Mon Oct 12, 2026 | 12:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Bharath Kumar Surisetti , Consultant Neurologist | MD, DM (Neurology), PDF Movement Disorders (NIMHANS)

ब्रेन टीबी ठीक होने में कितने महीने लगते हैं? जानें कब तक चल सकता है इलाज

ब्रेन टीबी के इलाज में आमतौर पर 9-12 महीने या उससे ज्यादा समय लग सकता है। बीमारी की गंभीरता और मरीज की स्थिति के आधार पर इलाज का समय अलग हो सकता है।
ब्रेन टीबी ठीक होने में कितने महीने लगते हैं? जानें कब तक चल सकता है इलाजब्रेन टीबी ठीक होने में कितने महीने लगते हैं? जानें कब तक चल सकता है इलाज

दिमाग से जुड़ी बीमारियों का नाम सुनते ही अक्सर लोग घबरा जाते हैं और जब बात ब्रेन टीबी की हो, तो मरीज और उसके परिवार की चिंता और बढ़ जाती है। इस बीमारी में इलाज शुरू होने के बाद मरीज का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ब्रेन टीबी ठीक होने में कितने महीने लगते हैं और पूरी तरह नॉर्मल जिंदगी होती है? यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार सुरिसेट्टी के अनुसार, इस बीमारी में इलाज का समय हर मरीज के लिए एक जैसा नहीं होता है।

इंफेक्शन कितना गंभीर है, दिमाग पर कितना असर पड़ा है और मरीज दवाओं के प्रति कैसा रिएक्शन दे रहा है, इन सभी बातों के आधार पर इलाज का समय तय किया जाता है। आमतौर पर ब्रेन टीबी का इलाज 9 से 12 महीने तक चल सकता है, जबकि कुछ मामलों में डॉक्टर इससे ज्यादा समय तक इलाज जारी रखने की सलाह दे सकते हैं।

ब्रेन टीबी कितने दिन में ठीक होता है?

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार सुरिसेट्टी के अनुसार, ब्रेन टीबी के इलाज में आमतौर पर 9 से 12 महीने या कुछ मामलों में इससे ज्यादा समय लग सकता है। ब्रेन टीबी ठीक होने का समय (Brain TB recovery time) बीमारी की गंभीरता, दिमाग पर इंफेक्शन के प्रभाव, मरीज की उम्र, दवाओं के प्रति बैक्टीरिया की सेंसिटिविटी और इलाज के प्रति शरीर के रिएक्शन पर निर्भर करता है। कुछ मरीजों की स्थिति में शुरुआती हफ्तों में सुधार दिखने लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इंफेक्शन पूरी तरह खत्म हो गया है।

ब्रेन टीबी की बीमारी में नियमित रूप से दवाएं लेना बेहद जरूरी है। मरीज को लक्षण कम होने या बेहतर महसूस करने पर भी डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज बंद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्शन दोबारा उभरने और दवा के लिए रिजेस्टेंस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

  • न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार सुरिसेट्टी बताते हैं कि ब्रेन टीबी में बैक्टीरिया दिमाग की झिल्लियों या अन्य हिस्सों में इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं।
  • इससे सूजन बढ़ सकती है और गंभीर मामलों में दिमाग में पानी जमा होने, दौरे पड़ने या दिमाग को नुकसान पहुंचने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका इलाज सामान्य टीबी की तुलना में ज्यादा जटिल हो सकता है।
  • इलाज के दौरान डॉक्टर मरीज की न्यूरोलॉजिकल स्थिति, लक्षणों और जरूरत के अनुसार जांचों की मदद से निगरानी करते हैं।
  • कुछ मरीजों में दिमाग की सूजन कम करने के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। इन दवाओं की खुराक और समय डॉक्टर ही तय करते हैं।


साल 2011 में Tuberculosis Research and Treatment में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, मैनिंजाइटिस (दिमाग का टीबी) टीबी का सबसे खतरनाक रूप है, खासकर एचआईवी (HIV) से पीड़ित लोगों के लिए। शुरुआती जांच और सही इलाज से इस बीमारी से होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

आमतौर पर इसका इलाज कम से कम नौ महीने चलना चाहिए जिसमें चार ऐसी दवाइयां शामिल हों जिन पर टीबी बैक्टीरिया संवेदनशील हो। इसके अलावा, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (corticosteroids) दवाएं भी फायदेमंद हो सकती हैं। टीबी की दवा कितनी असरदार है यह जानने के लिए दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता (drug resistance) की जांच जरूरी है।

Brain TB Treatment DurationBrain TB Treatment Duration

इसे भी पढ़ें: ग्लैंड टीबी क्या होता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के टिप्स

ब्रेन टीबी के मरीज को कब तक आराम मिलता है?

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार बताते हैं कि ब्रेन टीबी में सिरदर्द, बुखार, उल्टी, गर्दन में अकड़न और कंफ्यूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। सही इलाज शुरू होने के बाद कुछ लक्षणों में शुरुआती हफ्तों में सुधार हो सकता है, लेकिन पूरी तरह हेल्दी होने में कई महीने लग सकते हैं। गंभीर इंफेक्शन वाले मरीजों में रिकवरी धीमी हो सकती है।

यदि इंफेक्शन के कारण दिमाग या नसों को नुकसान पहुंचा है, तो कुछ मरीजों को लंबे समय तक कमजोरी, चलने-फिरने में परेशानी, सुनने में कमी या याददाश्त से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में दवाओं के साथ फिजियोथेरेपी और अन्य थेरेपी की जरूरत भी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या लास्ट स्टेज टीबी ठीक हो सकती है? डॉक्टर से जानें इलाज

इलाज के बाद फॉलो-अप और सावधानियां

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार सलाह देते हैं कि ब्रेन टीबी का इलाज कराते समय मरीज और उसके परिवार को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाएं नियमित समय से लें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवा बंद न करें और न ही खुराक बदलें।
  • डॉक्टर के बताए समय पर फॉलो-अप और जरूरी जांच कराते रहें।
  • पर्याप्त आराम करें और बैलेंस डाइट लें।
  • तेज सिरदर्द, बार-बार उल्टी, बेहोशी, बढ़ती सुस्ती या शरीर के किसी हिस्से में अचानक कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

ब्रेन टीबी एक गंभीर बीमारी है, इसके ठीक होने में आमतौर पर 9 से 12 महीने लग सकते हैं, हालांकि कुछ मरीजों में इलाज इससे ज्यादा समय तक चल सकता है। बीमारी की गंभीरता, इंफेक्शन का प्रभाव और दवाओं के प्रति रिएक्शन इलाज के समय को प्रभावित करते हैं। इसलिए मरीज को न्यूरोलॉजिस्ट की निगरानी में पूरा इलाज कराना चाहिए। समय पर इलाज, दवाओं का नियमित सेवन और लगातार डॉक्टर की निगरानी बेहतर रिकवरी में अहम भूमिका निभाती हैं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या ब्रेन टीबी दोबारा हो सकती है?

    कुछ मामलों में ब्रेन टीबी दोबारा हो सकती है। इलाज अधूरा छोड़ने, दवाओं के प्रति रेजिस्टेंस या दोबारा इंफेक्शन होने जैसी स्थितियां इसका कारण बन सकती हैं।
  • क्या ब्रेन टीबी में याददाश्त कमजोर हो सकती है?

    गंभीर इंफेक्शन या दिमाग पर पड़े प्रभाव के कारण कुछ मरीजों को याददाश्त, ध्यान लगाने या सोचने-समझने में परेशानी हो सकती है। इसकी गंभीरता हर मरीज में अलग हो सकती है।
  • क्या ब्रेन टीबी दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है?

    ब्रेन टीबी अपने आप में सीधे संपर्क से फैलने वाली बीमारी नहीं है। यदि मरीज को फेफड़ों या गले की एक्टिव टीबी भी है, तो खांसने या छींकने से हवा के जरिए बैक्टीरिया फैल सकते हैं। 

Read Next

→ यूरिक एसिड बढ़ा है तो नवरात्रि का व्रत रखें या नहीं? जानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2026 11:37 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Bharath Kumar Surisetti