Mon Oct 26, 2026 | 11:30 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना जरूरी है? जानें हाइमन से जुड़े मिथक और सच

पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना जरूरी नहीं होता है और न ही इसे वर्जिनिटी के साथ जोड़कर देखना चाहिए। ध्यान रखें कि वजाइनल ओपनिंग में मौजूद एक पतली सी झिल्ली को हाइमन कहा जाता है, जो कि अक्सर पहली बार सेक्स करने पर टूट जाती है। हालांकि, इसके टूटने के अन्य कारण भी हो सकते हैं।
क्या पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना जरूरी है? जानें हाइमन से जुड़े मिथक और सचक्या पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना जरूरी है? जानें हाइमन से जुड़े मिथक और सच

ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना पूरी तरह नाॅर्मल है। जब किसी महिला के साथ ऐसा नहीं होता है, तो यह सही नहीं है। इसका मतलब है कि पहली बार सेक्स करने को महिला की वर्जिनिटी के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस सवाल का जवाब हम सभी को जानना चाहिए कि क्या वाकई पहली बार सेक्स करने पर हर महिला के लिए ब्लीडिंग होना जरूरी है?

इस बारे में वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "पहली बार सेक्स के दौरान कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग होती है और कुछ महिलाओं को नहीं होती है। असल में, पहली बार संभोग (वजाइनल सेक्स) करने पर हाइमन खिंच सकता है। आपको बता दें कि हाइमन वजाइनल ओपनिंग पर मौजूद एक पतली, झिल्ली होती है। संभोग के दौरान हाइमन खिंचने या फटने से ब्लीडिंग हो जाती है।" डाॅ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "हालांकि हाइमन फटने या खिंचने के कई अन्य कारण भी होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है।"

हाइमन क्या है और यह कैसे काम करता है?

Is Bleeding Necessary During First Time SexIs Bleeding Necessary During First Time Sex

जैसा कि हमने इस लेख में कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि हाइमन वजाइनल ओपनिंग में एक छोटी सी झिल्ली होती है। Cleveland Clinic के अनुसार, वजाइनल ओपनिंग में मौजूद छोटी सी झिल्ली यानी हाइमन का आकार, बनावट और मोटाई हर लड़की में अलग होती है, जो कि समय के साथ-साथ बदल भी सकती है। जन्म के समय यह अक्सर योनि के द्वार पर एक छल्ले (रिंग) की तरह होती है या फिर सिर्फ नीचे के हिस्से को ढकती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में सेक्स के दौरान दर्द कब नॉर्मल है और कब नहीं? बता रहे हैं डॉक्टर

क्या पहली बार सेक्स पर ब्लीडिंग होना अनिवार्य है?

Nemours Children's Health में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो पहली बार संभोग करने के दौरान ब्लीडिंग होना बिल्कुल अनिवार्य नहीं है। कई महिलाओं को पहली बार संभोग करने पर ब्लीडिंग हो सकती है, तो कई महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता है। असल में, हाइमन के टूटने के कई अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे टैंपोन का इस्तेमाल करना, अधिक फिजिकल एक्टिविटी करना आदि। 

हाइमन टूटने से जुड़े आम मिथक और गलत धारणाएं

मिथकः हाइमन एक ठोस सील की तरह योनि को बंद करता है।

सच्चाईः अक्सर लोगों को यही लगता है कि हाइमन योनि को पूरी तरह बंद करता है, जबकि यह सच नहीं है। इसमें खुलापन होता है, जिससे पीरियड्स के दौरान सामान्य तरीके से ब्लीडिंग हो सके। अगर किसी महिला में यह पूरी तरह बंद है,तो उन्हें किशोरावस्था के दौरान इसका ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत होती है।

मिथकः हाइमन से वर्जिनिटी साबित होती है।

सच्चाईः World Health Organization के साथ-साथ विश्व की तमाम मेडिकल संस्थाओं का कहना है कि वर्जिनिटी टेस्ट वैज्ञानिक रूप से बिल्कुल गलत और बेअसर है। हाइमन को वर्जिनिटी से जोड़कर देखा जाना पूरी तरह गलत है। इसकी बनावट या खिंचाव को देखकर यह नहीं बताया जा सकता कि किसी ने पहले सेक्स किया है या नहीं।

