जो लोग रोज ऑफिस जाते हैं, वो इस बात को ज्यादा अच्छे से समझेंगे कि हर दिन काम पर जाने के लिए एनर्जी लेवल अच्छा हो यह जरूरी नहीं है। किसी-किसी दिन जरूरत से ज्यादा थकान और सुस्ती महसूस होती है और इसे दूर करने के लिए अक्सर लोग कॉफी पी लेते हैं या कार्ब्स रिच फूड्स खा लेते हैं या कुछ मीठा खाकर एनर्जी इकट्ठा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये सभी तरीके लंबे समय तक शरीर के लिए स्वस्थ नहीं होते। ऑफिस से पहले सुबह की सुस्ती को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कुछ अच्छे तरीके बताए गए हैं जिनके बारे में आगे जानेंगे। सुस्ती दूर करने के तरीके जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
1. ऑयल पुलिंग और अभ्यंग

सुबह की सुस्ती को दूर करने के लिए ऑयल पुलिंग और अभ्यंग जैसी तकनीक अपनाएं। ऑयल पुलिंग तकनीक से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इस तकनीक में ऑयल को मुंह में घुमाकर बाहर थूक दिया जाता है। साथ ही नारियल और तिल के तेल से मालिश करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है और इससे सुस्ती दूर होती है।
यह भी पढ़ें- डिप्रेशन फटीग क्या होता है? हर समय थकान महसूस होने के पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण
2. सुबह योग या एक्सरसाइज करें
सुबह 25 से 30 मिनट योग या एक्सरसाइज करें। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा, शरीर की फंक्शनिंग बेहतर होगी और इससे पाचन बेहतर होगा। साल 2021 में BMC Geriatrics नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग सुबह सुस्ती महसूस करते हैं, उनमें कम फिजिकल एक्टिविटी पाई गई।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में डिहाइड्रेशन मेटाबॉलिज्म को धीमा क्यों कर देता है? डॉक्टर से जानें
3. सुबह पर्याप्त पानी पिएं
रातभर सोने के बाद शरीर में पानी की कमी हो सकती है इसलिए सुबह उठकर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी पीने से डिहाइड्रेशन के लक्षण दूर होते हैं और शरीर एक्टिव महसूस करता है।
यह भी पढ़ें- हमेशा थकान रहना थायराइड के कारण तो नहीं? डॉक्टर से जानें दोनों में कनेक्शन
4. डिटॉक्स वॉटर पिएं

सुबह जीरे का पानी पीना फायदेमंद होता है, कोई अन्य डिटॉक्स ड्रिंक भी ले सकते हैं। रातभर के लिए एक गिलास में जीरा भिगोकर रखें और सुबह पानी को छानकर पी लें। डिटॉक्स वॉटर की मदद से शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- दिनभर थकान का कारण हो सकती है नाश्ते में प्रोटीन की कमी, जानें ब्रेकफास्ट का सही नियम
5. नट्स और केसर खाएं
सुबह सुस्ती दूर करने के लिए अक्सर लोग कॉफी पर निर्भर रहते हैं, लेकिन यह एक स्थायी इलाज नहीं है। सुस्ती दूर करने के लिए अखरोट, बादाम, किशमिश, केसर वगैरह को डाइट में शामिल करें। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
निष्कर्ष:
सुबह की सुस्ती को दूर करने के लिए ऑयल पुलिंग, अभ्यंग जैसी तकनीक अपनाएं, सुबह एक्सरसाइज करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, डिटॉक्स वॉटर पिएं और नट्स एवं सीड्स का सेवन करें।
FAQ
सुस्ती दूर करने के लिए क्या खाएं?
सुस्ती दूर करने के लिए बादाम, अखरोट, प्रोटीन रिच चीजें जैसे अंडा या दही का सेवन करें। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है।सुस्ती दूर करने के लिए क्या पिएं?
सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी पिएं। इसके अलावा नींंबू पानी, जीरे का पानी या ग्रीन टी का सेवन करने से भी शरीर में ताजगी महसूस होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 15, 2026 10:55 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 15, 2026 10:55 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma