Wed Oct 7, 2026 | 05:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Bharath Kumar Surisetti , Consultant Neurologist | MD, DM (Neurology), PDF Movement Disorders (NIMHANS)

दिमाग की टीबी के ये लक्षण दिखें तो न करें नजरअंदाज, जानें कैसे पहचानें बीमारी के संकेत

दिमाग की टीबी में सिरदर्द, कंफ्यूजन, बुखार, उल्टी, कमजोरी और दौरे जैसे लक्षण हो सकते हैं। यहां न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए, ब्रेन टीबी के शुरुआती संकेत और कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दिमाग की टीबी के ये लक्षण दिखें तो न करें नजरअंदाज, जानें कैसे पहचानें बीमारी के संकेतदिमाग की टीबी के ये लक्षण दिखें तो न करें नजरअंदाज, जानें कैसे पहचानें बीमारी के संकेत

टीबी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में फेफड़ों की बीमारी का ख्याल आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीबी का इंफेक्शन दिमाग तक भी पहुंच सकता है। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भरत कुमार सुरिसेट्टी के अनुसार, जब माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया दिमाग या उसके आस-पास की झिल्लियों को प्रभावित करता है, तो इसे ब्रेन टीबी या ट्यूबरकुलस मेनिन्जाइटिस (Tuberculous Meningitis) कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, शुरुआत में इसके लक्षण हमेशा बहुत साफ नजर नहीं आते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर भरत कुमार सुरिसेट्टी से समझते हैं कि ब्रेन टीबी शरीर और दिमाग को किस तरह प्रभावित कर सकती है, इसके शुरुआती और गंभीर संकेत क्या होते हैं और किन परिस्थितियों में तुरंत मेडिकल मदद लेना जरूरी है।

ब्रेन टीबी के शुरुआती और गंभीर लक्षण

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर भरत कुमार सुरिसेट्टी के अनुसार, शुरुआत में ब्रेन टीबी के लक्षण बहुत साफ नजर नहीं आते हैं। बीमारी बढ़ने पर दिमाग के कामकाज पर असर पड़ सकता है और गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

  • ब्रेन टीबी में लगातार या धीरे-धीरे बढ़ने वाला सिरदर्द एक अहम लक्षण हो सकता है। नॉर्मल सिरदर्द की तुलना में यह लंबे समय तक बना रह सकता है और समय के साथ ये लगातार बढ़ता है। कुछ लोगों में सिरदर्द के साथ उल्टी या मतली भी हो सकती है।
  • अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, दवाओं से राहत न मिले या इसके साथ दूसरे न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
  • दिमाग की टीबी के लक्षण (Brain TB symptoms) में लंबे समय तक बुखार भी रह सकता है। इसके साथ शरीर में कमजोरी, थकान, भूख कम लगना और वजन कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, ये लक्षण कई अन्य इंफेक्शन में भी दिखाई देते हैं, इसलिए केवल इनके आधार पर ब्रेन टीबी की पुष्टि नहीं की जा सकती।
  • बीमारी बढ़ने पर मरीज को बार-बार उल्टी, चक्कर या ज्यादा सुस्ती की समस्या हो सकती है। कुछ मरीजों में व्यवहार या व्यक्तित्व में बदलाव भी नजर आ सकता है।
  • व्यक्ति कंफ्यूज रह सकता है, नॉर्मल बातों को समझने में परेशानी हो सकती है या उसका रिएक्शन पहले की तुलना में धीमा हो सकता है। ऐसे बदलावों को केवल तनाव या थकान मानकर छोड़ना ठीक नहीं है।
  • ब्रेन टीबी के गंभीर मामलों में दौरे पड़ सकते हैं। मरीज को शरीर में झटके आने, कुछ समय के लिए होश खोने या आस-पास की चीजों के प्रति रिएक्शन कम होने जैसी समस्या हो सकती है।
  • कुछ मामलों में हाथ-पैर में कमजोरी या शरीर के किसी हिस्से की एक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।

बच्चों में ब्रेन टीबी के लक्षण

साल 2008 में ASM Journals के Clinical Microbiology Reviews में प्रकाशिर रिव्यू के अनुसार, बच्चों में टीबी मेनिन्जाइटिस (TBM) एक बेहद गंभीर बीमारी है, जिसके लक्षण तेजी से (घंटों या हफ्तों में) सामने आते हैं। इसमें बुखार, गर्दन में अकड़न, उल्टी, सुस्ती और दौरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

चूंकि बच्चों (विशेषकर 12 महीने से छोटे शिशुओं) में इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है, इसलिए डॉक्टर अक्सर समय पर जांच और सही इलाज के लिए लंबर पंचर (Lumbar Puncture) कराने की सलाह देते हैं। यदि परिवार में टीबी का इतिहास हो या बच्चा किसी अन्य खतरे में हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना और समय पर इलाज शुरू करना बेहद जरूरी है ताकि बच्चे की जान बचाई जा सके।

Brain Tuberculosis Early SignsBrain Tuberculosis Early Signs

इसे भी पढ़ें: क्या लास्ट स्टेज टीबी ठीक हो सकती है? डॉक्टर से जानें इलाज

ब्रेन टीबी की जांच कैसे होती है?

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर भरत कुमार सुरिसेट्टी बताते हैं कि डॉक्टर मरीज के लक्षण और न्यूरोलॉजिकल जांच के आधार पर आगे का चेकअप तय करते हैं। स्थिति के अनुसार मस्तिष्क का CT स्कैन या MRI कराई जा सकती है। कुछ मामलों में स्पाइनल फ्लूइड की जांच की जरूरत पड़ सकती है। डॉक्टर ब्लड टेस्ट और अन्य टेस्ट की भी सलाह दे सकते हैं। ब्रेन टीबी का इलाज डॉक्टर की निगरानी में लंबे समय तक चल सकता है। दवाओं को बीच में बंद करना बीमारी और उसके इलाज दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर भरत कुमार सुरिसेट्टी के अनुसार, अगर व्यक्ति में तेज सिरदर्द के साथ बेहोशी, दौरे, कंफ्यूजन, लगातार उल्टी या अचानक व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: टीबी की जांच के लिए किए जाते हैं ये 5 टेस्ट, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

निष्कर्ष

ब्रेन टीबी एक गंभीर बीमारी है लेकिन इसका इलाज संभव है। लगातार सिरदर्द, लंबे समय तक बुखार, उल्टी, ज्यादा सुस्ती, व्यवहार में बदलाव, दौरे या बेहोशी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर भरत कुमार सुरिसेट्टी की सलाह के अनुसार, खासकर जब कई लक्षण एक साथ दिखाई दें या तेजी से बढ़ रहे हों, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। समय पर पहचान और उचित इलाज से गंभीरता के जोखिम को कम किया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या ब्रेन टीबी संक्रामक बीमारी है?

    ब्रेन टीबी खुद सीधे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी नहीं मानी जाती है।
  • क्या ब्रेन टीबी बच्चों को हो सकती है?

    बच्चों में भी ब्रेन टीबी हो सकती है। बच्चों में इसके लक्षण उम्र के अनुसार अलग तरह से दिखाई दे सकते हैं।

Read Next

→ विटामिन B12 का ज्यादा होना भी है नुकसानदेह, जानें लक्षण और खतरे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2026 16:16 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Bharath Kumar Surisetti