वर्कआउट के बाद कई लोग केले-दूध के कॉम्बिनेशन का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि यह फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और क्या वाकई वर्कआउट के बाद इसे लिया जा सकता है? असल में, हम कई बार जाने-अनजाने ऐसी चीजों का सेवन कर बैठते हैं, जो कि सही नहीं है। लंबे समय तक ऐसी चीजों का सेवन करने से सेहत को भारी नुकसान हो सकता है।
हालांकि, इस संबंध में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "वर्कआउट के बाद केला-दूध लेना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पोस्ट वर्कआउट रिकवरी स्मूदी भी कहा जा सकता है। केला पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए, सामान्यतः लोगों के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, सबका शरीर अलग होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र अपने एक्सपर्ट से जरूर करें।"
वर्कआउट के बाद केला और दूध का सेवन करें या नहीं?
Is It Healthy To Eat Banana And Drink Milk After Workout
जैसा कि इसका जिक्र दिव्या गांधी पहले ही कर चुकी हैं कि वर्कआउट के लिए केला-दूध का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह पोषक तत्व होते हैं, जो कि पोस्ट वर्कआउट में मदद करते हैं।
Nutrients में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट के बाद दूध पीने से मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से होती है और वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में आए तनाव का स्तर भी गिरता है। वहीं, Plos One जर्नल में प्रकाशित रिसर्च आर्टिकल से पता चलता है कि पोस्ट वर्कआउट केले का सेवन किया जाना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वर्कआउट के दौरान कोशिकाओं में जो सूजन आती है, केले में मौजूद तत्व उन्हें कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए केला और दूध कब और कैसे खाएं? जानें एक्सपर्ट से
किसके लिए है अधिक फायदेमंद
वैसे तो वर्कआउट करने के बाद दूध-केले का सेवन करना सबके लिए फायदेमंद है। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है, जैसे-
- बॉडी बिल्डर
- एथलीट
- अंडर वेट
- टीनएजर्स
वर्कआउट के बाद केला और दूध का सेवन करने के फायदे
- एनर्जी में इजाफाः वर्कआउट करने के बाद अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वर्कआउट के दौरान काफी एनर्जी खर्च होती है। वहीं, केले के रूप में कार्बोहाइड्रेट लेने से एनर्जी रि-स्टोर होती है।
- मसल्स का रिपेयर होनाः वर्कआउट के बाद दूध पीना भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है। मसल्स रिपेयर के लिए प्रोटीन अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, मसल्स टिश्यूज में भी ग्रोथ होती है।
- इलेक्ट्रोलाइट्स मिलनाः एक्सरसाइज के दौरान शरीर से काफी पसीना बह जाता है। अगर इस दौरान खुद को हाइड्रेट न रखा जाए, तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं, जिससे मसल्स क्रैंप में कमी आती है।
- थकान से छुटकाराः केले में प्राकृतिक चीनी होती है। इसका सेवन करने से तुरंत थकान दूर होती है और फ्रेशनेस महसूस होती है। इसके साथ-साथ दूध पीने से भी सेहत में सुधार होता है और रिकवरी की निरंतरता बनी रहती है।
किन लोगों को वर्कआउट के बाद दूध-केला नहीं खाना चाहिए?
- अगर किसी को लैक्टोज इनटॉलरेंस की दिक्कत है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या है, तो उन्हें भी वर्कआउट के बाद केला-दूध नहीं लेना चाहिए।
- अगर आप वेट लाॅस करने के उद्देश्य से वर्कआउट करते हैं, तो इसका मिश्रण का सेवन न करें।
- जिन लोगों को रेस्पिरेटरी से जुड़ी समस्या है, उनके लिए भी केले-दूध का मिश्रण सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद क्या खाना बेहतर होता है, प्रोटीन या कार्बोहाइड्रेट? एक्सपर्ट ने खुद दी सलाह
रोजाना केला-दूध पीने के नुकसान
हालांकि, पोस्ट वर्कआउट रिकवरी के लिए केला-दूध बहुत ही फायदेमंद विकल्प है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनकी जानकारी होना जरूरी है, जैसे केले में काफी ज्यादा कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ता है। वहीं, एक कप दूध से भी लगभग 150 कैलोरी मिलती है। यह भी वजन में बढ़ोतरी करता है। इसके अलावा, आयुर्वेद में भी यह कहा गया है कि केला और दूध को एक साथ नहीं खाना चाहिए। असल में ये दोनों विरुद्ध आहार है और पचाने में भारी होते हैं। अगर किसिस पाचन कमजोर है, तो इसका सेवन न करें।
निष्कर्ष
वर्कआउट के बाद दूध और केले का मिश्रण एक साथ खाना काफी अच्छा होता है। इससे मसल्स रिकवरी काफी तेज होती है। हालांकि, इसका सेवन आपको करना है या नहीं, यह आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर आपका पाचन दुरुस्त नहीं है, बेहतर है कि इस मिश्रण को खाने से बचें। इस संबंध में एक्सपर्ट की राय ले लेना बेहतर है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या वर्कआउट के बाद केले और दूध की जगह बादाम के दूध या ओट मिल्क का ले सकते हैं?
प्लांट-बेस्ड मिल्क जैसे बादाम या ओट मिल्क उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं। इनमें फैट कम होता है और यह पचाने में भी आसान होते हैं।वर्कआउट खत्म होने के कितनी देर बाद केला और दूध लेना सबसे सही माना जाता है?
एक्सपर्ट के अनुसार, वर्कआउट खत्म होने के 30 से 45 मिनट के भीतर न्यूट्रिएंट्स लेना सबसे ज्यादा असरदार होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 07, 2026 11:32 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi
