Fri Nov 27, 2026 | 04:21 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ठंड में एनर्जी भर देंगे नारियल और खजूर के गुड़ के लड्डू, जानें सेहत फायदे और बनाने का तरीका

सर्दियों में नारियल और खजूर के गुड़ से बने लड्डू स्वाद के साथ कई पोषक तत्व भी दे सकते हैं। यहां एक्सपर्ट से जानिए, इन्हें खाने के फायदे और घर में बनाने का आसान तरीका क्या है?
ठंड में एनर्जी भर देंगे नारियल और खजूर के गुड़ के लड्डू, जानें सेहत फायदे और बनाने का तरीकाbenefits of coconut laddoos

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ दिनभर एनर्जेटिक बने रहना भी जरूरी होता है। इस मौसम में ठंड के कारण कई बार सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में खान-पान में कुछ ऐसी चीजें शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को पोषण भी दें। अगर आपको सर्दियों में मीठा खाना पसंद है, तो नारियल और खजूर के गुड़ से बने लड्डू एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं किनारियल और खजूर के गुड़ से बने लड्डू शरीर को ऊर्जा देने के साथ कुछ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि गुड़ में भी शुगर और कैलोरी होती है।

नारियल और खजूर के गुड़ के लड्डू खाने के फायदे

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नारियल और खजूर के गुड़ से बने लड्डू सर्दियों में डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ कुछ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इन लड्डुओं के फायदे, इन्हें बनाने का तरीका और किन लोगों को इनका सेवन सावधानी से करना चाहिए।

1. शरीर को मिले एनर्जी

सर्दियों में कई बार लोगों को थकान और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में नारियल और खजूर के गुड़ से बने लड्डू खाने से शरीर को एनर्जी मिल सकती है। खजूर के गुड़ में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करती है। वहीं, नारियल में मौजूद फैट्स भी शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। आप इन्हें सुबह नाश्ते के साथ या शाम के समय स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

2. पाचन के लिए फायदेमंद

नारियल में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन प्रोसेस को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। पर्याप्त फाइबर लेने से मल त्याग की प्रोसेस आसान हो सकती है और कब्ज की समस्या से बचाव में मदद मिल सकती है। हालांकि, केवल लड्डू खाने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक नहीं होती हैं। इसके लिए पर्याप्त पानी पीना और बैलेंस डाइट लेना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मेथी के लड्डू खाने के 5 अद्भुत फायदे और बनाने की विधि

3. शरीर को मिलें जरूरी पोषक

नारियल में मैंगनीज, कॉपर और कुछ अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर के फंक्शन और हड्डियों की हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। वहीं, गुड़ में भी थोड़ी मात्रा में आयरन और पोटैशियम जैसे मिनरल्स हो सकते हैं। इस तरह इन दोनों चीजों से बने लड्डू स्वाद के साथ कुछ पोषक तत्व भी देते हैं। हालांकि, इन्हें आयरन की कमी दूर करने का विकल्प नहीं समझना चाहिए।

benefits of coconut laddoos

साल 2024 में Nut Consumption and Usefulness in the Modern World जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नारियल और उससे बने प्रोडक्ट पोषण, एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण आज मॉडर्न डाइट में एक अहम स्थान रखते हैं। नारियल की गिरी, नारियल पानी, वर्जिन कोकोनट ऑयल, नारियल का दूध, आटा और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले नारियल शुगर प्रोडक्ट्स सेहत और उद्योग दोनों के लिहाज से उपयोगी हैं, जबकि रस के किण्वन से सिरका और अन्य उत्पाद भी बनते हैं।

नारियल और खजूर के गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी

घर पर ये लड्डू बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको 1 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, आधा कप खजूर का गुड़, 1-2 चम्मच घी, आधा चम्मच इलायची पाउडर और 2 चम्मच कटे हुए बादाम और काजू की जरूरत होगी।

  • सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा गहरा न हो।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ खजूर का गुड़ डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं। गुड़ पिघलने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम-काजू डाल दें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह हल्का गर्म रहे, तब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तिल के लड्डू Vs मूंगफली के लड्डू: सर्दियों में क्या ज्यादा फायदेमंद?

निष्कर्ष

नारियल और खजूर के गुड़ से बने लड्डू सर्दियों में स्वाद और पोषण का अच्छा मेल हो सकते हैं। इनमें मौजूद फैट्स, फाइबर और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देने और पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं। आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं और शाम के स्नैक के रूप में खा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि गुड़ भी शुगर का सोर्स है और लड्डुओं में कैलोरी होती है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और इन्हें बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाएं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या नारियल और खजूर के गुड़ के लड्डू रोज खा सकते हैं?

    हां, सीमित मात्रा में इनका सेवन किया जा सकता है। रोजाना खाने से पहले अपनी कुल कैलोरी और शुगर की मात्रा का ध्यान रखें।
  • नारियल के लड्डू बनाने के लिए ताजा नारियल इस्तेमाल करें या सूखा नारियल?

    दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूखे नारियल से लड्डू बनाना आसान होता है और इन्हें स्टोर आसान होता है।

Read Next

मूंगफली और तिल का देसी कॉम्बिनेशन क्यों है सर्दियों का सुपरफूड? डायटिशियन से जानें खाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 14:48 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain