Fri Nov 27, 2026 | 06:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

मजबूत और घने बालों के लिए कैसे करें आंवला पाउडर का इस्तेमाल? जानें डॉक्टर से

बालों की देखभाल के लिए आंवला पाउडर काफी फायदेमंद होता है। इसमें आंवला पाउडर को दही, नारियल तेल, एलोवेरा और मेथी के साथ मिलाकर हेयर मास्क बनाने के तरीके बताए गए हैं, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं।
मजबूत और घने बालों के लिए कैसे करें आंवला पाउडर का इस्तेमाल? जानें डॉक्टर सेImage Credit: Magnific

बालों की देखभाल के लिए कई लोग नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें आंवला भी शामिल है। आयुर्वेद में आंवले को बालों और सेहत के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों और स्कैल्प की देखभाल में मदद कर सकते हैं। आंवला पाउंडर का इस्तेमाल हेयर मास्क और हेयर ऑयल के रूप में किया जा सकता है। इसलिए, आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बालों के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

बालों में आंवले का इस्तेमाल कैसे करें?

Natural Health Research के अनुसार, बालों में आंवले का इस्तेमाल करने से झड़ने की समस्या कम हो सकती है। इसलिए, आइए डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल स्कैल्प में कई तरह से कर सकते हैं-

1. आंवला पाउडर और दही का हेयर मास्क

अगर आपको बाल रूखे, बेजान और कमजोर हैं तो आंवला पाउडर और दही से बना हेयर मास्क आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। दही बालों को मुलायम बनाने और स्कैल्प को कंडीशन करने में मदद करता है। वहीं, आंवला पाउडर बालों की देखभाल में लाभकारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से परेशान हैं? आजमाएं नीम और आंवले का हेयर मास्क, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

हेयर मास्क कैसे लगाएं?

दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें तीन बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।

2. आंवला पाउडर और नारियल तेल

नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह बालों में नमी बनाए रखने और बालों को टूटने से बचाने में मदद कर सकता है। आंवला पाउडर के साथ इसका इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है।

कैसे लगाएं?

आंवला पाउडर और नारियल तेल दो से तीन बड़े चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक बड़ा चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। मिश्रण को हल्का गुनगुना करें और ठंडा होने पर इसे छान लें। उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें। ध्यान रखें कि तेल बहुत गर्म न हो। हफ्ते में एक या दो बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Amla Powder For HairImage Credit: Magnific

3. आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल का हेयर पैक

एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक और नमी देने में मदद करता है। अगर आपके स्कैल्प में डैंड्रफ है या बालों में बेजानपन नजर आ रहा है तो आंवला पाउडर और एलोवेरा का हेयर पैक आजमा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस हेयर पैक का उपयोग करने के लिए दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें दो बड़े चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों और लंबाई पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद नॉर्मल पानी से अपने बाल धो लें। इस हेयर पैक को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। इससे बालों को मुलायम बनाए रखने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

4. आंवला पाउडर और मेथी दाना का इस्तेमाल करें

मेथी दाना बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व बालों की कंडीशनिंग में मदद कर सकते हैं। आंवला पाउडर के साथ इसका इस्तेमाल बालों को बेहतर तरीके से पोषण देने का काम करता है।

हेयर पैक बनाने का तरीका

इस पैक का इस्तेमाल करने के लिए दो बड़े चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अब इसके बाद सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक बड़ा चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और तैयार पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। इस हेयर पैक को 10 से 15 दिन में एक बार आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर ताजे आंवले से 15 मिनट में बनाएं आंवले का तेल, बालों की इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आंवला पाउडर इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आंवला पाउडर नेचुरल होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • पहली बार इस पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • स्कैल्प पर खुजली, जलन या रेडनेस होने पर इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।
  • बालों पर पाउडर को बहुत लंबे समय तक लगाकर न रखें
  • अच्छी क्वालिटी वाला और शुद्ध आंवला पाउडर ही खरीदें।
  • हफ्ते में एक या दो बार से ज्यादा हेयर पैक लगाने से बचें।
  • अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या स्कैल्प से जुड़ी समस्या हो रही है तो स्किन स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

आंवला पाउडर बालों की नेचुरल देखभाल के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे दही, नारियल तेल, एलोवेरा और मेथी के साथ मिलाकर अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। नियमित रूप से सही हेयर केयर रूटीन अपनाने, संतुलित खानपान और पर्याप्त नींद लेने से बालों की सेहत बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • आंवला पाउडर कितने दिन में असर करता है?

    आंवला पाउडर का असर दिखने में आमतौर पर 4 से 8 हफ्ते लग सकते हैं। यह आपकी खुराक और शरीर की स्थिति पर निर्भर करता है।
  • क्या आंवला बाल दोबारा उगाता है?

    आंवला बालों को मजबूत बनाने और झड़ना कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, गंजेपन में नए बाल उगाने का कोई इलाज नहीं है। अगर हेयर फॉलिकल्स सही हैं तो नए बाल उग सकते हैं।

Read Next

नॉर्मल पानी या ठंडा पानी: बाल धोने के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 16:10 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta