एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो सुबह 10 बजे से पहले कर लें ये 5 काम
-1795923452906.webp)
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, आपके ब्लड वेसेल्स की दीवारों को काफी हद तक प्रभावित करता है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल जो कि असर में बैड फैट लिपिड्स हैं जिन्हें लो डेंसिंटी लिपोप्रोटीन या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। यह आपकी धमनियों की दीवारों से जाकर चिपक जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं। इससे ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है जो हाई बीपी की वजह भी बन सकती है। ऐसे में Dr. Chirag D, Consultant - Interventional Cardiology, Aster Whitefield Hospital कहते हैं कि सुबह 10 बजे से पहले अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें तो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है। क्या हैं यह टिप्स जानते हैं इनके बारे में एक्सपर्ट से।
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह 10 बजे से पहले कर लें ये 5 काम
डॉ. चिराग कहते हैं कि जिन लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल हाई होता है, उनके लिए सुबह का समय हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली आदतें विकसित करने का एक उपयोगी अवसर हो सकता है। हालांकि, यह समझना महत्वपूर्ण है कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने के आप अपनी लाइफस्टाइल में इन 5 बातों को फॉलो कर सकते हैं जैसे-
1. सुबह उठते ही दूध वाली चाय न लें
डॉ. चिराग कहते हैं कि लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही दूध वाली चाय पीते हैं जो को लडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। आपको समझना होगा कि आप इस आदत से बचें और सुबह उठने के बाद सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं या नींबू की चाय लें। आप कोई हर्बल टी भी ले सकते हैं जो कि धमनियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं और ब्लड वेसेल्स डिटॉक्स कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें
2. सुबह 30 मिनट वॉक करें
डॉ. चिराग कहते हैं कि अगर आप 30 मिनट रेगुलर वॉक करें तो आपको एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा साइकिल चलाना या किसी अन्य तरह का मध्यम गति वाले एक्सरसाइज करने से कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस (हृदय संबंधी स्वास्थ्य) बेहतर हो सकती है, वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है और लिपिड प्रोफाइल में सुधार हो सकता है। नियमित शारीरिक गतिविधि से HDL, यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

साल 2000 में Baylor University Medical Center Proceedings में प्रकाशित स्टडी बताती है कि नियमित व्यायाम जैसे पैदल चलना या जॉगिंग, LDL कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल को घटता है और HDL को बढ़ाने में मदद करता है।
3. नाश्ते में संतुलित डाइट लें
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप संतुलित और फाइबर युक्त नाश्ते से अपने दिन की शुरुआत करें। नाश्ते में ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो कि शरीर को घुलनशील फाइबर प्रदान करते हैं और आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं। साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करना और संतृप्त वसा, प्रसंस्कृत मांस और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट से भरपूर नाश्ते से परहेज करना भी फैट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी
4. जरूर खाएं कोई मौसमी फल
अगर आप चाहते हैं कि आपके दिल की सेहत सही रहे या ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहें तो आपको मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, मौसमी फलों में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही इनमें पानी के साथ फाइबर और कुछ मात्रा में मिनरल्स होते हैं जो कि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करके हैं।
5. खुद को हाइड्रेटेड रखें
अगर आप खुद को हाइड्रेट रखें और पानी से भरपूर चीजों को सेवन करें तो यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। डॉ. चिराग कहते हैं सुबह से ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के सामान्य कार्यों में मदद मिलती है। दरअसल, यह डिटॉक्सीफाई एजेंट की तरह काम करता है जो कि ब्लड वेसेल्स को डिटॉक्स करने के साथ धमनियों में जमा फैट के कणों को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा इससे बीपी कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।
डॉ. चिराग कहते हैं कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप उन कारकों से बचें जो कि सरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकते हैं जैसे धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से बचें जो कि ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और शरीर में सूजन की वजह बनते हैं। इतना ही नहीं, इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है और हाई बीपी की समस्या भी तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहे तो आपको हर प्रकार के स्मोकिंग से बचना चाहिए।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चिराग का सुझाव है कि डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं उनके निर्देशानुसार ही लें। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं (जैसे स्टैटिन) लेने की सलाह दी गई है, उन्हें तय खुराक और समय का पालन करना चाहिए। अपनी मर्जी से दवा की खुराक न बदलें और न ही दवा लेना छोड़ें। खान-पान और व्यायाम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हो सकता है कि ये सभी के लिए पर्याप्त न हों खासकर उन लोगों के लिए जिनका LDL स्तर बहुत अधिक है या जिन्हें पहले से ही हृदय संबंधी कोई बीमारी रही है।
FAQ
Ldl कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं?
LDLकोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ज्यादा चीनी, प्रोसेस्ड और तेल मसाले वाली चीजों के सेवन बचें।सुबह खाली पेट क्या खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?
सुबह खाली पेट मेथी के बीज, ओट्स और दलिया से जैसे फाइबर से भरपूर चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 29, 2026 09:57 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chirag D