मिथकः पहली बार संबंध बनाने पर हाइमन का टूटना और ब्लीडिंग होना जरूरी है।

सच्चाईः हाइमन एक लचीली चीज है। यह बिना सेक्स के भी खिंच सकता है, जैसे कि टैम्पोन का इस्तेमाल करने, एक्सरसाइज, खेलकूद या मेडिकल जांच के दौरान। कई महिलाओं को पहली बार यौन संबंध बनाने पर खून नहीं आता है या हल्की स्पाॅटिंग होती है। ऐसा सिर्फ हाइमन के टूटने के कारण हो यह जरूरी नहीं है। कई बार योनि में रगड़ लगने और प्रभावित त्वचा के छिलने से भी ऐसा होता है।

सेक्स के दौरान दर्द या ब्लीडिंग होने पर क्या करें?

सेक्स के दौरान दर्द या ब्लीडिंग हो, तो परेशान न हों। आप तुंरत आराम के लिए यहां बताए गए टिप्स को अपना सकती हैं-

  1. रिलैक्स करेंः पहली बार सेक्स करने पर हो रही ब्लीडिंग को देखकर घबराएं नहीं है। सबसे पहले ध्यान दें कि ब्लीडिंग हैवी है, हल्की है या कुछ बूंदें निकली है। आमतौर पर इस तरह की स्पाॅटिंग कुछ ही देर में रुक जाती है।
  2. हाइजीन का ध्यान रखेंः अगर पहली बार यौन संबंध बनाने के दौरान खून निकल आया है, तो सबसे पहले प्राइवेट पार्ट को साफ और सूखा रखें। हल्के गुनगुने और सादे पानी से वाॅश करें।
  3. साफ पैड लगाएंः अगर आपको लगे कि संभोग के बाद हो रही ब्लीडिंग ज्यादा है, तो सैनिटरी पैड का उपयोग करें। इस समय टैम्पोन का यूज न करें।
  4. कुछ समय के लिए सेक्स टाल देंः अगर आपको पहली बार सेक्स करने से ब्लीडिंग के साथ-साथ दर्द भी हो रहा है, तो कुछ समय के लिए सेक्स करने से बचें। विशेषकर, जब तक ब्लीडिंग पूरी तरह बंद न हो जाए, तब तक यौन संबंध से दूरी बनाना सही होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वजाइना का pH लेवल भी सेक्स लाइफ पर असर डालता है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

अक्सर पहली सेक्स करने के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। इसलिए, इसे उनकी वर्जिनिटी से जोड़कर देखा जाता है। यह सही नहीं है। पहली बार सेक्स ही नहीं, बल्कि कई और गतिविधियां या टैम्पोन के उपयोग से महिलाओं का हाइमन टूट सकता है। हां, अगर पहली बार सेक्स करने के बाद महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग, तीव्र दर्द और संक्रमण के संकेत नजर आएं, तो उन्हें बिना देरी किए डाॅक्टर के पास जाना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • हाइमन के पूरी तरह बंद होने (Imperforate Hymen) पर किशोरावस्था में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

    पीरियड्स शुरू होने पर खून बाहर न आ पाने के कारण पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द, भारीपन और पेशाब करने में कठिनाई होना, इसके कुछ लक्षणों में शामिल हैं।
  • क्या कुछ महिलाएं जन्म से ही बिना हाइमन (Agenesis of Hymen) के पैदा हो सकती हैं?

    हां,ऐसा हो सकता है। मेडिकल साइंस के अनुसार कुछ लड़कियां प्राकृतिक रूप से जन्म से ही बिना हाइमन झिल्ली के पैदा होती हैं।

Read Next

→ मेनोपॉज का महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर पड़ता है गहरा असर, डॉक्टर ने खुद दी जानकारी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 26, 2026 10:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta