Sun Nov 29, 2026 | 09:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetna Jain , Gynecologist

प्रेग्नेंसी में कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें सही मात्रा और कम या ज्यादा पीने के नुकसान

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में पानी की कमी होना पेट में पल रहे बच्चे की सेहत को भी प्रभावित करता है और कम पानी पीने से नुकसान कई और भी हो सकते हैं। जानते हैं प्रेग्नेंसी में पर्याप्त पानी पीने के फायदे
प्रेग्नेंसी में कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें सही मात्रा और कम या ज्यादा पीने के नुकसानDaily water intake for pregnant women

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता है शरीर की जरूरतों में भी बदलाव होता है। इस समय शरीर को अपने साथ गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी अतिरिक्त पोषण और पानी की जरूरत होती है। अक्सर गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर बताते हैं कि पानी खूब पिएं, ऐसे में मन में सवाल रहता है कि उन्हें दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए? क्या ज्यादा पानी पीने से बच्चे को फायदा होता है, अगर नहीं पिएंगे तो क्या होगा? क्या कम पानी पीने से कोई दिक्कत हो सकती? Dr. Chetna Jain, Dircetor - Department of Obestrics and Gynecology at Cloudnine Group of Hospitals, Gurgaon से जानते हैं इन तमाम सवालों के जवाब विस्तार से।

प्रेग्नेंसी में कितना पानी पीना चाहिए?

डॉ. चेतना कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान लगभग हर महिला को रोज 2.3 लीटर तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। इसमें सादा पानी के अलावा दूध, सूप और अन्य पेय पदार्थ भी शामिल हो सकते हैं। भोजन से मिलने वाला पानी भी शरीर की कुल जरूरत में योगदान देता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सादा पानी कितना पिया जा रहा है। खासकर कि अगर गर्म मौसम में आप प्रेग्नेंट हैं या आपकी शारीरिक गतिविधियां ज्यादा है जैसे वर्किंग वुमन तो आपको ज्यादा पानी की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा पसीना आने और उल्टी-दस्त की स्थिति में पानी की जरूरत बढ़ सकती है। इसलिए हर महिला की जरूरत अलग हो सकती है।

साला 2024 में PLOS Digital Health नामक जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि अध्ययनों में आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान प्रतिदिन 8 से 12 कप (लगभग 1.9 से 2.8 लीटर) सादा पानी या अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। इसमें भोजन से मिलने वाले पानी को मिलाकर, कुल पानी की मात्रा प्रतिदिन लगभग 3.0 लीटर बताई जाती है जो कि गर्भवती न होने वाली महिलाओं की तुलना में लगभग 300 मिलीलीटर अधिक है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के पहले महीने में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? डॉक्टर की सलाह न करें अनदेखी

प्रेग्नेंसी में पर्याप्त पानी पीने के फायदे

डॉ. चेतना कहती हैं कि पर्याप्त पानी पीने में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इससे तमाम फायदे मिलते हैं जैसे-

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना गर्भ में शिशु के आसपास मौजूद एम्नियोटिक फ्लूइड उसके विकास और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होता है।
  • गर्भावस्था में हार्मोनल बदलाव के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी पीने से मल को नरम रखने में मदद मिलती है।
  • पर्याप्त पानी पीने से पेशाब नियमित रूप से आता है और मूत्र मार्ग की सफाई में सहायता मिलती है।
  • जब आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहती हैं तो इससे थकान, सिरदर्द और चक्कर जैसी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है।

pregnancy water intake

कम पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

डॉ. चेतना कहती हैं कि प्रेग्नेंसी में शरीर में पानी की कमी होने पर सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा मुंह सूखना, गहरे रंग का पेशाब आना और गंभीर डिहाइड्रेशन की स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में रोज कितना चलना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदायक है?

हां, डॉ. चेतना कहती हैं कि बहुत कम समय में ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदेह है। इससे खून में सोडियम का स्तर असामान्य रूप से कम हो सकता है, जिसे हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं। इससे मतली, सिरदर्द, भ्रम और गंभीर मामलों में दौरे पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जबरदस्ती बहुत ज्यादा पानी पीने की जरूरत नहीं है। साथ ही ध्यान रखें कि एक बार में बहुत सारा पानी पीने के बजाय दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना बेहतर होता है। अपने साथ पानी की बोतल रखें और प्यास लगने का इंतजार किए बिना नियमित अंतराल पर पानी पीती रहें।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. चेतना का सुझाव है कि सादा पानी सबसे अच्छा विकल्प है लेकिन नारियल पानी, दूध, छाछ, सूप और पानी से भरपूर फल-सब्जियां भी डाइट में शामिल करने से आप अपने बॉडी में हमेशा हाइड्रेशन का लेवल सही रख सकती हैं। ध्यान रखें कि ज्यादा चाय और कॉफी पीने से बचें क्योंकि यह बॉडी को डिहाइड्रेट करती हैं। इसके अलावा शरीर में डिहाइड्रेशन के गंभीर लक्षण दिखें तो डॉक्टर से बात करें।

FAQ

  • प्रेगनेंसी में पानी की कमी से क्या होता है?

    प्रेगनेंसी में पानी की कमी से बच्चे की हलचल और पोजीशन प्रभावित होती है। साथ ही गर्भाशय में एमनियोटिक फ्लूइड की कमी हो सकती है।
  • प्रेगनेंसी में पानी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    प्रेगनेंसी में पानी बढ़ाने के लिए पानी से भरपूर सब्जी और फलों का सेवन करें जैसे संतरा, मौसंबी और अंगूर और स्ट्रॉबेरी। 

Read Next

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं? इन पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूलें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 21:04 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chetna Jain