भरोसे न रहें और डॉक्टर की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर कॉर्न खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

हाई यूरिक एसिड पर टमाटर को पूरी तरह छोड़ना आमतौर पर जरूरी नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है। इसे सामान्य मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, गाउट या हाई यूरिक एसिड वाले व्यक्ति की स्थिति के अनुसार डाइट में बदलाव अलग हो सकते हैं। इसलिए बार-बार जोड़ों में दर्द, सूजन या यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें और उसे फॉलो करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • टमाटर का जूस हाई यूरिक एसिड में पी सकते हैं?

    टमाटर का जूस लिया जा सकता है, लेकिन इसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है, सीमित मात्रा में टमाटर का जूस पी सकते हैं।
  • क्या टमाटर खाने से किडनी पर असर पड़ता है?

    सामान्य मात्रा में टमाटर खाना हेल्दी लोगों में आमतौर पर चिंता का विषय नहीं है लेकिन किडनी की बीमारी होने पर डाइट व्यक्ति की स्थिति और जांच रिपोर्ट के अनुसार तय की जानी चाहिए।

Read Next

→ शांत कमरे में कानों में सीटी जैसी आवाज क्यों सुनाई देती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2026 13:01 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh